जशपुर कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक : फरसाबहार के बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जोखिम गर्भवति माताओं का बेहतर ईलाज करने के दिए निर्देश संस्थागत् प्रसव में प्रगति लाएं पत्थलगांव और बगीचा में सिजेरियन ऑपरेशन शीघ्र चालू करें मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का जिले में बेहत्तर क्रियान्वयन किया जा रहा है मितानिनों के ट्रेनरों को भी कड़ी हिदायत, कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक लेकर गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण, संस्थागत् प्रसव, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव विकाखण्ड अन्तर्गत ग्राम कुकरगांव के सुरवाईजर दिलीप कुमार भगत को किया सम्मानित

श्री भगत ने अपने क्षेत्र में छूटे हुए लोगों का मितानिन के माध्यम से शत् प्रतिशत टीकाकरण करवाने का सरहानीय कार्य किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक लेकर गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण, संस्थागत् प्रसव, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण, क्षय रोग, टी.बी. हाइपरटेंशन, कृमिनाशक एवं विटामिन दवापान, एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी, गर्भवती महिलाओं में रक्तालपता, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागीय कार्या की विकासखण्डवार समीक्षा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पिंटू का तत्काल बनवाया दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पिन्टू ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कुनकुरी विकाखण्ड के टोंगरीटोली निवास दिव्यांग पिंटू राम का जिला अस्पताल में तत्काल यू.डी.आई.डी.कार्ड बना करके दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवा दिया। अपने पिता के साथ दिव्यांग पिंटू राम कलेक्टर जनदर्शन में आवदेन लेकर आया था और आग्रह करते हुए बतया कि आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हैं। दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह कक्षा 9वीं में पढ़ता है। कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस का जन्म लेते ही 24 घण्टे के अन्दर बना जाति प्रमाण-पत्र

बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने बनाया जाति प्रमाण-पत्र बच्चे के पिता निलांबर साय ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने 24 घण्टे के अन्दर बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस साय पिता श्री निलांबर साय का जन्म लेते ही जाति प्रमाण-पत्र बनाकर दे दिया गया।  शिवांस के पिता ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बेटे का जन्म के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र बना दिया गया है।  इससे बड़ी उनके लिए खुशी क्या…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु जशपुर जिले के छूटे किसान 27 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त पात्र किसानों को शीघ्र ही भारत सरकार द्वारा 13वीं किश्त की राशि का भुगतान 27 फरवरी 2023 तक जारी किया जावेगा। उक्त किश्त की राशि का भुगतान ऐसे पात्र किसानों को होगा, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी सत्यापन, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक एवं अपने भूमि विवरण की जानकारी की मैपिंग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर पोर्टल से करा लिया होगा। कृषि विभाग द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जिले के समस्त पात्र पंजीकृत कृषक, जिन्होंने…

Read More

जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी निवासी स्व. सुनिता बाई की आकाशीय बिजली से 24 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पति रामप्रसाद साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम बटईकेला निवासी…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न : स्वीकृत प्रकरणों को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री स्वनिधि व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से आमजनों को गंभीरता से लाभान्वित करने के दी हिदायत महिला समूह का बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने बैंकिंग सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक द्वारा लाभांवित किया जा…

Read More

जशपुर : आयुष चिकित्सा पद्धति आज के दौर में मानव स्वास्थ्य सेवा में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा के विभिन्न माध्यम से 25,051 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष चिकित्सा पद्धति आज के इस  तेज रफ्तार वाली जिंदगी में मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष विभाग द्वारा आमजनों को आयुष चिकित्सा के अनुरूप खुशहाल व स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर सुखी स्वस्थ जीवन जीने व आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा…

Read More

किसानों का केसीसी बनाने में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई : अंशकालीन समिति प्रबंधक (निलंबित) नरोत्तम यादव को सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर द्वारा तत्काल सेवा से किया गया पृथक !

सहायक पंजीयक ने अंशकालीन समिति प्रबंधक नरोत्तम यादव को पूर्व में किया था निलंबित. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला जशपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 920 / स.पं.ज./साख/ 2023 जशपुर, दिनांक 21 फरवरी 2023 के अनुसार समिति घरजियाबथान के धान खरीदी केन्द्र में किए गए निर्माण कार्य की जांच में नरोत्तम यादव, अंशकालीन समिति प्रबंधक द्वारा सहायक पंजीयक से बिना अनुमति प्राप्त किये निर्माण कार्य कराया जाना प्रमाणित होने का लेख है। इसी प्रकार दैनिक समाचार पत्र में छपे “किसानों का केसीसी और पासबुक दबाया,…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने मनोरा विकासखंड के सरपंचों की ली बैठक, जिला पंचायत सीईओ ने सभी सरपंचों को सफलता के दिए टीप

सरपंच अपने गांव के आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और आश्रम-छात्रावास का नियमित निरीक्षण करे अच्छे कार्य करने वाले सरपंचों को मनरेगा और डीएमएफ के तहत् कार्य स्वीकृत किए जाएगें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को मनोरा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में सरपंचों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी सरपंचों को अपने गांव के स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम- छात्रावास…

Read More