सभी पंचायतों में मुनादी, बैनर, पोस्टर, दिवार लेखन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर किसानों को जागरूक करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में जिले में कोदो कुटकी एवं रागी की खरीदी हेतु अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, जिलापंचायत सीईओ के.एस.मण्डावी, उपसंचालक कृषि एम आर भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर से कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य में खरीदी किया जाना है।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिले में हर घर दस्तक अभियान के अन्तर्गत किया जाएगा शत् प्रतिशत् कोविड टीकाकरण
कलेक्टर ने कहा छुटे हुए प्रथम एवं द्वितीय डोज के हितग्राहियों का चिन्हांकन कर टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण निर्धारित अवधि में पूर्ण करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं संक्रमण के रोकथाम हेतु हर घर दस्तक अभियान की शुरूवात की गई है। जिसका उद्देश्य 03 से 30 नवम्बर 2021 तक कोविड टीकाकरण प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के कवरेज में गति लाना है एवं जिले में 29 एवं 30 नवम्बर 2021 को कोविड टीकाकरण तिहार के…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत् पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के दीवानुपर निवासी स्व. युवराज पिता राजकुमार की मृत्यु 04 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक परिजन पिता श्री राजकुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम कोतबा निवासी स्व. पुरस्तम पैंकरा पिता सुलोचन पैंकरा…
Read Moreजशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त…देखे किनको मिला कहां कहां का प्रभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यक्षण एवं निरीक्षण के लिए उपार्जन केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें उपार्जन केन्द्र गम्हरिया के लिए पटवारी भगवती चरण टण्डन, आरा के लिए कृषि विकास अधिकारी राजेन्द्र यादव, मनोरा के लिए पटवारी अनिल तिर्की, सोनक्यारी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जी.आर. चौहान, आस्ता के लिए पटवारी चंदन सिंह,…
Read Moreउपार्जित धान के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु 34 उपार्जन केन्द्र के लिए जशपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त……जाने किनकों किनकों मिली जिम्मेदारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने खरीफ विपणन 2021-22 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यक्षण एवं निरीक्षण हेतु 34 उपार्जन केन्द्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके द्वारा अपने प्रभार के धान खरीदी केनद्रों में जाकर धान खरीदी से संबंधित आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित कार्यालय को दिए गए प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराएगें। खरीदी अवधि में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान ,खरीदी की सतत् निगरानी कर साप्ताहिक भौतिक सत्यापन विभागीय एप्प के माध्यम से कर प्रतिवेदन प्रत्येक सोमवार…
Read Moreसांसद गोमती साय की पहल से जिले के पत्थलगांव व बगीचा में खुलेगा लिंक कोर्ट..दिशा की बैठक में लिंक कोर्ट खोलने कलेक्टर जशपुर से की चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर – जिले के पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने आज जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक के दौरान जशपुर कलेक्टर से पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट खोलने के विषय पर चर्चा की जिस पर कलेक्टर जशपुर रितेश अग्रवाल ने तत्काल लिंक कोर्ट शुरू करने की बात कही। आने वाले सप्ताह से ही जिला अधिकारी पत्थलगांव व बगीचा तहसील में लिंक कोर्ट लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्या सुनेंगे और निराकरण…
Read Moreदोहरे प्रेम में नाबालिग लड़की ने कर ली आत्महत्या, दोनो प्रेमी युवकों द्वारा प्रेरित करने का वीडियों लगा पुलिस के हाथ, दोनो आरोपी गिरफ्तार
थाना कुनकुरी क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लड़की को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. पुलिस थाना कुनकुरी में एक नाबालिग युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला आया है जिसमें दो युवकों द्वारा युवती को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवकों के मृतका से प्रेम संबंध होने के बारे में भी जानकारी मिली है। दोनो युवक विगत 3 से 4 वर्ष पूर्व से युवती के सम्पर्क में थे और फोन पर बात भी करते थे। दोनो युवक को…
Read Moreपरिवार परामर्श केन्द्र जशपुर में प्रकरणों का समझौते के माध्यम से हो रहा निपटारा, बुधवार को 3 प्रकरण में हुआ समझौता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 3 प्रकरणों में आपसी समझौता कराया गया एवं 1 प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। बुधवार कोे जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 20 प्रकरणों की सुनवाई के लिए सदस्य/ काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई जिसमें 3 प्रकरणों में आपसी समझौता कराया गया एवं 01 प्रकरण में मान्नीय न्यायालय जाने की सलाह दी गई। परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में…
Read Moreजिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 नवम्बर को लुड़ेग में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर पत्थलगांव में 27 नवम्बर 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने शिविर के लिए ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इनके द्वारा योजनाओं तथा क्रिया कलापों की आम जनता को जानकारी दिया जाएगा।
Read Moreनेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को, नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा श्रीमती अनिता डहरिया की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला न्यायालय जशपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 11 दिसम्बर 2021 को जिले में आयोजित के नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिन्दल, विभिन्न बैंको के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर ने…
Read More