यात्रियों को मिलेगा चमचमाता स्टेशन और शुद्ध पानी – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मेगा स्वच्छता ड्राइव

बिलासपुर, 09 सितम्बर 2025 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों एवं पटरियों में बेहतर साफ-सफाई तथा अपशिष्ट कचरे के उचित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत…

Read More

रेलवे में डिजिटल क्रांति! अब ऑडियो-वीडियो कॉल, कॉन्फ्रेंसिंग और स्मार्ट कम्युनिकेशन एक क्लिक पर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक दूरसंचार सुविधाओं की ओर नया कदम – जीएम इंटरकॉम एक्सचेंज का शुभारंभ बिलासपुर, 10 सितम्बर 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दूरसंचार सेवाओं को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में नये जीएम इंटरकॉम एक्सचेंज का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री जी.पी. खूंटे, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर  श्री…

Read More

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर, 9 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री साय ने घोषणा की कि…

Read More

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी भावना गुप्ता की सख्ती, नशा माफिया सावधान, एसपी भावना गुप्ता ने घोषित किया विशेष अभियान, कई बदमाशों पर टूटेगा पुलिस का कहर, गंभीर अपराधों की विवेचना में तेजी, नशे के खिलाफ विशेष अभियान की तैयारी, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित.

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी में लंबित अपराधों के अविलंब निकाल हेतु दिया गया निर्देश. एजेंडा वार लंबित अपराध, वारंट, शिकायतों, धारा 173(8) भादवि के मामले आदि के त्वरित निकाल हेतु दिया गया निर्देश. ऑनलाइन पोर्टल मेडलीपार, त्रिनयन एवं सीसीटीएनएस अंतर्गत संचालित समस्त पोर्टल में शतप्रतिशत एंट्री करने हेतु दी गई हिदायत पुलिस मुख्यालय एवं कार्यालय से जारी परवानों में उल्लेखित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए करें आवश्यक कार्रवाई. नशीली दवाओं की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी धर-पकड़ हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान, क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री साय का मीडिया विभाग ने माना आभार : मीडिया कर्मियों के हित में अनुकरणीय फैसला – सांसद संतोष पांडेय

रायपुर,  सितंबर 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी सदैव समाज के हर वर्ग के लिए संवेदनशील फैसले ले रहे है। इसी क्रम में साय कैबिनेट ने मीडिया कर्मी सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार से 20 हजार रुपए करने का फैसला लिया है। यह ऐतिहासिक है। ऐसे मीडिया कर्मी जो जीवन पर्यंन्त समाज में सूचना के संवाहक के रूप में कार्य करते है उन्हें सेवा निवृत्त होने के उपरांत 20 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि के रूप में दिए जाने…

Read More

कांग्रेस में बढ़ती कलह पर केदार कश्यप का तंज: प्रभारी सचिन पायलट को मिला शिकायतों का उपहार, बनी ‘बीबीबीसी कमेटी’

प्रभारी पायलट को मिला शिकायतों का उपहार – केदार कश्यप पहले पीसीसी, फिर बीसीसी और अब बीबीबीसी की ओर कांग्रेस बढ़ रहा है 28 तक 28 टुकड़ों में न बंट जाए कांग्रेस रायपुर, 9 सितंबर 2025 : वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर प्रवास के बाद ही उन्हें कांग्रेसी शिकायतों का उपहार दे रहें हैं। यह तब दे रहे हैं तब दो दिन पहले सचिन पायलट को जन्मदिन था। हमारी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं है कि अपने संगठन के…

Read More

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला: वोट चोरी रोकने वाले एसआईआर का विरोध कर खुद कठघरे में खड़ी कांग्रेस

रायपुर, 9 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में मंगलवार को हुई कांग्रेस की रैली को दोहरे राजनीतिक मापदंड का परिचायक बताते हुए कहा है कि जिस वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस के लोग हंगामा कर रहे हैं, उसे दुरुस्त करने के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। मंगलवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों के सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने ऐसे अनेक नामों का दस्तावेजों के साथ जिक्र किया जिन्होंने गलत जानकारी देकर कवर्धा…

Read More

रायपुर में हंगामा: भाजपा प्रवक्ता किरण बघेल का बड़ा आरोप– कांग्रेस अब हिंसक राजनीति और फर्जी आरोपों पर उतर आई

मंत्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से कांग्रेस उसके चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने कहा -कांग्रेस अब स्क्रिप्टेड आरोपों के जरिए अपनी सियासी हैसियत को जिंदा रखने की नाकाम कोशिश कर रही रायपुर, 9 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति को ओछेपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि मुद्दों के संकट से जूझ रही कांग्रेस अब कपोल-कल्पित व स्क्रिप्टेड आरोपों के…

Read More

कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ शंखनाद: बिलासपुर की सभा में पायलट, भूपेश, महंत और टीएस सिंहदेव ने भरी हुंकार

नैतिकता हो तो नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब दे – सचिन पायलट रायपुर/09 सितंबर 2025। कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभा में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुये। सभा को संबोधित…

Read More

रायगढ़ में सनसनी : घरघोड़ा पुलिस ने कसा शिकंजा, 50 हजार के चोरी के सामान सहित तीन चोर संगठित गिरोह के साथ गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजे गए रिमांड पर.

घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में तीन चोर गिरफ्तार,50 हजार का माल बरामद, संगठित अपराध की धाराओं में भेजे गए रिमांड पर. थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 331(4), 305(ए) 112(2), 3(5) बीएनएस में मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 09 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना पुलिस ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 50 हजार रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद की गई है। संगठित अपराध में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ…

Read More