जशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना एवं प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की ली समीक्षा बैठक

योजनाओं के स्वीकृत व अपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें- कलेक्टर श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत अनुसूचति जाति विकास प्राधिकरण, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, सरगुजा विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक ली।  इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री बी.के. राजपूत, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद सीईओ, उद्यानिकी, क्रेडा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल…

Read More

जशपुर अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने 22 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग के द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर बाजारडांड में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, शिविर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, धन्वंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी स्थल में योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक,…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला बाल संरक्षण समिति, निरीक्षण समिति, सलाहकार समिति, महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक बैठक ली। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति, बाल कल्याण समिति में लंबित प्रकरणों की स्थिति, बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति की भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति, बाल देखरेख संस्थाओं में संरक्षित बच्चों की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की ली त्रैमासिक बैठक, लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली और लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्वीकृत राहत प्रकरण, न्यायालय में निर्णय हेतु लंबित प्रकरण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लंबित प्रकरण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, आदिम जाति विभाग…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण विभाग के कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

फरसाबहार के ऑक्सीजन प्लांट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा चिन्हांकित गौठान और चारागाह में सोलर पंप लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास और सामग्री वितरण के लिए हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार को फरसाबहार विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ऑक्सीजन प्लांट को 15 जनवरी से पूर्व पूर्ण…

Read More

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

सी.सी.टी.एन.एस. योजना के तहत् डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर, दिनांक 27.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।समीक्षा दौरान जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना तपकरा, थाना बागबहार, थाना दुलदुला में डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य…

Read More

पिता और छोटे पुत्र के विवाद में बड़े भाई ने किया बीच बचाव, छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर चला दिया डंडा और कर दिया गंभीर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घरेलू विवाद को लेकर अपने बड़े भाई के ऊपर डंडा से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 92/21 धारा 294, 506, 323, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2021 की शाम को शंकर महली अपने छोटे भाई रामदेव महली एवं पिता संगल महली निवासी ग्राम सिरिमकेला एक साथ अपने घर में बैठकर बातें कर रहे थे, उसी दौरान रामदेव महली द्वारा घरेलू बात को लेकर अपने पिता…

Read More

राजस्व टीम द्वारा शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से धान परिवहन करते हुए 100 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।इसी कड़ी में राजस्व टीम के द्वारा सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी में बलरामपुर जिला के शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से अवैध धान का परिवहन करते…

Read More

सुनीति राठिया, सुभाष पांडेय एवं रजनी राठिया रायगढ़ जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति ( दिशा ) में सदस्य बने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति (दिशा) में श्रीमती सुनीति राठिया,पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक लैलूँगा विधानसभा, सुभाष पाण्डेय, पूर्व सभापति रायगढ़ नगर निगम एवं वरिष्ठ पार्षद नगर निगम रायगढ़ एवं श्रीमती रजनी राठिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, छाल, वर्तमान भाजपा जिला मंत्री धर्मजयगढ़ विधानसभा को सदस्य नियुक्त किया है। इन तीनो वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं पूर्व में महत्वपूर्ण पद पर रह कर अहम जबाबदारी का निर्वहन किया है। अपने उस अनुभव के साथ ये रायगढ़ के विकास के…

Read More