लोक निर्माण विभाग की लापरवाही : चटकपुर हाई स्कुल के विद्यार्थी बाजार शेड में पढ़ने को हैं मजबूर, अधिकारियों की लापरवाही से हुए नाराज विधायक यू.डी.मिंज

हैंडओवर से पहले ही धंसा 62 लाख के हाईस्कुल भवन का सेप्टिक टैंक बिल्डिंग का काम ठेकेदार ने छोड़ा अधूरा, न की बिजली फिटिंग-ना ही लगाया दरवाजा छात्र-छात्राओं, स्कूली स्टॉफ सहित सरपंच भी परेशान, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज को बताई समस्या समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर जिले में शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही में विद्यार्थियों को बाजारडाँड़ के शेड के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। सोचने वाली बात है कि 2017 से बन रहे शासकीय हाईस्कूल चटकपुर का भवन 5 साल से पूरा नहीं बनने के पीछे बड़ा भ्र्ष्टाचार…

Read More

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, जशपुर जिले में पर्यटन के साथ चाय और काफी की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं – डॉ. शिवकुमार डहरिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उन्होंने मनोरा विकासखंड के सोगडा आश्रम पहुंचकर मां सर्वेश्वरी के दर्शन करके पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं यहां के किसान चाय, काजू, मिर्च, टमाटर एवं अन्य फसलों की अच्छी पैदावार कर रहें हैं। किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिव्यांग दम्पति को 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया, दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा विगत दिवस समाज कल्याण विभाग  की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत नव-विवाहित  दृष्टि-बाधित दिव्यांग दंपति श्री सुदामा चक्रेश एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुकांती चक्रेश को उनके खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक पुनर्वास हेतु 50 हजार  की धनराशि का चेक प्रदान किया। दिव्यांग दम्पत्ति ने सहायता राशि के लिए  शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुचिता मिंज सहित अन्य अधिकारी…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 जून तक औसत वर्षा 76.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 16.2 मिमी, मनोरा में 1.0 मिमी, कुनकुरी में 5.5 मिमी, दुलदुला में 4.6 मिमी, फरसाबहार में 40.4 मिमी, बगीचा में 4.1 मिमी, कांसाबेल में 0.0 मिमी, पत्थलगांव में 4.5 मिमी एवं सन्ना में 5.0 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के चार मामलों में 16 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत तालाब पानी में डूबने से बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम भादू निवासी मृतक स्व. देवनाथ भगत की मृत्यु 14 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री गोबरा भगत हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम भट्ठा निवासी स्व. छोटनी की मृत्यु 11 सितम्बर…

Read More

कन्या एवं बालक खेल परिसर जशुपर में चयन हेतु 27 जून को चयन परीक्षा आयोजित, इच्छुक छात्र -छात्राएं प्रवेश परीक्षा में ले सकते है भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आदिम जाति कल्याण विभाग में आदिवासी छात्र- छात्राओं के खेलकूद एवं पढ़ाई के क्षेत्र में नैसर्गिक विकास के उद्देश्य से क्रीड़ा परिसर की स्थापना किया गया है। उक्त परिसर में हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में प्रशिक्षित एवं अनुभवी राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तहत 27 जून 2022 को प्रातः 9 बजे  कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु गर्ल्स कॉलेज जशपुर के क्रीडांगन एवं बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु रणजीता स्टेडियम में चयन…

Read More

राजधानी में मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ : जशपुर जिला मुख्यालय में विधायक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही प्रदेश के प्राथमिक स्कूल परिसरों में 6 हजार 536 बालवाड़ियों को भी शुरू किया। शाला प्रवेश उत्सव…

Read More

जशपुर पुलिस का अनवरत जारी है ‘‘विश्वास अभियान‘‘ तहत् जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल‘‘ : ग्रामों में चलित थाना एवं चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना, अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध एवं यातायात तथा महत्वपूर्ण नम्बरों के संबंध में किया जा रहा जागरूक

ग्रामों में सामुदायिक भवन, सार्वजनिक कार्यक्रम का स्थल एवं पंचायतों में पहूंचकर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक अभिव्यक्ति एप्प के संबंध में किया जा रहा है प्रचार-प्रसार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पुलिस जशपुर द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु विश्वास अभियान के तहत जिले के थाना/चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगातार विश्वास की चौपाल लगाया जा रहा है। विश्वास की चौपाल में क्षेत्र के गांवों में कैम्प कर महिला एवं बालिकाओं के पहुंचयुक्त सुविधाजनक स्थानों हाट-बाजार, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र में लगाया जा…

Read More

17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बागबहार में आरोपी रविशंकर किण्डो के विरूद्ध अप.क्र. 82/2022 धारा 363, 366(क), 376(2)ढ भा.द.वि. एवं 4, 5 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय प्रार्थी पिता ने दिनांक 13.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीती रात्रि में घर से बिना किसी को बताये निकलकर कहीं चली गई, उसका आस-पास पता किये कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी…

Read More

लोहे का तलवार को हाथ में रखकर लहराते हुये परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों को डराने-धमकाने वाला आरोपी को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त

थाना सन्ना में आरोपी महेजरा उर्फ महेन्दर के विरूद्ध अप.क्र. 67/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आज दिनांक 17.06.2022 को मुखबीर से थाना सन्ना को सूचना मिली कि ग्राम जोकारी नन्हेसर का महेजरा उर्फ महेन्द्र अपने हाथ में लोहे का तलवार रखकर अपने परिवार व ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सन्ना से हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर महेजरा उर्फ महेन्द्र को घेराबंदी कर…

Read More