समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसी की बैठक लेकर कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने एवं निर्माण कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अनुभाग जशपुर एवं पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता, पीएमजीएसवाई के अधिकारी, विभाग के एसडीओ, उपअभियंता सहित निर्माण इकाई प्रमुख उपस्थित…
Read MoreCategory: जशपुर
एनईएस कॉलेज जशपुर में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण
पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का उठा सकते है लाभ- छात्र कुमारी मीना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय में आज छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं का वितरण जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जनमन एवं अन्य पत्र-पत्रिकाएं बेहद ही कारगर है और इसका लाभ उठाना चाहिए। महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रियंका चक्रेश ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की…
Read Moreजशपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 3 अप्रैल को
प्रवेश-पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु स्थापित एवं सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम से संचालित विकाखण्ड बगीचा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, विकासखण्ड जशपुर के संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग, विकासखण्ड कांसाबेल के संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढुढरूडांड़, विकाखण्ड पत्थलगांव के संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार को प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सरहूल सरना पूजा महोत्सव शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की, अधिकारियों को आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल आज अपने कक्ष में सरहूल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, मनोरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीव भगत, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीओपी श्री राजेन्द्र परिहार और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने आगामी 02 अप्रैल को विधिवत रूप से षांति एवं सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिला बाल संरक्षण समिति की ली समीक्षा बैठक: प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में शिशु स्वागत पालना केन्द्र स्थापित करने के दिए निर्देश
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित हुई। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति, बाल एवं बालिका संरक्षण गृह, संप्रेक्षण गृह, बाल सखी वन स्टॉप संेटर तथा नवा बिहान (घरेलू हिंसा) के प्रकरणों एवं गतिविधियों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी…
Read Moreघर अंदर घूसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी-डंडा से मारपीट करने के फरार 2 आरोपी राजकुमार यादव एवं संजीव एक्का को थाना पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, प्रकरण के अन्य 3 आरोपियों को पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार
थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 97/2022 धारा 458, 427, 294, 506, 323, 147, 149 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.03.2022 के रात्रि करीबन 09 बजे यह घर में भी उसके घर में महादेवटिकरा पत्थलगांव से दो व्यक्ति मेहमान आये थे। मेहमान में आये लोग अपने घर जाने के लिये निकल रहे थे उसी समय पड़ोस में रहने वाला संजीव एक्का उर्फ पिंटू शराब के नशे में प्रार्थिया के मेहमान लोगों के…
Read Moreयुवती को आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाले आरोपी पति-पत्नि को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना बगीचा में आरोपी दंपति के विरूद्ध अप.क्र. 51/2022 धारा 306 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.03.2022 को प्रार्थी राजेश्वर पैंकरा निवासी ग्राम सरडीह ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 23 वर्षीय बहन दिनांक 21.03.2022 के शाम लगभग 07 बजे घर वापस आ रही थी, उसी दौरान रास्ते में सुनीता पैंकरा, इन्द्रो प्रसाद एवं उनके परिवार द्वारा प्रार्थी की बहन को मोबाईल फोन से इन्द्रो प्रसाद से क्यों बात करती हो कहकर वाद-विवाद कर…
Read Moreपढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत 30 मार्च को जशपुर जिले के 832 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्षन में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत जिले के 832 अभ्यर्थी 30 मार्च 2022 को परीक्षा देंगे। उक्त परीक्षा तैयारी हेतु जिला परियोजना अधिकारी श्री बी.पी.जाटवर को दायित्व सौंपा है। उक्त परीक्षा के संबंध में श्री बी.पी. जाटवर ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पढ़ना लिखना अभियान के तहत् मोहल्ला कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कक्षाओं का संचालन सुबह एवं शाम को स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान को किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 25 मार्च 2022 को विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत मुर्गी शेड, बकरी शेड,एएचजी शेड निर्माण एवं एनजीजीबी योजना संचालन में घोर लापरवाही बरतना पाया गया। इस प्रकार श्री चौहान ग्राम पंचायत सचिव सपघरा द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के समय-समय पर दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य…
Read Moreपं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 02 अप्रैल तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 27 मार्च 2022 को जिला मुख्यालय में म.ल.बा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में जिले के 159 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित की गई है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी…
Read More