जशपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित, विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन 09 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्याख्यान में डॉ. खान अबरार उज़ ज़मान खान साइकोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना मानसिक समस्याओं…

Read More

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में त्रैमासिक परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न, हितग्राही योजनाओं में सरलता और बैंकिंग जागरूकता पर जोर

किसी हितग्राही का ऋण अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ समाधान के तरीके से कराएं अवगत: कलेक्टर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने…

Read More

जशपुर पुलिस की जन-जागरूकता मुहिम का असर : ‘ऑपरेशन सेफ रोड’ में जशपुर पुलिस की बड़ी पहल ! सड़क सुरक्षा मितानों को दिया गया गोल्डन ऑवर में जान बचाने का प्रशिक्षण, अब हर मितान बनेगा ‘जीवन रक्षक’, सीखा CPR और प्राथमिक उपचार.

जिला रेड क्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मास्टर ट्रेनरों की टीम दे रही थी, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षण. उद्देश्य : गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय) के दौरान घायलों का सही प्राथमिक उपचार. 16 सितंबर से प्रारंभ किया गया था प्रशिक्षण कार्यक्रम, अलग-अलग समय में जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव अनुभाग के 300 से ज्यादा सड़क सुरक्षा मितानों को किया गया प्रशिक्षित. जशपुर : जशपुर पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के…

Read More

पुलिस ने दिखाया ऑपरेशन अंकुश का दम : ऑपरेशन अंकुश का असर ! जशपुर में फरार गौ तस्कर इफ्तिखार आलम आखिरकार पुलिस के जाल में फंसा, चार गौ-वंशों की तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

पुलिस पिक-अप वाहन में तस्करी करते चार नग गौ-वंशों को छुड़ाया था तस्करों के चंगुल से, मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी का. पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त टाटा सुमो वाहन क्रमांक JH08A-8765 को किया गया था जप्त, प्रकरण में आरोपी थे फरार, पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी पता साजी, आखिर पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी, अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही किया जाएगा गिरफ्तार. आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम…

Read More

गड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सूर्य की किरणों से जगमगाया सुभाष का घर — पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बचत और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं की बिजली पर निर्भरता घटा रही है, बल्कि हर घर में हरित ऊर्जा का संचार कर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना और भी…

Read More

जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर के पारंपरिक दशहरा उत्सव के लिए 12 लाख रुपये का अनुदान जारी किया

सांस्कृतिक परंपरा और आस्था के रंगों में रंगा जशपुर — जनसहयोग से सजा भव्य दशहरा उत्सव जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए जशपुर जिले के ऐतिहासिक पारंपरिक दशहरा उत्सव 2025 के लिए ₹12 लाख (बारह लाख रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी राशि जिले की चार प्रमुख दशहरा समितियों के बीच वितरित की गई है — दशहरा समिति का नाम प्राप्त राशि (₹) दशहरा उत्सव समिति, जशपुर 7,00,000 दशहरा उत्सव समिति, आरा…

Read More

जशपुर जिले में धान खरीदी घोटाले से मचा सियासी तूफान — कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर लगाया 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

फर्जी जमीन, फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी खरीदी — कांग्रेस बोली, “धान खरीदी नहीं, लूट खरीदी हुई है।” कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा — “अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन।” कुनकुरी, 9 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी हलचल मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने यहाँ धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर बुधवार को कुनकुरी के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सीधे…

Read More

पुलिस का एक्शन : मानकेश्वरी मेला में फरसा लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, फरसा लेकर लोगों को धमकाने वाले दोंनों युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, जेल भेजे गए आरोपी.

मानकेश्वरी मंदिर मेला में फरसा लहराते दो युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर भेजा जेल. रायगढ़. 8 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकेश्वरी मंदिर मेला स्थल (जामगांव) में मंगलवार शाम दो युवकों द्वारा फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 तथा 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस…

Read More