विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर शिक्षित युवाओं को चतुर्थ श्रेणी के पदों में नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति 19 सितम्बर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर शिक्षित युवाओं को जिले में विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान किये जाने हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची सूची जिले की वेबसाईट http:\\jashpur.nic.in में, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल में प्रकाशित, प्रदर्शित कर 09 सितम्बर 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। जिसकी तिथि में वृद्धि करते हुए…

Read More

बुलडेगा से राजाआमा मुख्य मार्ग एवं खाड़ामााचा पहुंच मार्ग में जी.एस.बी.मटेरियल से मरम्मत कार्य किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव ने जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य मार्ग बुलडेगा से राजाआमा होते हुए खाड़ामााचा  जिसकी पहुंच मार्ग लंबाई 10.46 कि.मी है। उक्त मार्ग में निर्माण  कार्य  विभाग द्वारा सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में स्वीकृत है। उन्होंने बताया की उक्त  पहुंच मार्ग लंबाई 10.46 कि.मी. में मरम्मत कार्य प्रगति पर है जिसके अंतर्गत 7  कि.मी में  मिट्टी कार्य, 7 किलोमीटर में सबग्रेड कार्य पूर्ण किया गया है। इसी प्रकार  02 नग पुलिया निर्माण  सच.पी.सी. पूर्ण,  एवं 1 नग प्रगति पर…

Read More

ईब व्यपवर्तन योजना की दोनों ओर के नहर में पानी पूर्ण क्षमता से हो रहा प्रवाहित, नहरों को मजबूती प्रदान करने के लिए क्रांकीट कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया गया है स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विकासखण्ड में ईब व्यपवर्तन योजना में लाखों खर्च कर की मरम्मत फिर भी नहर में पानी नही के तारतम्य में मिली शिकायत के सम्बंध में जानकारी देते हुए  बताया कि  विगत 15 अगस्त 2022 को उक्त शिकायत का जांच हेतु  उपस्थिति में तमता जलाशय का निरीक्षण किया। ईब व्यपवर्तन योजना का कार्यपालन अभियंता द्वारा उपअभियंता के साथ निरीक्षण किया गया। उक्त स्थिति में जिले में औसत वर्षा 70 प्रतिशत होने के कारण ईब व्यपवर्तन योजना के अपस्ट्रीम में हाईड्रो पावर योजना के लिये निर्मित बांध…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी एवं दुलदुला में किए जा रहे गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण, गिरदावरी कार्य गंभीरता से करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड  के ग्राम दुलदुला एवं कुनकुरी के  ग्राम खंडशा  में  किसानों के खेतों में किए जा रहे गिरदावरी कार्य का  निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा किसानों से चर्चा कर फसल स्थिति एवं खाद-बीज की उपलब्धता के सबंध में जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने किसानों द्वारा ली गई फसल के वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

विधायक पत्थलगांव व कलेक्टर की उपस्थिति में जशपुर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजनए समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शिक्षको ने देश को अनेक महापुरुष दिए, जिन्होंने देश का नाम विश्व मे ऊँचा किया- विधायक रामपुकार राष्ट्र के निर्माण  में शिक्षक का योगदान  महत्वपूर्ण – कलेक्टर अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ शासन रामपुकार सिंह एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नवीना पैंकरा, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, सीईओ जिला पंचायत…

Read More

विधायक विनय भगत का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया आभार व्यक्त : कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गृह भाड़ा भत्ता और महंगाई भत्ते को लेकर 22 अगस्त से 2 सितंबर तक चले अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से हर्षित होकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला महासचिव राजेश कुमार अम्बस्थ के नेतृत्व में जशपुर विधायक विनय भगत के निवास में पहुंचकर उन्हें उनके समर्थन हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार प्रदर्शित किया साथ में उमेश प्रधान,न्यायलीन संघ से रेवा राम मानिकपुरी,रफ़ीक खान,जीटीपी कुशवहा, संजय सिन्हा, लक्ष्मी यादव श्रीमती विभावती रजक ललित साहू,…

Read More

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही, नामनी पुलिस चेक पोस्ट बेरियर में तैनात पुलिस टीम ने होंडा अमेज कार से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 90 किलो 160 ग्राम कीमती रूपये 09 लाख एवं होंडा अमेज कार कीमती 10 लाख रूपये जप्त आरोपीगण उक्त मादक पदार्थ गांजा को तस्करी कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे  थाना तपकरा में आरोपियों अनिल यादव, सूर्याप्रकाश दुबे, गुफरान अंसारी एवं अनुपम पाण्डेय के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु नामनी चेक पोस्ट तपकरा में 24 घंटे वाहनों की बारीकी…

Read More

शिक्षक दिवस : संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने सभी गुरूजनों को दी शुभकामनाएं

देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में, देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने में सभी शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव  यू. डी. मिंज ने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने  पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक भी रहे हैं, उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक…

Read More

भाजपा ने लगाया आरोप : सरधापाठ में बाक्साइड उत्खनन के लिए जनसुनवाई स्थगित की गई है, नहीं की गई है निरस्त !

दिलीप सिंह जूदेव के “ग्रीन जशपुर, क्लीन जशपुर” के सपने को तोड़ने की अनुमति किसी भी कीमत में नहीं दी जाएगी भाजपा कार्यकर्ता इस अंचल में निवास करने वाले आदिवासी और पहाड़ी कोरवाओं की जमीन की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ने के लिए तैयार हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर रविवार को जिले के बगीचा ब्लाक के सरधापाठ में आयोजित आम सभा में बाक्साइड उत्खनन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपाईयों का कहना था कि सरकार ने…

Read More

मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल की चोरी कर गिरांग जंगल में छुपाने का कर रहे थे प्रयास

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक  297/2022 धारा 379 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक कुमार भगत निवासी कचहरी पारा जशपुर ने दिनांक 03 सितंबर 2022 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उक्त दिनांक के दोपहर लगभग 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MQ 2462 को लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया था।  कुछ देर बाद घर से वापस निकला तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल…

Read More