जशपुर: वनों को संरक्षित करने व जैव विविधता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल विद्यार्थियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बादल खोल अभ्यारण नारायणपुर सदस्यों द्वारा  60 स्कूली बच्चों को वनों को संरक्षित करने व जैव विविधता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया और उन्हें वन संपदा का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण हेतु संकल्प भी दिलाया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य कैम्पा प्राधिकरण वन विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने हेतु प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में…

Read More

जशपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में सहायक ग्रेड-02 व 03 पर संविदा नियुक्ति हेतु कौशल परीक्षा 09 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में सहायक ग्रेड-02/लेखापाल एवं सहायक ग्रेड-03 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए कौशल परीक्षा 09 नवम्बर को 11.00 बजे से जिला कलेक्ट्रट कार्यालय के डाटा सेंटर कक्ष में आयोजित की जायेगी। कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित अभ्यार्थियों की सूची जिला के वेबसाईट ूूूण्रंेीचनतण्दपबण्पद में प्रकाशित किया गया है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

चिरायु टीम के माध्यम से गंभीर बिमारी से ग्रस्ति बच्चों का चिन्हांकन करें-कलेक्टर जशपुर

सीडीपीओ और पर्यवेक्षक को अपने क्षेत्र के आंगनबड़ी का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश कुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर में भर्ती करने के लिए कहा कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर आंगनबड़ी केन्द्रों का बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीडीपीओ को अपने क्षेत्र के अंतर्गत् संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करके छोटे बच्चों पूरक पोषण अहार, रेडीटूईट, गर्म…

Read More

जशपुर: 65 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 07 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 07 नवम्बर 2022 को 65 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु एसबीआई लाइफ पत्थलगांव ब्रांच से 65 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें लाइफ मित्र के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, एसओ/डीएम के 02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, ए.एम./एस.ए.एम. के 02 पद एवं सेल्स स्पोट के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक…

Read More

जशपुर: प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

प्री मैट्रिक व बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति हेतु 15 नवम्बर एवं पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति हेतु 30 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र- छात्राएं जो अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वर्ष 2022-23 की प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति नवीन, नवीनीकरण हेतु पोर्टल  ीजजचरूध्ध्ेबीवसवतेीपच.हवअ.पद प्रारंभ किया गया है। इस योजना हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथिवार अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। जिसमें प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सभी विभाग प्रमुखों को लंबित कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, हाउसिंग बोर्ड, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उपस्थित सभी निर्माण विभागों के भवन, सड़क…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग, लाईवलीहुड कॉलेज सहित अन्य स्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसान के खेत में जाकर विभाग द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का किया भौतिक सत्यापन

लाईवलीहुड कॉलेज, डीपीआरसी भवन का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर जनपद के गढ़ागम्हरिया में फसल कटाई प्रयोग, डोड़काचौरा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज, डीपीआरसी भवन सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों के निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय, एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों को फील्ड में उतर कर कार्य करने व लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री मित्तल द्वारा गढ़ागम्हरिया में किसान श्री…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने गम्हरिया गौठान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौठान में दो जगह 5 एचपी के सोलर पैनल है लग हुए, दोनों है चालू हालत में गौठान की नियमित किया जा रहा है देखरेख समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आज गम्हरिया गौठान का निरीक्षण किया और गौठान में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गौठान एवं चारागाह में लगाए गए 05 एचपी मोटर के सोलर पैनल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि गौठान में दो जगह 05 एचपी के सोलर पैनल लग हुए हैं और दोनों चालू हालत में…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पंचायतवार गांव का चयन करके शिविर लगाने के दिए निर्देश

चिन्हांकित दिव्यांगजनों का यू.डी.आई.डी. नम्बर जनरेट करके कृत्रिम अंग उपकरण वितरण करें एसडीएम अपने क्षेत्र भ्रमण करके स्कूल, आश्रम-छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्रों की नियमित निगरानी बनाएं रखें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर कार्य क्षेत्र में उपस्थिति रहें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-चौपाल, कलेक्टर जन-चौपाल और टी.एल.के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग को पंचायतवार गांव का चयन करके शिविर लगाने के लिए कहा है…

Read More

जशपुर: समारू एवं उसके परिजनों का प्रशासन द्वारा रखा जा रहा पूर्ण ख्याल

घायल युवक के बेहतर स्वास्थ्य ईलाज हेतु की जा रही हर संभव मदद तहसीलदार फरसाबहार द्वारा हॉस्पिटल पहुँचकर समारू के स्वास्थ्य लाभ की ली गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार विकासखण्ड के सुंढरू में विगत माह आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी खेलते हुए घायल हुए घुमरा ग्राम के समारू केरकेट्टा के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रशासन लगातार हरसंभव मदद प्रदान कर रहा है। समारू एवं उनके परिजनों का पूर्ण ख्याल प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। साथ ही उनकी हर संभव मदद भी की जा रही…

Read More