कोडीन सिरप और स्पास्मो टेबलेट सहित 1 लाख से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त. रायगढ़. 30 सितंबर 2025 : तमनार पुलिस ने नशीली दवाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक बेहरा, ललित गुप्ता और सुशील राठिया को कोडीन युक्त सिरप और स्पास्मो टेबलेट सहित कुल 1,05,639/- रुपए मूल्य की सामग्री के साथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के दिशा-निर्देश में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के…
Read MoreCategory: होम
विशेष लेख : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बढ़ेगा स्वरोजगार, युवा होंगे आत्मनिर्भर, बैंक ऋण के साथ मिलेगा शासन का अनुदान
रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण उद्योगों को गति देने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं और आम नागरिकों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…
Read More25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव रायपुर, 30 सितम्बर2025/ राजधानी रायपुर स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
Read Moreउत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया…
Read Moreजशपुर वनमंडल का बड़ा कदम: अवैध खेती वाले वन क्षेत्र में रोपे जाएंगे पौधे, ग्रामीणों की मांग हुई स्वीकार
जशपुर, 30 साइबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जोकारी (तावनपानी) में एक व्यक्ति द्वारा कटाई-सफाई कर खेती किए गए वन क्षेत्र में ग्रामीणों के मांग अनुसार उक्त स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किये जाने की सहमति विभाग द्वारा जताई गई है। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी सन्ना द्वारा ग्राम जोकारी (तावनपानी) नामक स्थान पर वन अमला एवं पंचगण के साथ उपस्थित होकर मौका परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि श्री शंकर यादव वल्द साधुचरन साकिन-नन्हेसर (जोकारी)…
Read Moreजशपुर वनमंडल में मनाया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : 34,000 पौधों का किया गया रोपण, चलाया विशेष सफाई अभियान
जशपुर, 30 सितम्बर 2025/ भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंशानुरूप पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जशपुर वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वनमंडल के अंतर्गत 34,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही वनमंडल एवं परिक्षेत्र स्तरीय कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिले के अलग-अलग परिक्षेत्रों में परंपरागत वैद्यों के साथ…
Read Moreऑपरेशन अंकुश में बड़ी सफलता : गौ तस्करी का मास्टरमाइंड आखिर पुलिस की गिरफ्त में ! फरार कुख्यात गौ तस्कर इमरान खान गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने साईं टांगर टोली से दबोचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल.
अपने साथियों के साथ मिल कर रहा था, स्कॉर्पियो वाहन में गौ तस्करी का प्रयास, पुलिस की कार्यवाही में स्कॉर्पियो वाहन सहित गौ वंशों को छोड़ हो गया था फरार. पुलिस ने मौके से 04 नग गौ वंशों को कराया था मुक्त, व तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी कर लिया था जप्त, मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत का. आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध. पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों को कर लिया गया था चिन्हित,…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन: राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में शत-प्रतिशत समाधान के दिए आदेश
जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर…
Read Moreविकास की रफ्तार पर कलेक्टर की नजर: जशपुर में जनपद पंचायत, समाज कल्याण और मत्स्य विभाग की समीक्षा, सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को…
Read More