विकासखण्ड दुलदुला अंतर्गत दुलदुला से मकरीबंधा तक सड़क निर्माण में वृहद पुल होने के कारण पुर्ननिर्माण हेतु प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया, निविदा की कार्यवाही पूर्ण होते ही कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्र.-01 जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पैकेज क्रमांक सीजी 07-94 में विकासखण्ड दुलदुला अंतर्गत दुलदुला से सिमड़ा होते हुए मकरीबंधा तक सड़क टी-02 मकरीबंधा से दुलदुला, लम्बाई 14.80 कि.मी. की स्वीकृति वर्ष 2019-20 में प्राप्त हुई थी। इस सड़क का अनुबंध ठेकेदार द्वारा 06 जुलाई 2020 को करके कार्य प्रारंभ किया गया। क्षतिग्रस्त पुलिया के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सड़क का प्रस्ताव वर्ष 2019 में भेजा गया था, जिस…

Read More

जशपुर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दुलदुला एवं कुनकुरी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

पंचायतो की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निराकरण के सम्बंध में  दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने की कही बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखण्ड दुलदुला एवं कुनकुरी के जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, समस्त जनपद सदस्य, राजस्व अधिकारी  सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर पंचायतो की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निराकरण करने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, एसडीएम श्री रवि राही, संबंधित विकासखण्ड के…

Read More

जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्त्ती हेतु जारी विज्ञापन किया गया निरस्त, नये सिरे से विज्ञापन जारी कर संविदा भर्त्ती की कार्यवाही किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्त्ती के लिए 19 अक्टूर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। तकनीकी त्रुटियों के उक्त कारण विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया है तथा नये सिरे से विज्ञापन जारी कर संविदा भर्त्ती की कार्यवाही किया जाएगा।

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जशपुर जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी 31 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश

पंजीकृत हितग्राहियों का बैंक खाता में लिंक कराने हेतु कृषि, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीकृत समस्त किसानों का केवाईसी  31 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी किसानों को 31 मई 2022 से पूर्व अपने नजदीकी सी.एस.सी. केन्द्रों से संपर्क कर बायोमेट्रिक के जरिये ई-केवाईसी कराने एवं पेमेंट मोड के बैंक खाता को आधार नंबर से लिंक कराने की…

Read More

बाल संप्रेक्षण गृह जशपुर में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अध्यक्ष श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल द्वारा विगत दिवस बालक गृह जशपुर में जांच, विजिट कर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविरो के माध्यम से बताया कि नालसा (एसिड हमलो से पीडितो के लिए विधिक सेवाएँ) योजना, 2018 के सिद्धांतो के अनुसार एसिड हमलो से पीडितो को अनेक विधिक संरक्षण दिए गए है। भारतीय दण्ड संहिता अनुसार एसिड के प्रयोग से स्वेच्छया…

Read More

जशपुर जिले में जनहानि के एक प्रकरण में पीड़ित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत आग से जलने के कारण पत्थलगांव तहसील के ग्राम पुरानी बस्ती निवासी  कुमारी मौसम वर्मा की मृत्यु 17 जनवरी 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री किशन वर्मा हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

भूमिहीन परिवार को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहा आर्थिक संबल

हितग्राही हेमंतराम ने कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार निरंतर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ एवं उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता से निर्माण कर क्रियान्वयन कर रही है। जिसमें कृषक वर्ग, श्रमिक, वनवासी परिवारों सभी के हित शामिल है। एक ओर जहां राज्य सरकार शासन द्वारा किसानों के हितों के लिए धान, गेहूु सहित अन्य फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने बोनस वितरण जैसे अनेक योजनाएं चला रही है वहीं प्रदेश…

Read More

पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने संसदीय सचिव यू. डी. मिंज को सौंपा ज्ञापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाली महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नति करने की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यु.डी. मिंज को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी फर्राश , स्वीपर वाटर मैन बुक लिफ्टर , भृत्य , एवं चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं उन्हें सारी जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं एवं कार्यकुशलता होने के उपरांत भी 30 से 32 वर्षो से…

Read More

ग्राम पंचायत कलिबा : आरटीआई प्रकरण में आया नया मोड़, आरटीआई आवेदक ग्रामीण के विरूद्ध सचिव ने थाने में की शिकायत, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जनपद पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत ग्रामीण द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिये लगाये गये आवेदन का प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। मिले तथ्यों के अनुसार ग्राम पंचायत के सचिव गजाधर राम द्वारा आरटीआई आवेदक के विरूद्ध नारायणपुर थाने में दिनांक 23 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज कराते हुए प्रकरण में ढ़ाई लाख रूपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। सचिव ने आरटीआई आवेदक निकोलस तिर्की पिता सीमोन तिर्की के विरूद्ध…

Read More

अकेली विधवा महिला को बदनियति से पीछा कर छेड़खानी करने एवं मना करने पर अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 108/2022 धारा 294, 506, 354(क), 354(घ), 509 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने दिनांक 30.03.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2009 में एक ग्राम पंचायत में सरपंच थी तब से आरोपी शत्रुघन देहरी का उसके यहां आना-जाना था। प्रार्थिया के पति का एक्सीडेंट से मौत होने के लगभग छः माह बाद से आरोपी बदनियति से उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा एवं दबाव बनाने…

Read More