बिजली संकट से जूझ रहे बोड़ालता गांव को बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री की पहल पर ट्रांसफार्मर बदलते ही जगमगाया गांव

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार जशपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कुनकुरी, ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। ग्रामवासियों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड…

Read More

रायगढ़ में निकला साइबर जागरूकता रथ : पढ़े-लिखे भी हो रहे शिकार, पुलिस और SBI ने निकाला साइबर जागरूकता रथ, बताए जाएंगे डिजिटल सुरक्षा के मंत्र, नुक्कड़ नाटक और वीडियो से सीखें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय.

 “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा साइबर अपराधों से सतर्क. रायगढ़. 03 सितंबर 2025 : रायगढ़ में पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संयुक्त रूप से साइबर जागरूकता रथ की शुरुआत की है। नुक्कड़ नाटक और एलईडी स्क्रीन के जरिए आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। अधिकारियों ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न…

Read More

जुआ का बड़ा फड़ ध्वस्त : जशपुर में हड़कंप, जशपुर पुलिस की दबिश में ₹54,250 नकदी, गाड़ियां और 14 मोबाइल बरामद, पुलिस ने किया कैश और वाहन जब्त, जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए 14 लोग, न्यायालय में किया गया पेश.

जुआड़ियों के खिलाफ 4,5 छ.ग. जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध, मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ग्राम लक्ष्मीनगर टिकैतगंज का. पुलिस ने जुआड़ियों के कब्जे से ताश की गड्डी, 54,250/- रुपये, एक मोटर साइकल, 01 स्कूटी, एक टाटा नैक्शन कार व 14 नग मोबाइल फोन को भी किया जप्त. प्रकरण में पकड़े गए जुआड़ियों का नाम क्रमशः – 01. मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर, 02. मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर, 3.…

Read More

जशपुर SSP की अपील: सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम से पहले प्रशासन को दें सूचना – सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक धरना, प्रदर्शन, रैली अथवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो उसकी पूर्व सूचना प्रशासन को दी जानी चाहिए। SSP ने स्पष्ट किया कि पूर्व सूचना मिलने पर ही आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जा…

Read More

बाल सुरक्षा पर बड़ा अभियान! जशपुर में स्कूली बच्चों को सिखाई गई गुड-टच, बैड-टच और आत्मरक्षा की तकनीकें

जशपुर 3 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित…

Read More

जशपुर जूरूडांड हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना, विधायक-कलक्टर-एसएसपी आधी रात को पहुँचे अस्पताल

गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम जूरूडांड में हुए दुखद सड़क हादसे में अर्धरात्रि में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मृतकों के परिवारों को दी गई तत्काल आर्थिक सहायता घायलों का अंबिकापुर में भी चल रहा है इलाज, प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता कराया जा रहा है उपलब्ध जशपुर, 03 सितंबर 2025/ 02 सितंबर की रात्रि को बगीचा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम जूरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घायलों को…

Read More

प्राकृतिक आपदा राहत: ढोढ़ीडांड़ निवासी मंजित कुजूर की मौत, परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीडांड़, निवासी स्व. मंजित कुजूर का कुआं के पानी में डूबने से 11 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी वंदना कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में आसमान ने खोला पानी का खजाना! मानसून ने बरसाए 8924.9 मिमी, सबसे ज्यादा बारिश कुनकुरी में

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8924.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 सितम्बर तक की स्थिति में 8579.9 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 212.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1029.5 मिमी, मनोरा में 1081.9 मिमी, कुनकुरी में 1249.7 मिमी, दुलदुला में 565.9 मिमी, फरसाबहार में 714.9 मिमी, बगीचा में 972.3 मिमी, कांसाबेल में 834.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: अमित शाह ने वीर जवानों को किया सम्मानित, बोले– 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप…

Read More

बगीचा हादसे ने दहला दिया जशपुर! बोलेरो चालक ने गणेश विसर्जन जुलूस को कुचला, तीन की मौत – आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त, घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी, घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है, घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त। आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा। मृतकों के नाम:- 1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष, 2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष, 3.खिरोवती यादव, उम्र…

Read More