जशपुर, 09 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम गुरम्हाकोना निवासी फुलमेत बाई का तालाब के पानी में डूबने से 09 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पिता बसंत को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और करें त्रुटि सुधार, 10 जून तक दावा-आपत्ति !
नाम एवं रोल नम्बर मिलाने में त्रुटि होने की दशा में 10 जून तक कर सकते हैं दावा आपत्ति जशपुर 9 जून 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में 20 अप्रैल 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य कार्यालय द्वारा प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए, जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट WWW.eklavya.cg.nic.in पर 04 जून 2025 अपलोड की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। आवेदक वेबसाईट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना…
Read Moreजशपुर के बगीचा से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत, कृषि रथ को मिली हरी झंडी
जशपुर 9 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत विकासखंड बगीचा में अनुविभागीय अधिकारी रितुराज बिसेन ने बगीचा कार्यालय से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तहसीलदार बगीचा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि एवं सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। रथ के माध्यम से किसानों को केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानों को उन्नत खेती करने की विधि भी बताया जा रहा है ताकि किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सके।
Read Moreजशपुर में आगामी 12 जून को प्रातः 11 बजे से पहली बार आयोजित होगा बृहद कटहल मेला, दिखेगा महिला शक्ति और ग्रामीण नवाचार का संगम
महिला समूहों, कृषक संगठनों एवं उद्यमियों को मिलेगा कटहल व्यवसाय में नवाचार का अवसर जशपुर, 9 जून 2025 / जिला प्रशासन जशपुर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहद कटहल मेला का आयोजन आगामी 12 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से, स्थानीय वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुर में किया जा रहा है। यह मेला कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।इस मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, उत्पादक कंपनियों…
Read Moreपशुधन विकास विभाग ने लगाया शिविर : दी पशु चिकित्सा, नस्ल सुधार और आहार प्रबंधन की जानकारी, जशपुर में पशु चिकित्सा शिविर में हुआ सैकड़ों पशुओं का इलाज, पशुपालकों को मिला सम्मान.
पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार. जशपुर. 8 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बालाछापर ग्राम में पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर और पशु प्रदर्शनी मेला ने ग्रामीण पशुपालकों को न केवल निःशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि उन्हें नवीन पशुपालन तकनीकों की जानकारी भी दी। इस शिविर में उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया और उन्हें पैरा में यूरिया उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, गोबर-गोमूत्र से जीवामृत निर्माण, और रोग व आहार प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी…
Read Moreधान छोड़ मूंगफली अपनाई और बदल गई तकदीर : गर्मी की तपन में मूंगफली बनी उम्मीद की फसल, सरकार की योजना से किसान बना मिसाल, जशपुर के किसान ने कम लागत में पाई दोगुनी आमदनी.
गर्मी के मौसम में मूंगफली की खेती किसानों के लिए लाभदायक. धान के बदले मूंगफली की फसल से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है किसान. जशपुर. 8 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती किसानों के लिए बदलाव की नई लहर लेकर आई है। पारंपरिक धान की खेती से इतर किसान अब गर्मी में मूंगफली लगाकर न केवल खर्च कम कर रहे हैं बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के तहत निःशुल्क बीज, खाद, और तकनीकी मार्गदर्शन से लाभान्वित…
Read Moreछेड़खानी, पिटाई और फिर लाश : 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत ने खड़े किए सवाल, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग और अपराध, शव की पहचान शेष, जशपुर पुलिस कर रही है बारीकी से जांच.
अज्ञात शव लगभग 35 वर्षीय युवक की नहीं हो रही पहचान, मृतक पहना था मटमैला रंग का टी-शर्ट एवं ग्रे-कलर का जांघिया, विगत दिनों थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक द्वारा संरक्षित समाज की लड़की से छेड़खानी पर हुई थी मारपीट, थाना सन्ना में मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज, प्रकरण में हर पहलुओं की बारीकी से की जा रही है विवेचना. जशपुर. 08 जून 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परवेज खान उम्र…
Read Moreजशपुर : SSP शशि मोहन सिंह की अगुवाई में ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग पर चला कानून का डंडा, 17 स्टंटबाजों पर कार्रवाई, ₹37,000 का चालान
बाईकर्स गैंग में 02 नाबालिग भी शामिल, कई वाहन मोडिफाईड पाये गये, बाइकर्स गैंग के कई परिजनों को समक्ष में बुलाकर सख्त हिदायत भी दी गई, जशपुर, 8 जून 2025 : दिनांक 07.06.2025 की शाम लगभग 04 बजे जिला जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल से लगे NH-43 एवं स्टेट हाईवे में तेज गति से बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी करने की शिकायत एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिली, कई लोग खतरनाक स्टंट करते हुये रील बना रहे हैं, इनके कृत्य से शांति भंग हो रहा है, आसपास के रहवासी परेशान हो…
Read Moreकुनकुरी : करैत सांप के डसने से 28 वर्षीय युवक की मौत, रात को जमीन पर सोते समय हुआ हादसा
परिवार ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल — डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच कुनकुरी/जशपुर, 8 जून 2025 : जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरंगामाल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 28 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल डनसेना पिता राजो डनसेना के रूप में हुई है। यह हादसा 7 जून 2025 की रात लगभग 12 बजे हुआ जब कपिल अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहा…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान बना मासूमों के लिए जीवन रक्षक मिशन : जशपुर पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद से 5 नाबालिग बच्चियाँ बरामद कीं, 3 दुष्कर्मियों को दबोचकर भेजा जेल, SSP के नेतृत्व में चल रहा युद्धस्तरीय रेस्क्यू अभियान
संवेदनशील SSP के निर्देशन में युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है “ऑपरेशन मुस्कान”, लगातार सफलता भी मिल रही, थाना नारायणपुर क्षेत्र की 02, दुलदुला क्षेत्र की 01, तुमला एवं पत्थलगांव क्षेत्र की 01-01 बच्चियों को बरामद किया गया, थाना नारायणपुर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी:- दयानंद बेहरा उम्र 23 साल निवासी साहीडांड़ (अहमदाबाद से गिरफ्तार) थाना पत्थलगांव के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी:- कोमल दास महंत उम्र 20 साल निवासी कुमेकेला थाना पत्थलगांव (पीड़िता मुंबई से बरामद) थाना तुमला के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी:- विश्वनाथ राम उम्र 19 साल निवासी करियामुंडा…
Read More