स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद में पहुंचे कुनकुरी विधायक : जंगल कटेगा तो पर्यावरण बदलेगा, भविष्य में लोग पानी पानी को तरसेंगे, जंगल बचेगा तभी जीवन बचेगा – यू.डी.मिंज

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दुलदुला/कुनकुरी : दुलदुला में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव भी शामिल हुए। सामाजिक जागरूकता के इस कार्यक्रम से बेहद प्रभावित हुए विधायक ने कहा कि समाज में ऐसी जागरूकता से पर्यावरण की रक्षा होगी। ब्लॉक स्तरीय इस कार्यक्रम में मितानिन बहनें, समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी की महिलाओं ने मुख्य रूप से शामिल होकर जागरूकता…

Read More

जशपुर जिले में 60 वर्ष या अधिक उम्र के बेसहारा, घुमन्तु वृद्धजन भटकते नजर आने पर इस नंबर में दें जानकारी, इस संस्था द्वारा जिले में निःशुल्क वृद्धा आश्रम का किया जा रहा है संचालन

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान बांकीटोली द्वारा जिले में निःशुल्क वृद्धा आश्रम संचालन मोबाईल नम्बर 7898817658 एवं 7804036672 पर दें जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बांकीटोली जशपुर द्वारा जिले में 15 मई 2023 से वृद्धा आश्रम स्थापित कर स्वैच्छिक रूप से बेसहारा, घुमन्तु, भिक्षावृति करने वाले वृद्धजन की उचित देखभाल एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क जनकाश्रम का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बांकीटोलीके कार्यक्रम संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 05 वृद्धजन लाभान्वित हैं। उन्होंने जिले वासियों…

Read More

जशपुर जिले में रीपा ने स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के खोले द्वार ; पोल निर्माण, सरसों तेल पेराई, मुर्गी-हेचरी, टोमेटो कैचप, मुर्रा उत्पादन और बोरा प्रिटिंग से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार……..पढ़ें सफलता के नए आयाम स्थापित करती ये रिपोर्ट

महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क बहनाटांगर में स्थानीय ग्रामीणों को मिला रोजगार पुस्कर सरस्वती समूह के द्वारा अब तक 4 लाख 20 हजार का पोल विक्रय किया गया बाड़ी की सब्जियों से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी हो रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गोठान में महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रीपा के तहत् गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है और सहायता समूह की महिलाएं पोल निर्माण,…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण एवं अंत्यावसायी विभाग की ली संयुक्त समीक्षा बैठक

विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करे-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, अंत्यावसायी विभाग, उद्योग विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं की बैठक लेकर  संयुक्त समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत समीक्षा बैठक में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने कुनकुरी में कृषि, महिला बाल विकास, पशु और पंचायत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण बाड़ी विकसित करने के दिए निर्देश छूटे हुए किसानों केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश दिए मनरेगा के अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने  जनपद पंचायत कुनकुरी के सभा कक्ष में ग्राम पंचायत सचिव, नरेगा, कृषि विभाग, करारोपण अधिकारी, महिला बाल विकास और पशु विभाग के अधिकारियों का समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान सीईओ श्री यादव ने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षन की वसूली, निर्माण कार्य 2020-21 एवं 2021-22 के…

Read More

पत्थलगांव में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं प्रशासन की समन्वय बैठक हुई आयोजित : प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाने एवं सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई से पालन करने किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में चेम्बर ऑफ कॉमर्स व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक रखी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर. एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स पत्थलगांव के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, चेम्बर के सदस्य, व्यापारीगण व अनेक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में गर्मी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आगजनी को लेकर नया फायर ब्रिगेड तत्काल मंगाने व उसके ऑपरेटिंग के लिए कर्मचारी की व्यवस्था, दुकानों में सीसीटीव्ही लगवाने, दुकानों के बाहर अनाधिकृत…

Read More

जशपुर : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 मई से 13 जून तक किया जा रहा : शिविर में तैराकी, हॉकी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो का दिया जा रहा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन की ओर से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का 13 मई से 13 जून 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंड मुख्यालय में भी जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बच्चो के लिए संचालित हो रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में पीटीआई के माध्यम से तैराकी, हॉकी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल अधिकारी  सुश्री दुर्गेश्वरी…

Read More

जशपुर : विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का केंद्र बना बोखी गोठान, ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह के महिलाओं मिला रहा स्वरोजगार,उनकी आय में हो रही है निरन्तर बढोत्तरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत बोखी गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्राम सुराजी योजना के अन्तर्गत इस गौठान में सभी अधोसंरचना उपलब्ध है, जहां वर्तमान में मुर्गी शेड, बकरी शेड, एसएचजी शेड, मशरूम शेड, वर्मी कम्पोस्ट खाद टंकी साथ ही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी व अवधारणा को पुरा करते हुए नाला, डबरी, चारागाह, आम बगीचा तथा बाड़ी विकास स्व सहायता समूह के द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायत बोखी में स्व सहायता समूह के द्वारा आजीविका गतिविधियां संचालित है।…

Read More

जशपुर : प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत 30 जून तक आवेदन आमंत्रित, उद्यमी को अधिकतम 10 लाख रूपए का दिया जाएगा अनुदान

चावल पर आधारित उद्योग, बेकरी, नमकीन, पोहा, मशाला, अचार, बड़ी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगा सकते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के द्वारा प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत् 30 जून 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत् चावल पर आधारित उद्योग, बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मशाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन मैदा, सूजी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित की जा सकती है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत पात्र स्थायी परियोजना…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी निवासी स्व. सुखनी बाई की नहर के पानी में डूबने से 12 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र वधु श्रीमती राजमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More