कदमटोली के तिहरे हत्याकांड पर सांसद गोमती साय ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कांग्रेस के जंगलराज में घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं जनता – सांसद गोमती साय

शांति का टापू जशपुर वह इन दिनों माब लिचिंग और तीहरे हत्याकांड जैसी घटनाओं के लिए सुर्खियां बटोर रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार कांग्रेस के साढ़े तीन साल के कुशासन में जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जंगलराज कायम हो गया है। जनता न तो घर के अंदर सुरक्षित है और न ही बाहर। कानून व्यवस्था का खौफ अपराधियों के दिल दिमाग से पूरी तरह से खत्म हो चुका है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के कदमटोली गांव में हुए तीहरे हत्याकांड की घटना की कड़े…

Read More

बड़ी खबर जशपुर: एक ही परिवार के तीन लोंगो हत्या, अज्ञात लोंगो ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट; पति, पत्नी और बच्ची की हुई हत्या, जशपुर पुलिस मौके की कर रही जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम घोलेंगे के कदमटोली क्षेत्र में अज्ञात लोगो ने घर पर अपनी पुत्री के साथ सो रहे दंपति पर धारदार हथियार के हमला कर मौत के घाट उतार देने का गंभीर मामले की सूचना जशपुर पुलिस को मिली है। हत्या की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी घटना स्थल पहुँच गये है और हत्या की जांच प्रारंभ कर दी है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है. पति, पत्नी और उनकी पुत्री खाना खाकर साये हुए थे। रात्री…

Read More

कुनकुरी नगर में रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ विजयादशमी पर्व : बारिश के कारण आतिशबाजी हुई प्रभावित

इस वर्ष नौ सर का रावण रहा चर्चा में, सोशल मीडिया में लोगो ने रावण का फोटो शेयर कर किया कमेंट शोभायात्रा के नगर भ्रमण के उपरांता स्थानीय जलाशय में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी देर शाम तक लगातार हुई बारिश के कारण विजयादशमी पर्व का पारम्परिक आयोजन, शोभायात्रा, रावण दहन आदि में आंशिक रूप से प्रभाव पड़़ा। खेल मैदान पर पानी का जमाव हो गया जिससे लोगो को पानी में खडे होकर रावण दहन का कार्यक्रम देखना पड़ा। मैदान पर बांस पर लगे पटाखे बरसात…

Read More

कुनकुरी नगर के दुर्गा पण्डालों में नवरात्र पर्व सम्पन्न, समापन पर भण्डारा आयोजित, रावण दहन के बाद होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

प्रमुख पण्डालों में दुर्गा प्रतिमाओं की हुई स्थापना के बाद नौ दिनों तक नगर डूबा रहा माता की भक्ति में प्रतिदिन प्रातः सायं आरती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन सनातन धर्म समिति कुनकुरी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी विगत 26 सितम्बर से प्रारंभ हुए नवरात्र पर्व के अन्तर्गत मंगलवार नवमीं को कन्या पूजन एवं भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर माता का प्रसाद ग्रहण किये। कुनकुरी नगर के सनातन धर्म समिति, श्याम मित्र मण्डल, डुगडुगिया,…

Read More

जशपुर: जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली गई। बैठक में गौठानों में गोबर खरीदी, खाद बनाने, आजीविका गतिविधियां, राजस्व एवं टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, श्रीमती लविना पांडेय, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सीईओ श्री यादव ने…

Read More

जशपुर: 6 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए संबंधित पंचायत या नगरीय निकायों में गठित क्लब में कर सकते हैं संपर्क

कलेक्टर ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने…

Read More

प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर द्वारा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत जिले में चावल पर आधारित उद्योग बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकु, पोहा, मशाला, आचार, पापड़,बड़ी, बेसन, मैदा सूजी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जा सकता है।  इस योजना के अंतर्गत प्रति पात्र उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। इस हेतु उद्यमी आवश्यक दस्तावेजों आधार-पेन कार्ड,बैंक पास बुक,…

Read More

जशपुर : दलहन फसल के उपार्जन हेतु प्राईस सपोर्ट स्कीम के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय सरंक्षण अभियान पी.एम.आशा योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग दलहन फसलों के उपार्जन हेतु प्राईस स्पोर्ट स्कीम के क्रियान्वयन हेतु सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसएडीओ, आरएईओ,सहायक पंजीयक सहकारी संस्थान, खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, डीएमओ, सचिव कृषि उपज मंडी सहित अन्य संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी दिशा-निर्देश के तहत उक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने…

Read More

जशपुर वर्षा अपडेट: जिले में 01 जून से अब 1034.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1034.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1055.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 8.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1145.9 मिमी, मनोरा में 1020.4 मिमी, कुनकुरी में 1125.8 मिमी, दुलदुला में 970.9 मिमी, फरसाबहार में 815.6 मिमी, बगीचा में 1151.4 मिमी, कांसाबेल में 916.4 मिमी, पत्थलगांव में 1003.4 मिमी…

Read More

जशपुर : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु अंतिम व प्रतीक्षा सूची जारी

अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पटल पर  सूची का कर सकते है अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर  संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत शासन के निर्धारित आरक्षण रोस्टर अनुसार विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया गया था। इस संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों की छानबीन एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मेरिट सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। कार्यालय…

Read More