जशपुर: आगामी 28 और 30 नवंबर को जिला अस्पताल में विशेष कैंप आयोजित

डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले कैम्प में कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में  त्म बवदेजतनबजपअम ेनतहमतल बंउच  आयोजित किया गया है। रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निर्देशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। उनका कैंप में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला…

Read More

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूर्णिया(बिहार) एवं सोलन(हिमाचल प्रदेश) से हुई गिरफ़्तारी

पहले प्रकरण में आरोपी अमृत राज ठाकुर को पूर्णिया(बिहार) एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी उमाशंकर मिश्रा को सोलन(हिमाचल प्रदेश) से किया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोदाम क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.04.2022 को प्रातः से इसकी 16 वर्षीय भतीजी घर से निकलकर कहीं चली गई थी, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी लोदाम में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर…

Read More

चिटफंड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली एक और सफलता : शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी को कुनकुरी पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के सैकड़ो लोगों से 4 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी करने का है आरोप

आरोपी दिनेश सैनी ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़, दुर्ग, धमतरी एवं जशपुर जिले के निवेशकों से कुल रू. 4,03,65,311/- (चार करोड़ तीन लाख पैंसठ हजार तीन सौ ग्यारह) रू. निवेश कराया था, आरोपीगण 06 साल में पैसा दोगुना करने का देते थे लालच, प्रकरण के अन्य 02 सहआरोपी फरार, लगातार पता-तलाश जारी, आरोपीगणों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 129/2022 धारा 420, 34 भा.द.वि., धन परिचालन स्कीम पाबंधी अधि. 1978 की धारा 4, 5, 6 एवं छ.ग. निक्षेपकों का हितों का संरक्षण अधिनियम् 2005…

Read More

जशपुर: दलेसर के 11 किसान उत्साह के साथ पहली बार कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे, जिला प्रशासन के सार्थक पहल से कोल्हेनझरिया आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों का हुआ पंजीयन

अब मिलेगा किसानों को ऊपज का सही दाम-किसान श्याम बिहारी, गोपाल राम, कृष्ण गोपाल, बंशीधर किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खुले बाजारों में धान का सही दाम नहीं मिलता कलेक्टर ने विडियो कॉल के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जानकारी ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष में फरसाबहार विकासखण्ड के कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों से विडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और धान खरीदी की जानकारी ली। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी…

Read More

जशपुर: शेखरपुर में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक लगाकर जूक बॉक्स और मेगाफोन से योजना की जानकारी दी जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बेहतर करने के लिए जय हो टीम और विकासखण्ड के सभी बीएमओ को जूक बॉक्स और मेगाफोन उपलब्ध कराया गया है। इसी कड़ी में पत्थलगांव  विकासखण्ड के शेखरपुर में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक लगाया गया और लोगों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेगाफोन और जूक बॉक्स से लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजना की जानकारी दे रहे हैं।

Read More

जशपुर: दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुँचाने के लिए मेगाफोन का बेहतर उपयोग किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बेहतर करने के लिए जय हो टीम और विकासखण्ड के सभी बीएमओ को जूक बॉक्स और मेगाफोन उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने सभी को प्रचार सामग्री का वितरण किया।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को सुना: प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय सीमा में…

Read More

जशपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार 24 एवं 25 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल बगीचा एवं पत्थलगांव हेत      ु संविदा भर्ती के तहत् रिक्त विषयों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 24 एवं 25 नवम्बर 2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड की गई है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

जशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 13वीं किस्त की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों के बैंक खातो में डी.बी.टी. के माध्यम से शीघ्र ही किया जावेगा। जिन किसानों का ई-केवायसी, बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक एवं भूमि विवरण को पीएम किसान पोर्टल में लिंक नहीं है, उनको आगामी किस्त की राशि का भुगतान नहीं होगा उप संचालक कृषि ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत् निंरतर लाभ चाहिए तो कृशि विभाग के मैदानी अमला…

Read More

जशपुर: विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गम्हरिया के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बड़े नीले कपड़े पर अपने बाल अधिकार के लिए हाथ का छाप देकर समर्थन दिया गया। जिला सलाहकार यूनिसेफ अनिल बघेल और जय हो समन्व्यक रोहित कलयारी द्वारा बच्चों को बाल अधिकार की जानकारी दी गई। जय हो स्वयं सेवक का इस कार्यक्रम…

Read More