समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में खेल अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह ने जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी पीटीआई की बैठक लेकर ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खेल अधिकारी ने नवोदित खिलाडियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले एवं सभी विकासखण्डों में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन करने की बात की। उन्होंने कहा कि 13 मई से 11 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने हस्तशिल्प, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम ,कृषि विभाग की ली समीक्षा बैठक
विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को दिलाएं लाभ -कलेक्टर एक-दो वर्षों में कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन कर लाभ अर्जित करने वाले किसानों को चिन्हांकित कर सम्मानित करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हस्तशिल्प, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, रेशम विभाग तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को शासन की योजना के क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को शासन के विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भेंट कर पालकों को पौष्टिक आहार के बारे में दे रहें जानकारी, बच्चों का वजन कर कुपोषित बच्चों का किया जा रहा चिन्हांकन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट करके पालकों को जागरूक किया जा रहा है और अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन देने कहा गया। साथ ही हरी साग-सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करने के लिए बताया जा रहा है। गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकित करके संबंधित विकासखण्ड के एनआरसी केन्द्र में भर्ती भी की जा रही है, ताकि उचित देखभाल करके बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाया जा सके। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को वजन करके कुपोषित और सुपोषित बच्चों…
Read Moreभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं राज्य सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारियो ने जशपुर एवं बलरामपुर जिले के आधार ऑपरेटर्स की ली बैठक
डेमोग्राफिक त्रुटियाँ, बायोमेट्रिक अद्यतन एवं नए आधार कार्ड बनाने के संबंध में दी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई अथॉरिटी) एवं राज्य सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट मंत्रणा सभाक्षक में जशपुर एवं बलरामपुर जिले के समस्त आधार ऑपरेटर्स की बैठक ली। बैठक में डेमोग्राफिक त्रुटियाँ, बायोमेट्रिक अद्यतन एवं नए आधार कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारी श्री अनित तिवारी के द्वारा ऑपरेटर्स को बताया गया कि अभी भी नागरिकों के आधार में डेमोग्राफिक त्रुटियाँ है जिनको को…
Read Moreजशपुर जिले के मयाली में स्टार गैजिंग में आकाशगंगा और खगोलीय घटनाओं को देखने का मिलेगा मौका, विधायक यू. डी. मिंज का सार्थक प्रयास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : मयाली में अब स्टार गैजिंग में आकाशगंगा और खगोलीय घटनाओं को देखने का मौका, संसदीय सचिव यू. डी. मिंज इसकी सौगात दे रहे है. ज्ञात हो कि मयाली को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने हर संभव प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है जिसमें वह सफल भी हो रहे है. ज्ञात हो कि कल 13 मई से 17 मई तक मयाली में भारत स्काउट गाइड का राज्य स्तरीय एडवेंचर कैम्प का आयोजन है इस आयोजन में राज्य भर के 232 छात्र छात्राएं एवं ऑफिसर…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवा विशाल सिंह पहाड़िया को मिला शासकीय नौकरी : बगीचा विकासखण्ड के प्राथमिक शाला सुकमा मे सहायक शिक्षक के रूप में कर रहें हैं कार्य
मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा युवाओं में खुशी की लहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सीधी भर्ती के तहत् शासकीय नौकरी का लाभ दिया गया है। बगीचा विकासखण्ड ग्राम पंचायत देवडांड़ निवासी विशाल सिंह पहाड़िया को प्राथमिक शाला सुकमा में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। विशाल सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सही समय पर शासन ने मुझे शासकीय नौकरी दिया है। अब वे अपने…
Read Moreघर से ससुराल जाने बाईक से निकला युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, रास्ते में बालेरो से हुई टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : शुक्रवार की प्रातः लगभग 9 बजे कुनकुरी रनपुर मार्ग पर ग्राम कुरकुंगा के पास बाईक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मृत्यु होने की सूचना कुनकुरी थाने में मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और कार्यवाही प्रारंभ कर दी। दुर्घटना में मृतक के शव को कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 9 बजे घटी इस दुर्घटना में मोटरसाईकल में एक युवक कुनकुरी की ओर से रनपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में…
Read Moreएसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने जशपुर जिले के आश्रम छात्रावास अधीक्षकों एवं मंडल संयोजको की बैठक ली
आश्रम छात्रावास में सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने कलेक्टोरेट स्थित मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के समस्त आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों एवं मंडल संयोजको का विभागीय स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में उन्होंने आवासीय व्यवस्था , उपस्थिति शत प्रतिशत रखने, मेनू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन, साफ सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, पंजी संधारण, आवासीय…
Read Moreकुनकुरी में बीएलओ की बैठक हुई सम्पन्न
फार्म 6 7 8, विलोपन के कारण, फोटो सिमिलर एंट्री, मतदाता जागरूकता सर्वे, नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम की गई समीक्षा बीएलओ ऐप संचालन एवं मतदाता पुनरीक्षण में अच्छा प्रदर्शन के लिए 03 बीएलओ हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुनकुरी श्री अजय किशोर लकड़ा द्वारा समस्त बीएलओ की बैठक स्थानीय शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में ली गई। बैठक में मुख्य रूप से फार्म 6 7 8, विलोपन के कारण, फोटो सिमिलर एंट्री, मतदाता जागरूकता सर्वे, नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में बच्चों का किया गया इकोकार्डियोग्राफी जांच : कुल 13 बच्चों का किया जांच, 05 बच्चे सर्जरी हेतु चिन्हांकित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना के तहत् जन्मजात हृदय रोग के चिन्हांकित बच्चों का ईकोकार्डियोग्राफी जाँच किया गया। जिसमें कुल 13 बच्चों को ईकोकार्डियोग्राफी जाँच किया गया और 05 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदयरोगियों हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण तथा डॉ. एस. एल. सिद्धार्थ के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी…
Read More