जशपुर जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण 10 जनवरी से, इच्छुक युवतियां किसी भी विकासखण्ड के शिविर में उपस्थित होकर करा सकते हैं अपना पंजीयन 

प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए सभी विकासखंड में मोबलाईजेशन शिविर का किया जा रहा है आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों के लिए 18 माह का  निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण का आयोजन 10 जनवरी 2023 से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन),फाईनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स शामिल हैं। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10वीं पास…

Read More

जिला अस्पताल में श्रवण बाधित बच्चों का बेरा टेस्ट प्रारंभ, प्रमाण पत्र के साथ सहायक उपकरण भी प्रदान किया जा रहा

आज एक बच्चे का बेरा टेस्ट कर तत्काल उसे यूडीआईडी प्रमाण पत्र व श्रवण यंत्र किया गया प्रदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की सराहनीय पहल से जिले के विशेष आवश्यकता वाले श्रवण बाधित व दृष्टि दोष वाले बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर तत्काल उन्हें सहायक उपकरण व प्रमाण पत्र प्रदान करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। जिला अस्पताल जशपुर में 2 एवं 3 जनवरी को विकास खण्ड जशपुर के विशेष आवश्यकता वाले कुल 23 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसके…

Read More

जशपुर: सुबानी बाई को तत्काल मिला अंत्योदय राशन कार्ड, राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर :  जिला प्रशासन द्वारा जिले के छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में एसडीएम बगीचा व खाद्य विभाग द्वारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सरधापाठ निवासी सुबानी बाई के राशन कार्ड के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें पात्रतानुसार अंत्योदय राशन कार्ड बना कर प्रदान किया। सुबानी बाई ने राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Read More

जशपुर : दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र जारी करने हेतु जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविर का हो रहा आयोजन,

जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्रत्येक शनिवार को शिविरों का किया जा रहा आयोजन 07 जनवरी को फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र (यूडीआईडी) जारी करने हेतु  सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों…

Read More

जशपुर : टसर कीटपालन से ग्रामीण स्वाभिमान से स्वावलंबन की राह पर हो रहे अग्रसर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम प्रभाग द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों की आर्थिक विकास हेतु अनेक विभागीय योजनाओं  के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही है। जिले के विकासखण्ड बगीचा के अंतर्गत रेशम परियोजना केन्द्र ताम्बाकछार में ग्रामीण कोसाफल उत्पादन कर स्वाभिमान से स्वावलंबन की राह पर बढ़ रहे है। कोसाफल के अच्छे उत्पादन से यहाँ के  ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। ताम्बाकछार ग्राम के 20 हितग्राहियों…

Read More

जशपुर : बगीचा एसडीएम ग्राम लोटा के पीडीएस दुकान, प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में बगीचा एसडीएम श्री आर पी चौहान ने आज ग्राम लोटा के शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उचित मूल्य के राशन दुकान का निरीक्षण करते हूए श्री चौहान ने खाद्यान्न भण्डारण व गुणवत्ता की जांच की। साथ ही राशन सामग्रियों के वितरण की भी जानकारी ली। एसडीएम ने प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार सामग्री का वितरण प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इसी प्रकार प्राथमिक शाला लोटा का…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर नें थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम बेने में हुये सड़क दुर्घटना के घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नारायणपुर : दिनांक 02.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर द्वारा थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम बेने में दिनांक 01.01.2023 को हुये सड़क दुर्घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल, नायब तहसीलदार नागेष तांजेय, थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक जनक राम कुर्रे, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग विरेन्द्र लकड़ा एवं वन विभाग से हेमंत कुमार यादव उपस्थित थे। दिनांक 01.01.2023 को उक्त घटनास्थल में एक मारूती ईको वाहन में सवार 11 व्यक्ति जो गुल्लू वाटरफाॅल से पिकनिक मनाकर वापस…

Read More

फरसाकानी स्कूल का शतवर्षीय जुबली समारोह सम्पन्न : शिक्षा के बिना अज्ञानता दूर नहीं किया जा सकता है – बिशप इम्मानुएल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी आरसीडी  प्राथमिक शाला फरसाकानी के स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर शतवर्षीय जयंती समारोह, स्कूल प्रांगण में धूमधाम से सम्पन्न कराया गया।  धार्मिक विधान के अतिरिक्त जुबली स्मारिका का विमोचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्र्म  आयोजित किया गया। पवित्र मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता जशपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष एम्मानुएल केरकेट्टा डी.डी. थे. तथा सहनुष्ठाता विकार जेनेरल फादर मुक्ति प्रकाश मिंज एवं पल्ली पुरोहित फादर मरियानुस खलखो रहे।  बिशप ने अपने संदेश  में कहा स्कूल के माध्यम से विश्वास, आस्था, चरित्र निर्माण तथा अच्छी शिक्षा प्रदान किया जाता है।…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा एस डी एम को चरणबद्ध तरीके से होगा विरोध प्रदर्शन !

मांग पूरी नहीं होने पर दिनांक 28 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए, जिलों में विस्तारित किया जायेगा आंदोलन. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार/कुनकुरी : आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिला अध्यक्ष राजेश्वरी एक्का के नेतृत्व में महिला बाल विकास परियोजना फरसाबहार एवं तपकरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार एवं परियोजना अधिकारी फरसाबहार एवं तपकरा को मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास विभाग की मंत्री के एक स्मरण-पत्र को ज्ञापन के…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर के समस्त कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री बालेश्वर राम की उपस्थिति में आज जिला चिकित्सालय जशपुर के समस्त कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर आमजनों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नही बर्दाश्त की जाएगी। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जाने वाली भोजन…

Read More