कार्यशाला में बड़ी संख्या में लगभग 200 स्कूली छात्र छात्राएं, आस पास के ग्रामों के 50 सरपंच सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला जशपुर के तहसील मुख्यालय बगीचा के थाना बगीचा परिसर में जिला जशपुर बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जांगड़े की अध्यक्षता में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के साथ घटित अपराधों के संबंध में समझाईश देने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों के साथ घटित अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर अपराधों से बचाव हेतु उपयोगी…
Read MoreCategory: जशपुर
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दो महिला से ठगे 5 लाख रूपये, कुनकुरी थाने में हुई शिकायत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 157/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30-11-2021 को प्रार्थिया सुचिता बड़ा निवासी सागजोर थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013-14 में जेल प्रहरी के पद पर नौकरी लगाने के नाम से 2 लाख रूपये एवं रेशमा लकड़ा से हॉस्टल अधीक्षक में भर्ती के नाम से 3 लाख रूपये रूपचंद बघवार निवासी डुगडुगीया कुनकुरी द्वारा मेरे और मेरे दोस्त का ऊपर पहुंच है बोलकर कुल 5 लाख रूपये ठगी…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया, संसदीय सचिव ने पूजा अर्चना के बाद खुद तौलकर खरीदा धान
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है – यूडी मिंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने महुआटोली मंडी में सर्वप्रथम बेचा धान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने आज जिले के विकासखण्ड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम महुआटोली में धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर मंडी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम धान बेचने वाले किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव बने उन्होंने अपना धान तौला कर बेच जिसे शासन की ओर से संसदीय सचिव यूडी मिंज ने तौल कर…
Read Moreस्व सहायता समूहों को अधिकार दिलाने समर्थन में सामने आई भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश सरकार के निर्णय वापस लेने तक संघर्ष में साथ देने की घोषणा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. रेडी टू ईट खाने का पैकेट निर्माण का कार्य स्व सहायता समूहों से छिन कर बीज विकास निगम को सौपें जाने का प्रदेश सरकार के निर्णय का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। सरकार के निर्णय से भड़की महिलाएं,सोमवार को सड़क पर उतर आई। स्व सहायता समूहों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आ गई है। रणजीता स्टेडियम के पास धरने में बैठी महिलाओं को समर्थन देने के पश्चात भाजपाइयों ने महिला मोर्चा के बैनर तले प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली निकाल…
Read Moreछत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन 6 दिसम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिलापंचायत द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज में 6 दिसम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। प्रभारी प्रबंधक ग्रामोद्योग ने आमजनों को शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलोें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत् पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम झिमकी निवासी सुमित्रा बाई की मृत्यु 11 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतिक के निकटतम वारिस मृतिक के पुत्र श्री संग्राम यादव हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम बालाझर निवासी स्व. परमेश्वरी पिता कमल साय की मृत्यु 26 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के पिता…
Read Moreजशपुर जिले में शासन द्वारा घोषित 24 समितियों द्वारा कुल 8395 किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन, विपणन वर्ष 2021-22 में मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य 1870 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य शासन द्वारा विगत वर्षो की भांति खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित एक समान विनिर्दिष्टियों के अनुसार पंजीकृत किसानों से मक्का का उपार्जन शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता की सहकारी पंजीयक समिति में क्रय की जावेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान एवं मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के मक्का के उपार्जन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य रू. 1870 प्रति क्विंटल किया गया है। किसानों से मक्का की खदीदी…
Read Moreसफलता की कहानी: मुख्यमंत्री कौशल विकास ने कुमारी प्रीति के सपने को हकीकत में बदला, कम्प्यूटर में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण से आज प्रतिमाह 10 हजार रुपए की आमदनी कर रही है अर्जित
स्वंय का रोजगार प्रांरभ कर अपने दुकान में ही एक और युवती को दिया रोजगार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण के द्वारा विगत दिवस को कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसका लाभ उठाकर दुलदुला विकासखंड की कुमारी प्रीति साहू ने 3 माह का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कम्प्यूटर के क्षेत्र में दक्ष होकर स्वंय का…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्या
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, विद्युत लाईन जुड़वाने, नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिल का भौतिक सत्यापन करके देने के दिए निर्देश, विद्युत विभाग द्वारा लोगों की समस्याओं के निकराकण हेतु बटईकेला में लगाया शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कांसाबेल विकाखण्ड के बटईकेला में लोगों की विद्युत बिजली की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर लगाया गया। सभी विकासखण्डों में शिविर लगाया जा रहा है और लोगों के समस्या का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि माह दिसम्बर का बिजल देने से पहले भौतिक सत्यापन करके सही विद्युत बिल लोगों को देने के निर्देश के निर्देश दिए हैं।
Read More