जमीन विवाद की बात को लेकर लाठी-डंडा से लैस होकर घर के अंदर जबरदस्ती प्रवेशकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुये जान से मारने की धमकी एवं मारपीट करने वाले 2 आरोपीगण को थाना पत्थलगांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों प्रिंस भगत एवं प्रतीक भगत एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2022 धारा 452, 294, 506, 323, 34, 147, 148, 149 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की लगातार पता-तलाश जारी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की विवाहित महिला ने दिनांक 29 मई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उक्त दिनांक को अपने पति एवं घर के अन्य सदस्यों के…

Read More

लाईवलीहुड कॉलेज में विभिन्न कोर्स के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में वर्ष 2022-23 हेतु पंजीकृत कोर्स रिटेल सेल्स एसोसिएट, फिल्ड सेल्स एक्जीक्युटिव, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, सिविंग मशीन ऑपरेटर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, मल्टीकुजिन कुक, तथा वेल्डर कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि उक्त पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक हितग्राही 01 जून 2022 से प्रातः10 बजे से 5.30 बजे के मध्य लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रथम पंजीयन कराने वाले हितग्राही को प्रथम…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम गरईंबंध निवासी साधू साय वल्द शोभरन साय की मृत्यु 02 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के  पुत्र दिलीप कुमार हेतु 4 लाख,  बगीचा तहसील के ग्राम भितघरा निवासी बिफनाथ पिता मोहन राम की मृत्यु 18 मई 2021 को जाने पर…

Read More

धनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभए जशपुर जिले में 5 नगरीय निकायों में धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर संचालित

जशपुर जिले में अब तक 9465 उपभोक्ताओें को 19 लाख 2 हजार 718 रुपए से अधिक की दी गई है दवाईयां 50 से 61 प्रतिशत् से अधिक की छूट पर विक्रय की जा रही है दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को गंभीरता लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करने कहा। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में पेंशन, राशन…

Read More

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ एक उप निरीक्षक एवं एक प्रधान आरक्षक अपने पद से हुए सेवानिवृत्त

पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल द्वारा विदाई समारोह में सम्मानित करते हुए दी गई भाव भीनी विदाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर इकाई में पदस्थ उप निरीक्षक श्री दुखराम भगत एवं प्रधान आरक्षक श्री सिरजियूस तिग्गा द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं…

Read More

हाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं- कलेक्टर जशपुर

राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, वन अधिकार पट्टा के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें डॉक्टरों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाईयॉ लिखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर टीएल के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मोर जमीन मोर मकान, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल, सी-मार्ट, वन अधिकार पट्टा वितरण तथा अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।    कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के 112 हाट-बाजारों क्लीनिक के माध्यम…

Read More

बड़ी खबर : कलीबा ग्राम पंचायत में आरटीआई से जानकारी न मिलने का मामला पहूंचा राज्य सूचना आयोग तक

जनसूचना अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत से भी आवेदन को नही मिली जानकारी ग्राम पंचायत में पहले तो आवेदन ही लेने से किया था इंकार, प्रथम अपील के बाद जमा कराया 30 हजार शुल्क 30 हजार रूपये शुल्क जमा करा कर भी जानकारी देने के लिये आवेदक को दौडाया जा रहा, दिये जा रहे है विभिन्न प्रकार के पत्र प्रथम अपीलीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी की भूमिका भी सवालों के घेरे में सागर जोशी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जनपद पंचायत कुनकुरी के…

Read More

बुर्जुडीह वज्रपात में मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने, कहा तत्काल पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास की भी स्वीकृति दी जाये

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुर्जुडीह में हुई वज्रपात की घटना में मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा सहित प्रधानमंत्री आवास देने की मांग भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बुर्जुडीह घटना में मृतक किसान के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करें और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान भी आबन्टित करें. कृष्ण कुमार राय ने…

Read More

जशपुर पुलिस हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आम जनता एवं राहगीरों को लगातार यातायात नियमों के संबंध में किया जा रहा जागरूक

हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाना, नेशनल  हाइवे में यातायात व्यवस्था, दुर्घटना की रोकथाम हेतु लगातार किया जा रहा कार्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2020 को जिला पुलिस जशपुर हेतु हाईवे पेट्रोल वाहन प्रदाय उपरांत जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन किया जा रहा है। हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के…

Read More