ग्रामीणों के कुंआ में लगे टुल्लू पंप की चोरी कर विक्रय करने हेतु ग्राहक की तलाश करने वाले दो आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ कुल 3 नग टुल्लू पंप किया गया जप्त, थाना नारायणपुर में आरोपियों बसंत एक्का एवं अलेक्सियुस कुजूर के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 379 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 46/2022 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिश से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र यादव उम्र 24 साल निवासी बासनताला ने दिनांक 6 मई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने कुंआ में हाफ एचपी का टुल्लू पंप कीमत रूपये 3350/- को लगाकर रखा है…

Read More

आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर भवन में रखे सामान की रात्रि में चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को चंद घंटे में सन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना सन्ना में आरोपी गोपाल राम बड़ाईक के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 457, 380, 511 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 46/2022 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शंभु नागवंशी उम्र 21 साल निवासी उपरभादू ने दिनांक 6 मई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 5 मई 2022 की रात्रि लगभग 3 बजे अपने दोस्त के साथ कहीं से वापस आ रहा था, उसी दौरान रास्ते में वह दोनों देखे कि गांव में स्थित…

Read More

जशपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र : क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री सम्बन्ध में दावा आपत्ति आमंत्रित

13 मई तक प्रस्तुत की जा सकती है दावा आपत्ति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर नगर पालिका परिषद जशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 1से 20 वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्वांटिफाईबल डाटा आयोग के द्वारा आदेशित किया गया था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर ने बताया कि उक्त डाटा एंट्री कार्य पूर्ण कर सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 5 मई 2022 को किया गया है। जिस हेतु 5 मई 2022 से 13 मई 2022 तक कार्यालय अवधि में उपस्थित…

Read More

आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल द्वारा कार्यालय में किया गया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जनदर्शन कार्यक्रम में आये आवेदकों से प्राप्त शिकायतों को सुन कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु संबंधितों को किया गया निर्देशित जनदर्शन में पहुंची पीड़ित युवती द्वारा शारीरिक शोषण करने संबंधी शिकायत पर तत्काल चौकी लोदाम में भा.द.वि. की धारा 376 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 130/22 किया गया पंजीबद्ध चौकी लोदाम द्वारा प्रकरण के आरोपी नागेंद्र राम उम्र 28 साल निवासी झोलंगा को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम लगाये जाने के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कांसाबेल में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का किया अवलोकन, निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कासांबेल विकासखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर  एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग श्री संजय दिवाकर, क्रियान्वयन इकाई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कासांबेल से पत्थलगांव एवं कासांबेल से कुनकुरी के मध्य सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस हेतु निर्माण कार्य हेतु आवश्यक मिट्टी, मुरूम, फ्लाई ऐश एवं अन्य सामाग्री की पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के पुलिस थाने का किया निरीक्षणए चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रण करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज पत्थलगांव के पुलिस थाने का  निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अनुसंधान कक्ष, रिकार्ड रूम, मालखाने, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को मामलों की गहनता से जांच करने एवं न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिए साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के बहनाटांगर गौठान का किया निरीक्षणए महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर बनाए स्वालम्बी – कलेक्टर

किलकिला धाम का अवलोकन करते हुए परिसर की स्वच्छता के लिए दिए आवश्यक निर्देश ग्राम पंचायत मदनपुर में ग्रामीणों से की भेंट, समस्या का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज पत्थलगांव विकासखंड के बहनाटांगर गौठान का निरीक्षण करके गौठान में संचालित गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने गौठान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री आर. एस. लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्यालय भवन के  अधोसंरचना निर्माण,  विभिन्न कक्षाओं,  लैब, शिक्षक कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही क्लास रूम की दीवारों में ज्ञान-विज्ञान की कला कृतिया प्रदर्शित कराने के लिए कहा। जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर किलकिला का किया निरीक्षण, जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से जनसामान्य को सस्ते दर पर दवाईयां उपलब्ध कराने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थएण्ड वेलनेस सेंटर किलकिला का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थिति पंजी, ओपीडी, एक्सरे कक्ष, महिला एवं पुरूष वार्ड, हमर लैब, भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष सहित पूरे केन्द्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव श्री आर एस लाल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के एसडीएम, तहसील, जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

आमजनों की परेशानियों को गंभीरता से सुनें, राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के एसडीएम, तहसील, जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  श्री अग्रवाल ने एसडीएम तहसील के ऑफिस, कोर्ट, रिकार्ड रूम सहित पूरे परिसर का मुआयना करते हुए राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा…

Read More