श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 808 हितग्राहियों किया गया लाभान्वित : जशपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों को योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 61 लाख 60 हजार रूपए का दिया गया लाभ

श्रम विभाग की योजना का लाभ लेने के लिए लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन योजना के संबंध में जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं 9111122448 से सम्पर्क किया जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के श्रम विभाग के द्वारा निरंतर विभाग में संचालित योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन सहायता योजना…

Read More

कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में हुए शहीद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छत्तीसगढ़ में अहिंसा एवं सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखते हुए पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया। विदित है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए थे।

Read More

भाजपा मण्डल कुनकुरी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न : प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रभारीयों को 2023 के विधानसभा चुनाव हेतु किया चार्ज

जशपुर जिला के सभी 20 मण्डलों में प्रदेश महामंत्री कार्यकर्ताओं की ले रहे संगठनात्मक बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी की संगठनात्मक बैठक गुरूवार को स्थानीय मंगल भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुनकुरी मण्डल के बुथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को इस चुनावी वर्ष में विशेष कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।  इस संगठनात्मक बैठक हेतु विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी पहूंचे। बैठक में सांसद गोमती साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह,…

Read More

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों ने झीरम घाटी एवं विगत वर्षों में हुये शहीदों को दी गई श्रद्धांजली !

अधिकारी/कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखते हुये नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की दिलाई गई शपथ, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुये जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुये सभी भाई-बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ”झीरम श्रद्धांजली दिवस“ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रभारी पुलिस…

Read More

शिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी में सम्पन्न : प्रेरणा फोटो के अनावरण के साथ जुबली स्मारिका पुस्तक का हुआ विमोचन

संस्था का आदर्श वाक्य – ‘संसार के कोने कोने में जाकर सारी सृष्टि को सुसमाचार सुनाओ’ (मारकुस 16:15) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी के शांतिपारा ग्राम में उत्साह एवं गरिमापूर्ण सम्पन्न किया गया। यह समारोह शिष्यगण धर्मसंघ के अपने स्थापना के 50 वर्ष परे होने पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान के साथ बधाई कार्यक्रम रखा गया। समारोह के प्रथम भाग में जुबली की घोषणा संस्था के संस्थापक फादर जोसेफ डीसूज़ा के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रेरणा फोटो के…

Read More

जशपुर : चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, बिजली के शॉट-सर्किट से आग को रोकने के लिए मानक विद्युत उपकरण का उपयोग एवं विद्युत कनेक्शन की जांच आवश्यक – जशपुर कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन के तहत् जशपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगजनी के कारणों, सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य विषय पर चर्चा कर जानकारी लेकर सुझाव मांगा। उपस्थित सदस्यों ने सुझाव एवं जानकारी देकर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्थलों पर सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं जन-जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने तथा जन-जागरूकता हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने किया जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन समीक्षा, भगिनी प्रसूति योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

एनिमिक एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हाकन करके बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की और स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे चिकित्सा सुविधा एवं व्यवस्थाओं सहित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित भगिनी प्रसूति योजना का लाभ दिलाने गर्भवती महिलाओं को…

Read More

जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए किया जाएगा विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम, योगाभ्यास के लिए प्रशिक्षकों दिया जा रहा है प्रशिक्षण

प्रशिक्षार्थियों को ट्रैकसूट और योगा मेट प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम परियोजना के तहत् प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान से संचालित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल उपस्थित हुए। कलेक्टर ने प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ आप अपने पैरों में खड़े होकर स्वास्थ्य संवर्धन का अधिकाधिक लाभ दे सकने में समर्थ हो सकते हैं। संचालित कार्यक्रम में राज्य परियोजना समन्वयक श्रीमती ज्योति साहू के…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम मनोरा निवासी स्व. मोहनी बाई की आकाशीय बिजली से 30 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री लक्ष्मणी एवं पुत्र राजेश्वर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

गिनाबहार गौठान में रीपा के बेहतर संचालन के संबंध में ली गई बैठक : समूह की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विकासखण्ड के गिनाबहार गौठान में आज रीपा के तहत् संचालित गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर चर्चा किया गया। बैठक में आईएमईडीएफ टी.एस.ए से देवेंद्र सिंह राजपूत, रीपा प्रबंधक गिनाबहार आजाद हुसैन, फरसाबहार जयंत लकड़ा, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक जबी कौशर, एडीओ दीपक मिंज एवं एकता स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ संयुक्त चर्चा कर रीपा में संचालित गतिविधियों तथा प्रस्तावित गतिविधियां के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समूह के महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया…

Read More