जशपुर : गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न ; पोषण आहार, टीकाकरण के संबंध में भी दी गई जानकारी

जशपुर, 29 नवंबर 2024 | कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित 05 दिवसीय विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र विगत दिवस संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में हेल्थ और वेलनेस सेंटर में कार्यरत ए.एन.एम.सी.एच.ओ. एवं समस्त योग मित्रो से सेंटरवार गर्भवती महिलाओ को दिये जाने वाले योगाभ्यास, पोषण आहार, एवं टीकाकरण के संबंध में विस्तृत परिचर्चा एवं समीक्षा की गयी। जिसमें प्रशिक्षणार्थियो से हुई परिचर्चा में बताया गया विशेष योगाभ्यास, पोषण आहार एवं टीकाकरण के परिणाम स्वरूप वेलनेस सेंटरों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं द्वारा 90 प्रतिशत सामान्य एवं…

Read More

जशपुर : आई.आई.टी. बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण, छोटे बच्चों को दूध पीलाने की बताई जा रही विधि

जशपुर, 29 नवम्बर 2024 | कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश में आईआईटी बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बासेन, घोघर, सराईपानी, कुर्रोग, महुआडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। बगीचा के बी.पी.एम. सूर्या रत्न गुप्ता ने बताया कि आई.आई.टी. बॉम्बे के द्वारा उपलब्ध कराए गए विडियों के माध्यम से गर्भवती माताओं और शिशुवती माताओं को छोटे बच्चों दूध पिलाने की विधि बताई जा रही है।…

Read More

कुनकुरी एसडीएम ने जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की ली बैठक : स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जशपुर, 29 नवंबर 2024 | कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पांडे ने आज अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर मरीजों का ईलाज करें और उन्हें निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बैठक में लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी, अब तक 3156.76 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 500 किसानों को 6 करोड़ 20 लाख 58 हजार 6 सौ रूपए का किया गया है भुगतान जशपुर, 29 नवम्बर 2024 | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक 3156.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक जिले के 500 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ…

Read More

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 28.11.2024 को ग्राम डुबी बड़कापारा, थाना राजपुर निवासी भगवान दास सांडिल्य ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की पूनम टेकाम को दिनांक 27.11.2024 के शाम को मुर्गा सब्जी नहीं बाने की बात पर नाराज होकर उसका पति हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह के द्वारा चूल्हा के जलते लकड़ी एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर चौकी खड़गवां पुलिस, एसडीओपी प्रतापपुर और फारेंसिक टीम मौके…

Read More

न्यायालय निर्णय : हत्या के प्रकरण में आरोपी को अर्थ-दंड के साथ दी गई आजीवन कारावास की सजा.

एसआई गिरधारी साव की विवेचना ने लगातार दूसरी बार दिलाई आरोपी को उम्रकैद की सजा. रायगढ़ : कल दिनांक 27 नवंबर 2024 को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के न्यायालय में थाना कोतरारोड़ के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 148/2023 धारा 302,120-बी, 34 भादवि में अभियुक्त देवदास महंत पिता विशंभर दास महंत उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बयांग थाना कोतरारोड` को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में सह अभियुक्त रहे कैलाश कपूर सिदार को आरोपित सभी धाराओं पर दोष-मुक्त किया गया…

Read More

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा ग्राम करमदा मे ₹20,000 नगदी रकम एवं सोने चांदी के आभूषण सहित कुल ₹1,47,000 का सामान किया गया था चोरी प्रकरण में आरोपियों से ₹10,000 नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित चोरी की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल किया गया बरामद प्रकरण में पुलिस को चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में मिली सफलता बलौदाबाजार-भाटापारा | दिनांक 27.11.2024 को प्रार्थिया ईश्वरी मरकाम निवासी ग्राम करमदा द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह किसी काम से बाहर गई थी तथा रात्रि होने से…

Read More

शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार : वन विभाग में भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर ₹2,40,000 रकम की गई ठगी

आरोपी द्वारा वन मंडल एवं उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने का दिखावा कर बेरोजगार युवक को लिया अपने झांसे में बलौदाबाजार-भाटापारा | प्रार्थी योगेश कुमार धृतलहरे निवासी ग्राम पौसरी द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरे गांव का ज्ञानेश्वर, जो कि वर्तमान में भरसेली में रहता है, जो की 10.01.2024 में वन विभाग में भृत्य की नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में मुझसे ₹2,40,000 लिया है। आरोपी- ज्ञानेश्वर धृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भरसेली थाना सिटी कोतवाली द्वारा वन…

Read More

अब तक 289000 किसानों से मात्र 13.48 लाख टन धान खरीदी हुई…ऐसे में 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य कैसे होगा पूरा ?

प्रतिदिन 60 हजार से अधिक किसानों से 4 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा खरीदी होगी तब सभी किसान बेच पायेंगे धान. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी शुरू होने से अब तक मात्र 289000 हजार किसान ही धान बेच पाये हैं और उनसे मात्र 13.48 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हो पायी है। जो सरकार की धान खरीदी को लेकर उदासीनता और अव्यवस्था को प्रदर्शित कर रही है। धान बेचने तैयार किसानों को टोकन, बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा…

Read More

मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बिगड़ा बजट – प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा.

दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, दलहन तिलहन, कपड़े जैसे दैनिक उपभोग की तमाम वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाकर महंगा कर दिया गया है. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। जन विरोधी मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22% प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते ही बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए। क्रूड पॉम ऑयल,…

Read More