जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम कुलाडोर निवासी चारो राम पिता साहू की मृत्यु 18 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी अनिता बाई हेतु 4 लाख, एवं मनोरा तहसील के ग्राम गीधा निवासी दीपिका एक्का पिता एडवर्ड एक्का की मृत्यु 18 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतिका…

Read More

फरसाबहार के शासकीय हाई स्कूल भवन सिंगीबहार के निर्माणाधीन कार्य को पूर्ण कराने हेतु पुनः निविदा किया गया आमंत्रित

सिंगीबहार स्टेट हाईवे में किसान के खेत से मिट्टी को भी हटा दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड फरसाबहार के ग्राम सिंगीबहार में निर्माणाधीन शासकीय हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु पुनः निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा की कार्यवाही तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। जिससे स्कूल भवन के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि निर्माणरत शासकीय हाई स्कूल भवन सिंगीबहार के ठेकेदार…

Read More

वर्तमान में कुनकुरी, तपकरा, लवाकेरा मार्ग में डब्ल्यू.एम.एम. पेंच का किया जा रहा कार्य, बरसात के मौसम में आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देने के लिये ठेकेदार को किया गया है निर्देशित

कार्य में तेजी लाने हेतु ठेकेदार द्वारा सलियाटोली में डब्ल्यू.एम.एम. हॉट मिक्स प्लांट, प्रयोगशाला एवं तपकरा में बैचिंग प्लांट किया गया है स्थापित वर्तमान में सड़क की स्थिति संतोषजनक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी, तपकरा से लवाकेरा मार्ग के कार्य प्रगति का कार्याेदश 28 अक्टूबर 2021 एवं कार्य की समयावधि 27 अक्टूबर 2023 के संबंध में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा विगत 08 जुलाई  2022 को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मार्गों के रख-रखाव एवं…

Read More

जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस.बी. कार्य कराकर मार्ग को कर दिया गया है ठीक, मार्ग का निर्माण कार्य है प्रगति पर, यातायात प्रभावित नहीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर सबग्रेड का कार्य कराया गया था। जिसमें किलोमीटर 37/10 के लगभग 150 मीटर पर अत्यधिक बारिश होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।  उक्त मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस. बी. का कार्य कराकर मार्ग को ठीक कर दिया गया है। मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं है एवं कार्य प्रगति पर है।

Read More

रोका छेका अभियान में जशपुर जिले भर में पशु चिकित्सा शिविर का किया जा रहा है आयोजन, निःशुल्क उपचार व दवाइयां के साथ ही दिए जा रहे सुझाव

फसलों को सुरक्षित रखने किसानों से पशुओं को नियमित गौठान लाने किया जा रहा है अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर महोदय रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु 10 जुलाई 2022 से जिले में रोका-छेका अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जा रही है। जिससे किसानों के फसलों की सुरक्षा हो सके।  पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि रोका छका…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर के प्रयास से बेरोजार युवक-युवतियों को मिल रहा रोजगार, जिले के 29 युवक-युवतियों का सिक्युरिटी गार्ड, सेविंग मशीन आपरेटर, प्लास्टिक मशीन आपरेटर के पद पर हुआ चयन

आवासीय सुविधा के साथ 8500 से 10500 रुपए मिलेगा प्रतिमाह वेतन सभी चयनित हितग्राहियों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेरोजगार युवक युवतियों रोजगार उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत 24 जून 2022 को जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला में विभिन्न नियोक्ता कम्पनियों द्वारा रिक्तियां आमंत्रित की गई थी। जिससे जिले के युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त हो सके। रोजगार मेले में…

Read More

फसलों की सुरक्षा हेतु रोका-छेका अभियान का किया जा रहा है आयोजन, कार्यक्रम में ग्रामीण को विभागीय योजनाओं की भी दी जा रही है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मे जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पशुओं का निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा देने के साथ ही उन्हें दवाइयां प्रदान की जा रही है।  इसी कड़ी में आज रोका छेका अभियान अंतर्गत बगीचा के महुआ, फरसाबहार के सिंगीबहार एवं केरसई गौठान सहित अन्य स्थानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया…

Read More

वर्षा अपडेट 13 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 जुलाई तक औसत वर्षा  320.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 109.8 मिमी, मनोरा में 173.3 मिमी, कुनकुरी में 115.1 मिमी, दुलदुला में 156.2 मिमी, फरसाबहार में 137.5 मिमी, बगीचा में 193.5 मिमी, कांसाबेल में 47.7 मिमी, पत्थलगांव में 128.7 मिमी एवं सन्ना में 187.8मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम कछार निवासी कुमारी श्रृष्टि लकड़ा की मृत्यु 23 अपै्रल 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता जोन लकड़ा हेतु 4 लाख, एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम रेंगारी निवासी गणेश्वर राम की मृत्यु 30 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक…

Read More

कलेक्टर जशपुर ने मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के दिए निर्देश

महिला हेल्प टोल फ्री नंबर 181, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सहायता के लिए किया जा सकता है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले में मानव मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग, श्रम विभाग, अभियोजन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि विभागवार कार्यरत एवं सम्बद्ध अशासकीय स्वयं…

Read More