परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए 13 अगस्त तक दावा आपत्ति आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाने हेतु 12 आवेदन स्वीकार किये गये थे। परिवहन सुविधा केन्द्र  मार्गदर्शिका-2022 में दिये शर्तों के अनुसार प्रथम चरण में 04 आवेदकों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त चयनित आवेदकों के संबंध में दावा आपत्ति 13 अगस्त 2022 के शाम 5.30 बजे तक प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Read More

लंपी स्कीन रोग से बचाव हेतु पशुपालकों से सावधानी बरतने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राजस्थान एवं गुजरात में गौवंशीय पशुओं में लंपी स्कीन रोग के फैलने के सूचना प्राप्त हुई हैै। लंपी स्कीन रोग के राज्य में प्रवेश को रोकने, नियंत्रण करने एवं फेलाव को रोकने हेतु पशु पालकों को सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने पशु पालकों को जानकारी देते हुए कहा है कि सभी पशु पालक अपने स्वस्थ पशुओं को रोग से ग्रषित हो चुके पशुओं से बिलकुल अलग रखें। लंपी स्कीन रोग विषाणु जनित संक्रमण रोग है जो रोगी पशु से…

Read More

जशपुर जिला मुख्यालय में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7.30 बजे जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में समाप्त होगी। खेल अधिकारी ने जिले के समस्त गणमान्य नागरिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है। 

Read More

प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राएं जो अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वर्ष 2022-23 की प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति नवीन, नवीनीकरण हेतु पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद प्रारंभ किया जा चुका है। इस योजना हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथिवार अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। जिसमें प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा व्यावसायिक और तकनीकी पाठयक्रमों के लिए मेरिट कम मिन्स स्कॉलरशिप सी…

Read More

जशपुर जिले में कृषि और राजस्व विभाग के टीम द्वारा कृषकों के बैंक खाते का केवाईसी करवाया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किसानों का केवाईसी पूर्ण कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत् समस्त पात्र हितग्राहियों का खाता आधारित पेमेंट को बदल कर आधार आधारित किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर समस्त पंजीकृत हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के साथ-साथ पंजीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके बैंक खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस 2022: आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों को 8081 चरणपादुकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया

विधायक ने पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों को दिया चरण पादुका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत् जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास बालाछापर के 88 विद्यार्थियों को चरण पादुका दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर भगत सहित अमित महतो, सूरज चौरसिया एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक विनय भगत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर अच्छे से पढ़ाई करें और अच्छे पदों पर…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में निकला तिरंगा रैली

सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक तिरंगा रैली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश तिरंगा रैली में भारी संख्या में शामिल हुई क्षेत्र की जनता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली आज निकली तिरंगा रैली में सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक रैली निकाली इस रैली में आज सामाजिक समरसता का संदेश देने भारी संख्या में लोग  शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता की जय के जयकारे लगा देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संसदीय…

Read More

युवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

आरोपी भोक्तो यादव एवं अन्य 02 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का 01 आरोपी फरार लगातार पता-तलाश जारी, थाना नारायणपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 82/22 धारा 342, 34, 394 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी कैलाश यादव उम्र 30 साल निवासी झगरपुर थाना बगीचा ने दिनांक 08.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.08.2022 को खेती-किसानी संबंधी कार्य से अपने मामा के घर ग्राम कलिबा गया था, वह अपने मामा से खेती कराने के लिये 08 हजार रू. लिया और…

Read More

जशपुर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जशपुर जनपद के ग्राम टेकुल में किया पौधरोपण, गिरांग में जल सरंक्षण हेतु निर्मित स्टॉप डेम का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर जनपद के टेकुल पंचायत में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से  पौधरोपण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  श्री जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी पौधे रोपित किए। वृक्षारोपण  करते हुए ने  कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों कोअधिक से अधिक  लगाकर उसकी रक्षा करनी होगी। इस हेतु उन्होंने ट्री गार्ड लगाने एवं पौधों की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नगर पालिका जशपुर में निर्मित किए जा रहे कृष्ण कुंज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज नगर पालिका जशपुर में निर्मित किए जा रहे कृष्ण कुंज का आकस्मिक निरीक्षण कर वृक्षारोपण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कृष्ण कुंज परिसर का अवलोकन करते हुए परिसर की समतलीकरण , झाड़ियों की साफ- सफाई सहित अन्य शेष निर्माण कार्याे को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किए जाने वाले पौधरोपण कार्यक्रम हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय  सीएमओ…

Read More