नाबालिग बालिका की मानव तस्करी की आरोपी झारखण्ड निवासी महिला को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपिया ललकी बाई नाबालिग को हरियाणा ले जाकर लगाया था झाडू-पोछा के काम पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपिया के विरूद्ध भादवि धारा 363, 370, 34 के अंतर्गत था अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत 45 वर्षीय महिला विगत 21 अक्तूबर 2020 को थाना जशपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 14 वर्ष 2 माह को ललकी बाई निवासी डुमरटोली थाना जारी झारखंड एवं एक अन्य आरोपी द्वारा दिनांक 15 जून 2016 को बहला-फुसलाकर भगा कर काम करने हेतु ले…

Read More

नाबालिग बालिका के दैहिक शोषण के आरोपी युवक को आस्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी सूरज राम थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध जशपुर-  पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना आस्ता क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 22 अगस्त 2021 को थाना आस्ता मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को संदेही सूरज राम दिनांक 19 अगस्त 2021 को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर…

Read More

जशपुर जिला पुलिस के द्वारा शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. महाविद्यालय के सभागार में व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय सेमीनार हुआ आयोजित

रायपुर के प्रसिद्ध मोटिवेटर आदेश सोनी द्वारा पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी तथा नव संकल्प जशपुर के छात्रों को व्यक्तित्व विकास पर दिये महत्वपूर्ण टिप्स जशपुर- पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला पुलिस जशपुर के द्वारा बच्चों, छात्रों व पुलिस के जवानों के व्यक्तित्व के विकास के लिये एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय के सभागार में किया गया. जिसमें नव संकल्प शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं तथा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये। प्रसिद्ध मोटिवेटर आदेश सोनी के द्वारा अपने वक्तव्यों…

Read More

एसडीओपी कुनकुरी ने थाने में बैठक बुलाकर व्यापारियों से घरों एवं दुकानों में सीसी टीवी कैमरे लगाने की कीअपील

अपराध रोकने एवं अनुसंधान में मिलेगी पुलिस को मदद जशपुर/कुनकुरी- पुलिस अधिक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर द्वारा कुनकुरी नगर के व्यवसायियों की एक बैठक कुनकुरी थाने में बुलाई गई। बैठक में नगर एवं क्षेत्र की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान में सहयोग के लिये अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरो में सीसी टीवी कैमरा लगाने तथा लगे कैमरो से गली एवं सड़कों को भी कव्हर किये जाने का सुझाव दिया। बैठक में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के साथ पुलिस थाना के कर्मचारी भी…

Read More

जशपुर एसपी ने किया स्पंदन कार्यक्रम, आयोजन में पुलिस परिवार की जानी समस्या और किया निदान

जशपुर- पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पारिवारिक व निजी समस्याओं को जानने व उनके निवारण हेतु वशिष्ट कम्युनिटी हॉल जशपुर में एक दिवसीय ‘‘स्पंदन’’ कार्यक्रम का आयोजन कर समस्याओं को सुना गया, साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर निदान किया गया। इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत के साथ अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Read More

बिजली दरों में वृद्धि एवं अघोषित कटौती को लेकर जशपुर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

जशपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा प्रदेश में व्याप्त बिजली की अघोषित कटौती व बिजली बिल में वृद्धि की समस्या को लेकर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के फरसाबहार में सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय के नेतृत्व में वृहद धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद गोमती साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जशपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह के साथ क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित रहे।

Read More

हिकारत से देखने वाले अब इन्हें ‘स्वच्छता दीदी’ कहते हैं, गांव के कचरे का निस्तारण कर महिलाओं ने कमाए 63 हजार रूपए

मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के अभिसरण से बने सेग्रिगेशन शेड ने बदली गम्हरिया की सूरत रायपुर/जशपुर. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अभिसरण से बने सेग्रिगेशन शेड ने जशपुर जिले के गम्हरिया गांव की सूरत बदल दी है। वहां की ‘स्वच्छता दीदियां’ कचरे का निस्तारण कर गांव की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। खुले में शौचमुक्त गांव बनने के बाद अब गम्हरिया प्लास्टिक एवं कूड़ा-करकट मुक्त ग्राम पंचायत भी बन गया है। सड़कों,…

Read More

कुनकुरी सीएचसी में मंगलवार को कोविड टीकाकरण की 150 डोज होगी उपलब्ध

कोवेक्सिन 100 व कोविशील्ड 50 डोज कोरोना संक्रमण से बचाव के एक मात्र कवच कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 17 अगस्त 2021 मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय टीके की खुराक उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके अंतर्गत कोवेक्सिन की 100 डोज एवं कोविशील्ड की 50 डोज उपलब्ध रहेगी।जिन हितग्राहियों के दूसरे डोज की अवधि पूर्ण हो चुकी है वे लोग टीकाकरण केंद्र में जाकर टिका लगवा सकते है।

Read More

शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान,कुनकुरी में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

जशपुर/कुनकुरी – शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर एक  समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं विद्यालय की अभिभावक श्रीमती अनिता सिंह, ग्राम पंचायत बेमताटोली की सरपंच श्रीमती राजकुमारी लकड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राय के अतिरिक्त संकल्प के प्राचार्य, समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य वाई. आर.कैवर्त ने सबको अपनी शुभकामनाएं दीं।

Read More

गिनाबहार गर्ल्स स्कूल में उल्लासपूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, विद्यार्थियों को भारत मां के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के लिये प्रतिबद्ध रहने का दिया संदेश

जशपुर/गिनाबहार. विकास खण्ड कुनकुरी के ग्राम गिनाबहार की गर्ल्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के भूतपूर्व सैनिक याकूब लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रबंधिका सिस्टर सिसली के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अतिथियों द्वारा किये गये ध्वजारोहण के उपरांत समारोह में मुख्य अतिथि का परिचय शिक्षिका सुश्री दया टोप्पो के द्वारा दिया गया। स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर कक्षा दसवीं की छात्रा द्वारा स्वतंत्र भारत एवं वर्तमान परिस्थिति के विषय पर भाषण प्रस्तुत…

Read More