समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बिलासपुर के न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक येंडे 18 सितंबर 2022 रविवार को सुबह 10.00 बजे से कुनकुरी विकाखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का निःशुल्क जांच परीक्षण करें। न्यूरो से संबंधित मरीज ईलाज हेतु अपना पंजीयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में करा सकते हैं।
Read MoreCategory: होम
वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 898.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 898.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 14 सितम्बर तक औसत वर्षा 927.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 47.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1117.7 मिमी, मनोरा में 879.2 मिमी, कुनकुरी में 981.7 मिमी, दुलदुला में 832.9 मिमी, फरसाबहार में 709.6 मिमी, बगीचा में 943.8 मिमी, कांसाबेल में 744.9 मिमी, पत्थलगांव में 887.0 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम मधुपुर कवई निवासी स्व. संजू राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री बिगु राम हेतु 4 लाख एवं कुनकुरी विकासखंड के ग्राम घटमुण्डा निवासी स्व. निरबीतीयुस किस्पोट्टा की मृत्यु आकाशीय…
Read Moreनव संकल्प संस्थान जशपुर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु पंजीयन प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इस हेतु नव संकल्प शिक्षण संस्थान में पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के युवाओं को अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवारों को प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु प्रेरित किया है। भारतीय सेना का गौरवशाली हिस्सा बनने के लिए जिले के पात्र उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर के रूप में स्वर्णिम अवसर प्राप्त होने जा रहा है। जो प्रतिभागी सफलता पूर्वक ऑनलाइन…
Read Moreरायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय का प्रयास हुआ सफल : छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने केंद्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मंत्री-मंडल के प्रति सांसद ने व्यक्त किया आभार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत अधिसूचित अनुसूचित जनजाति (ST ) सूची में सम्मिलित करने केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी दी गई। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मंत्री मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय…
Read Moreआरक्षक (आर्म्स) से प्रधान आरक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर एम. ओमप्रकाश को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत
पदोन्नति के अवसर पर दी गई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आरक्षक (आर्म्स) से प्रधान आरक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2022 जारी की गई है। इस योग्यता सूची में सम्मिलित आरक्षक(आर्म्स) क्रमांक 639 एम. ओमप्रकाश एसटीएफ बघेरा दुर्ग को जिला जशपुर स्थानांतरण कर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रधान आरक्षक(आर्म्स) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उक्त कर्मचारी को जिला जशपुर में आमद देने उपरांत आज दिनांक 14 सितंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
Read Moreयूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सायबर सिक्योरिटी एवं जागरूकता के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सायबर अपराध एवं इन्वेस्टीगेशन, सायबर क्राईम विरूद्ध महिला एवं बच्चे, फायनेंसियल फ्रॉड के संबंध में एक्सपर्ट द्वारा दी जा रही विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर यूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सायबर सिक्योरिटी एवं जागरूकता के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सायबर एक्सपर्ट द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये दो दिवस एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सायबर अपराध एवं इन्वेस्टीगेशन, सायबर क्राईम विरूद्ध महिला एवं…
Read Moreलवाकेरा आरटीओ बैरियार मे पत्रकार पर हुए हमले की जशपुर भाजपा ने की निंदा, दोषियों के विरुद्ध प्रशासन के की कार्यवाही की मांग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्रकार सुरक्षा कानून का नारा लगाने वाले भुपेश बघेल के शासन काल आते ही पत्रकार असुरक्षित हैं। पत्रकारों पर लगातार हमला व प्रताड़ित करने का सिलसिला बढ़ा है। उक्त कथन कहते हुवे भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर हमला करते हुवे लावाकेरा बेरियर में पत्रकार पर जानलेवा हमला,लूटपाट व मारपीट की घटना का निंदा किया है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का मांग किया है। सांसद गोमती साय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुवे…
Read Moreअभिनव सिंह ने जेईई एडवांस में प्राप्त किया ऑल इंडिया रैंक 3336
बगीचा विकास खंड के छोटे से ग्राम में घर पर ही स्व अध्ययन कर की थी तैयारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/बगीचा भारत के सर्वोच्च प्रतिष्ठित भारतीय औद्योगिक संस्थानों में प्रवेश का सपना देश के लाखों युवा देखते हैं, परंतु सफल होते है, ऐसे युवा जो लगातार कठिन परिश्रम करके परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे ही एक जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्रामीण युवक अभिनव सिंह की सफलता की कहानी है जिन्होंने बगैर किसी कोचिंग क्लास के जेईई मेंस में 99.26 परसेंटाइल और जेईई एडवांस्ड में 3336 रैंक…
Read Moreसमाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण, ट्राइसिकल मिलने से दिव्यांगों के खिले चेहरे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिव्यांग ग्रामीणों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान द्वारा नयी ट्राइसिकल मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें मुश्किल सफर का कोई साथी मिल गया है। जिला पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा आज जिला पंचायत में विकासखण्ड बिल्हा एवं मस्तूरी के 6 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया गया। इनमें श्री मनोज मरकाम, श्री संतोष कुमार सूर्या, श्री कुमार साहू, श्री संतोष कुमार पटेल, श्री बृजभान…
Read More