जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस.बी. कार्य कराकर मार्ग को कर दिया गया है ठीक, मार्ग का निर्माण कार्य है प्रगति पर, यातायात प्रभावित नहीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर-बगीचा स्टेट हाइवे पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर सबग्रेड का कार्य कराया गया था। जिसमें किलोमीटर 37/10 के लगभग 150 मीटर पर अत्यधिक बारिश होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।  उक्त मार्ग में सबग्रेड के ऊपर जी.एस. बी. का कार्य कराकर मार्ग को ठीक कर दिया गया है। मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं है एवं कार्य प्रगति पर है।

Read More

रोका छेका अभियान में जशपुर जिले भर में पशु चिकित्सा शिविर का किया जा रहा है आयोजन, निःशुल्क उपचार व दवाइयां के साथ ही दिए जा रहे सुझाव

फसलों को सुरक्षित रखने किसानों से पशुओं को नियमित गौठान लाने किया जा रहा है अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर महोदय रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ फसलों की सुरक्षा हेतु 10 जुलाई 2022 से जिले में रोका-छेका अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जा रही है। जिससे किसानों के फसलों की सुरक्षा हो सके।  पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि रोका छका…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर के प्रयास से बेरोजार युवक-युवतियों को मिल रहा रोजगार, जिले के 29 युवक-युवतियों का सिक्युरिटी गार्ड, सेविंग मशीन आपरेटर, प्लास्टिक मशीन आपरेटर के पद पर हुआ चयन

आवासीय सुविधा के साथ 8500 से 10500 रुपए मिलेगा प्रतिमाह वेतन सभी चयनित हितग्राहियों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेरोजगार युवक युवतियों रोजगार उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत 24 जून 2022 को जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला में विभिन्न नियोक्ता कम्पनियों द्वारा रिक्तियां आमंत्रित की गई थी। जिससे जिले के युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त हो सके। रोजगार मेले में…

Read More

फसलों की सुरक्षा हेतु रोका-छेका अभियान का किया जा रहा है आयोजन, कार्यक्रम में ग्रामीण को विभागीय योजनाओं की भी दी जा रही है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मे जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पशुओं का निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा देने के साथ ही उन्हें दवाइयां प्रदान की जा रही है।  इसी कड़ी में आज रोका छेका अभियान अंतर्गत बगीचा के महुआ, फरसाबहार के सिंगीबहार एवं केरसई गौठान सहित अन्य स्थानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया…

Read More

वर्षा अपडेट 13 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 जुलाई तक औसत वर्षा  320.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 109.8 मिमी, मनोरा में 173.3 मिमी, कुनकुरी में 115.1 मिमी, दुलदुला में 156.2 मिमी, फरसाबहार में 137.5 मिमी, बगीचा में 193.5 मिमी, कांसाबेल में 47.7 मिमी, पत्थलगांव में 128.7 मिमी एवं सन्ना में 187.8मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम कछार निवासी कुमारी श्रृष्टि लकड़ा की मृत्यु 23 अपै्रल 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता जोन लकड़ा हेतु 4 लाख, एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम रेंगारी निवासी गणेश्वर राम की मृत्यु 30 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक…

Read More

कलेक्टर जशपुर ने मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के दिए निर्देश

महिला हेल्प टोल फ्री नंबर 181, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सहायता के लिए किया जा सकता है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले में मानव मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग, श्रम विभाग, अभियोजन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि विभागवार कार्यरत एवं सम्बद्ध अशासकीय स्वयं…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करने के दिए निर्देश

प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से लोगों को मिलता है संतोष-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।   कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के सभी दर्ज, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, अपील प्रकरणों की जानकारी, पुनरीक्षण,…

Read More

जशपुर जिले में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अनाचार व अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, अपराधियों के खिलाफ सख्त करवाई हो, नहीं तो महिला मोर्चा मामले को लेकर करेगी उग्र प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में हुए अनाचार व लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन देते समय जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। जिस तरह की घटनाएं जशपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही है यह चिंता का विषय है। जिले में एक ही…

Read More

जशपुर शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगे अधिकांश सीसीटीवी बंद होने से नगर मे बढ़ रही चोरी की वारदात, रखरखाव के अभाव मे कंट्रोल रूम तक नहीं पहुँच रहा सिग्नल

आनंद गुप्ता, समदर्शी न्यूज़-जशपुर जशपुर शहर में कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है जिसकी प्रमुख वजह शहर में लगे सीसीटीवी का बंद होना बताया जा रहा है। तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल के आने के बाद उनके निर्देशानुसार जशपुर जिले में जगह-जगह सीसीटीवी लगाया गया था जिसका कंट्रोल रूम प्रायः थानों में बनाया गया था और प्रमुख चौक चौराहों में जगह-जगह लिख कर आप सीसीटीवी की निगरानी में है बोर्ड लगाया गया था इसके अलावा जिले में लगातार व्यापारियों की मीटिंग ले कर अपने अपने प्रतिष्ठनो…

Read More