बस से आने वालो लोगों का बस स्टैण्ड में भी कोरोना जांच किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले के सभी चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है और पॉजिटिव आने वाले मरीजों को होम आईसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में रखा जा रहा है। साथ ही बस में आने वाले लोगों का भी बस स्टैण्ड पर कोरोना जांच की जा रही हैं, ताकि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके। साथ ही…
Read MoreCategory: जशपुर
सोशल डिस्टेंस रखने के लिए राशन दुकान, उचित मूल्य दुकान के सामने बनया जा रहा गोला, राजस्व, पुलिस और नगरीय निकाय टीम के द्वारा मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में सभी विकासखण्डों में राजस्व, पुलिस और नगरीय निकाय के टीम द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राशन दुकान के सामने गोला भी बनाया जा रहा है, ताकि हितग्राही एक-एक करके दुकान पहुंचे। हाट-बाजारों में मास्क नहीं लगाने वालों पर चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस, बैंक, एलआईसी कार्यालय सहित अन्य दुकानों में भी लोगों को कोरोना संक्रमण…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रगतिरत कार्याे की जानकारी लेते निर्माण कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश
आइसोलेशन सेंटर में आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 06 जनवरी दिवस पत्थलगांव विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं निर्मित्त किए जा रहे आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला, सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्माण में कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री प्रताप विजय खेस्स, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल…
Read Moreनगर पंचायत कुनकुरी में संयुक्त टीम द्वारा मार्च पास्ट निकालकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए किया गया जागरूक, आम नागरिको दुकानदारों को कोविड गाईड लाईन का पालन करने के लिए दी गई समझाईश
कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन न करने वाले 22 लोगों से 5500 रूपए की गई चालानी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में विकासखंड कुनकुरी में राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पंचायत कुनकुरी की संयुक्त टीम द्वारा नगर में मार्चपास्ट निकालकर आम नागरिकों को कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, फेसकवर का उपयोग करने, सेनेटाईजर, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी कोविड गाईडलाईन का पालन करने के लिए समझाईश दी गई। साथ ही…
Read Moreजशपुर जिले में अवैध धान के परिवहन पर सतत् की जा रही कार्यवाहीए संयुक्त टीम द्वारा दुलदुला में 45 बोरी अवैध धान किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड में 45 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया ने बताया कि दुलदुला के श्री उमेश यादव द्वारा पिकअप वाहन से 45 बोरी लगभग 20 क्ंिवटल अवैध धान का परिवहन कर लाया जा रहा था जिसे जब्त…
Read Moreजशपुर जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बगीचा के देव संस्कृति विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के शत् प्रतिशत् पात्र विद्यार्थियों को लगाया गया कोविड का पहला टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं…
Read Moreयुवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर थाना पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 15/2022 धारा 376, 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थिया 21 वर्षीय युवती ने दिनांक 06.01.2022 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका परिचय वर्ष 2021 में ग्राम शिवपुर का रहने वाला प्रियेश तिग्गा से पूंजीपथरा जिला रायगढ में स्थित एक प्लांट में काम करने के दौरान हुई। प्रियेश तिग्गा अक्सर अपने मोबाईल से युवती को फोन कर बातचीत करता था तथा शादी करूंगा कहकर…
Read Moreजमीन बंटवारा हिस्सा को लेकर अपने भाई की पत्नी की हत्या का षड़यंत्र रचने वाले सहआरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 296/2021 धारा 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण का मुख्य आरोपी बसंत महतो को पूर्व में दिनांक 04.12.2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला को दिनांक 25.11.2021 को आरोपी बसंत महतो उम्र 33 वर्ष निवासी बरटोली थाना डुमरी जिला गुमला (झारखंड) ने जशपुर आकर रात्रि लगभग 07:30 बजे मृतिका को उसके घर के पास बने कुंआ में…
Read Moreमकान में कैंपस में रखे मोटरसायकल को रात्रि में कर लिया चोरी, आरोपी को 24 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसायकल सहित पुलिस ने पकड़ा
थाना बगीचा में आरोपी शनि राम के विरूद्ध अप.क्र. 03/22 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.01.2022 को प्रार्थी ऋषिकेष मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी कुरूमकेला बगीचा ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि में इसके मकान में कैंपस में रखे हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्र.सी.जी. 15/5601 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर…
Read Moreसहायक शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिया न्याय- राजेश चटर्जी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ा राहत दिया है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना का शुरुआत बताया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजपत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसूची-चार के सरल…
Read More