जशपुर कलेक्टर ने खाद बनाने की प्रगति के साथ सोसायटी के माध्यम से विक्रय कराने के दिए निर्देश

15 दिवस के भीतर खरीदी की गई गोबर की शत् प्रतिशत ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की बैठक ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विकासखण्डवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 15 दिवस के भीतर जितने भी गोबर खरीदी की गई है। उसका शतप्रशित एंट्री करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव,…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में…

Read More

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा भगत अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में सेवा देंगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए डॉ. सीमा भगत, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जशपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। अब डॉ. भगत बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी सेवाएं देंगी।

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बोतनीडाड़ निवासी स्व. दीना मांझी की सर्पदंश से 17 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती फगनी मांझी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम केराडीह निवासी स्व.कठलू राम की…

Read More

अटल चौक हर्राडीपा का किया गया मरम्मत, ग्रामवासियों की सहमति से नाली निर्माण कार्य भी हो रहा गुणवत्ता पूर्ण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग में कि.मी. 31 से 40 तक सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. के द्वारा कार्य चल रहा है। जिसमें नाली निर्माण के दौरान खुदाई करते समय मशीन से अटल चौक हर्राडीपा पर खरोंच आ गया था। जिसे मरम्मत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुराने नाली में किसी प्रकार का प्लास्टर नहीं किया गया है, नाली कार्य की गुणवत्ता पूर्ण है। ग्रामवासियों को किसी प्रकार का शिकायत नहीं है। हर्राडीपा में नाली बनाने हेतु सड़क के शोल्डर से…

Read More

उर्वरकों की बिक्री के लिए दरें निर्धारित, एनपीके खाद की कीमत में 50 रूपए की कमी, शेष उर्वरकों की दरें यथावत

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उर्वरक क्रय समिति और प्रदायकों के मध्य बैठक संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति एवं रासायनिक उर्वरक प्रदायकों के मध्य हुई वर्चुअल रूप से निगोसियेशन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रबी सीजन 2022-23 हेतु रासायनिक उर्वरकों के कृषक विक्रय दर का निर्धारण किया गया। निर्धारित दर के अनुसार एनपीके (20ः20ः0ः13) उर्वरक की कीमत में प्रति बोरी 50 रूपए की कमी हुई है, वहीं शेष उर्वरकों की दरें यथावत है। राज्य के किसानों को एनपीके…

Read More

मरीज के ठीक होने के लिए स्थानीय बोली में प्रार्थना कर रही थी किसी भी प्रकार का झाड़ फूंक नहीं किया जा रहा था प्रशासन ने स्पष्ट किया मामला

घायलों का तत्काल प्रारंभ किया गया उपचार गंभीर 5 मरीजों को तत्काल उच्च उपचार के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मनोरा विकासखंड के जरिया के पास ट्रेक्टर पलटने से 34 लोग घायल हो गए थे। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर जशपुर एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौके पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई। साथ ही 108 वाहन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टॉफ…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस : सांसद गोमती साय ने बरहाटुकू में दस लाख रुपये के सामुदायिक भवन की घोषणा की

धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार : जशपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार के बरहाटुकू में जनजातीय समुदाय द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। जनजातीय समाज द्वारा कर्मा-नृत्य का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत…

Read More

नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट कुनकुरी उदघाटन मैच कल, 5 राज्यों की 16 टीम लेंगी भाग

अन्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव होंगे टूर्नामेंट मुख्य अतिथि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट कुनकुरी कल 16 नवम्बर से शुरू हो रहा है जिसका उदघाटन कल दोपहर दो बजे से होगा. उदघाटन के मुख्य अतिथि अन्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव एवं अध्यक्षता संसदीय सचिव यू  डी. मिंज करेंगे . माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी के तत्वाधान में आयोजित यह नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट कल 16 नवम्बर से प्रारम्भ…

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : पत्थलगांव के पेवरानारा-गंझियाडीह तक सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है तेज गति से

कलेक्टर ने ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा लोगों के आवागमन की सुविधा का ध्यान रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को तेज गति से करवाया जा रहा है| प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरसाबहार विकास खंड के पेवरानारा से गंझियाडीह तक निर्माण कार्य प्रगति पर है| लेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विभाग के संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए कार्य को पूरा करने के…

Read More