रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए…
Read MoreCategory: होम
“ऑपरेशन क्लीन” में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : रायगढ़ में नशे का सिंडिकेट धराशायी, नशे के जाल में ओडिशा कनेक्शन ! रायगढ़ पुलिस ने पकड़े दो सप्लायर, उजागर हुआ नशीली इंजेक्शन रैकेट, भेजा गया रिमांड पर.
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार. चक्रधरनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल. रायगढ़. 27 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से आए दो सप्लायरों — किशन डंडारिया और राजेश डंडारिया — को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यूपीआई के…
Read More‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी
रायपुर, 28 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों…
Read Moreश्री रामलला दर्शन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
जशपुर 28 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से…
Read Moreहर गांव में पहुंच रहा साइबर सुरक्षा का संदेश : “ऑपरेशन क्लिक सेफ” से साइबर अपराध पर वार, जशपुर पुलिस की मुहिम ने जगाई डिजिटल जागरूकता की लौ ! जशपुर पुलिस ने दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल में छेड़ी डिजिटल सुरक्षा की जंग.
साइबर अपराध से बचने, जशपुर पुलिस ने चलाया, दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल क्षेत्र में, जागरूकता अभियान. ऑपरेशन “क्लिक सेफ” के माध्यम से जशपुर पुलिस गांव के हाटों-बाजारों, स्कूल, चौपालों तक बना रही है पहुंच. तैयार साइबर योद्धा समाज के विभिन्न लोगों तक, सोशल मीडिया के अलावा डायरेक्ट बना रहे हैं पहुंच, कर रहे हैं सायबर अपराध के संबंध में जागरूक. किसी भी प्रकार की सायबर ठगी या अन्य साइबर अपराध होने पर, तत्काल करें पुलिस को सूचित, हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके भी कर सकते हैं, शिकायत दर्ज. जशपुर.…
Read Moreमनोरा तहसील में एसडीएम की अचानक एंट्री! जर्जर शौचालय और अधूरे गाटरवाल को देखकर दिए तत्काल सुधार के निर्देश
जशपुर, 28 सितंबर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर विश्वास राव मस्के द्वारा शनिवार को तहसील परिसर मनोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जर्जर शौंचालय एवं तहसील कार्यालय के पीछे अधूरे पड़े गाटरवाल की स्थिति को देख कर जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शाखाओं के शाखा प्रभारियों एवं लिपिकों की समीक्षा बैठक ली एवं कार्यालय में लम्बित प्रकरणों की स्थिति पर प्रकरणवार चर्चा कर लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संचालित गिरदावरी कार्यों की भी समीक्षा…
Read Moreआदिवासी शिक्षा में नई क्रांति : सीएम विष्णुदेव साय की पहल से फरसाबहार में शिक्षा का नया आयाम, बच्चों को मिलेगी हर सुविधा ! फरसाबहार में 37.80 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक एकलव्य विद्यालय.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन. जशपुर. 28 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। यह विद्यालय आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जीवन कौशल विकास और कैरियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। भवन में आधुनिक लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान, छात्रावास, ई-लर्निंग और दिव्यांग छात्रों के लिए सुलभ ढांचा जैसी सुविधाएं…
Read Moreसौ वर्ष का गौरवशाली इतिहास : जशपुर में संघ के शताब्दी पथ संचलन की धमाकेदार शुरुआत आज से, अनुशासन की मिसाल बनेगा जशपुर, कल्याण आश्रम से शुरू होगा ऐतिहासिक विजयादशमी संचलन.
जशपुर में विजयादशमी पथ संचलन की तैयारी पूरी, आज से होगी शुरुआत. जशपुर. 28 सितंबर 2025 : विजयादशमी पर्व के अवसर पर इस वर्ष जशपुर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर की 06 बस्तियों में अलग-अलग तिथियों पर संचलन कार्यक्रम होंगे। पहला संचलन रविवार को कल्याण आश्रम से प्रारंभ होकर बसंत विहार में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान…
Read Moreट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण
प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर रायपुर, 27 सितंबर 2025/ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की पहल पर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आईटी एवं एआई की नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के…
Read More