जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को टिकाकरण के लिये किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को प्रथम डोज और द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है। जशपुर विकासखण्ड के भागलपुर राजापारा, कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोरंगा, फरसाबहार विकासखण्ड के डुमरिया, डांडपानी, सिकीरमा, तपकरा, केरसाई खड़िया टोली और बगीचा विकासखण्ड में टीका लगाया जा रहा…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने गौठानों में बाड़ी विकास की धीमी प्रगति पर 6 जनपद सीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने वाले जनपद सीईओ बदले जाऐंगे
अंग्रेजी एवं हिन्ही माध्यम स्कूल दो पाली में संचालित किए जाएंगे, कोई भी हिन्दी माध्यम स्कूल को बंद नहीं किया जा रहा मिलर्स बारदाना जमा नहीं कर रहें हैं तो नोटिस देकर कार्यवाही करें, समाज कल्याण अधिकारी को आगामी 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शिविर लगाने के निर्देश रात्रि चौपाल में ग्रामीणजनों से सभी प्रकार के आवेदन लेने के लिए कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की…
Read Moreकुनकुरी विधायक के नेतृत्व में महंगाई को लेकर पतराटोली से दुलदुला तक निकली कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जन जागरण पद यात्रा केंद्र के खिलाफ लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर पतराटोली से दुलदुला तक पहुचे और केंद्र सरकार की नाकामियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता को अवगत कराया. यात्रा आज यू.डी. मिंज विधायक कुनकुरी एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन,के मुख्य आतिथ्य में पतराटोली से दुलदुला 4 किलोमीटर की यात्रा तय किया गया इसमें केंद्र सरकार द्वारा की गई बेतहाशा महंगाई, खाने के तेल की महंगाई, राशन की महंगाई, पेट्रोल डीजल की महंगाई, गैस की महंगाई, बढ़ते सब्जियों की महंगाई, और राज्य सरकार की…
Read Moreशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंझियाडीह के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन, विद्यालय एवं पंचायत परिसर की साफ सफाई भी की, ग्राम में रैली निकालकर लोगो को दिया जागरूकता संदेश
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंझियाडीह के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत डोंगादरहा में एक दिवसीय शिविर ग्राम के सरपंच उत्तम सिदार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्री सिदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास पर जोर दिया गया। इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण…
Read Moreजशपुर जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने लोगो डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को जिले की विशेषताओं, संस्कृति, कला, विकास कार्यों और प्रगति को दर्शाते हुए लोगो और टैग लाइनबनानी होगी। जिला प्रशासन द्वारा लोगो और टैग लाइन का चयन किया जाएगा और इस टैग लाइन और लोगो का उपयोग जिला प्रशासन द्वारा रचनात्मक, कलात्मक गतिविधियों एवं अन्य मंचों पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता…
Read Moreविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के अन्तर्गत जुड़ने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा जीतने का सुनहरा अवसर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका लकी ड्रा राज्य स्तर पर निकाला जाएगा। अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक जिले के एक नए मतदाता का लकी ड्रा में चयन किया जाएगा तथा चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस विशेष अभियान का हिस्सा बनाने हेतु अपील करते हुए कहा है कि मतदाता अपने निकटतम मतदान…
Read Moreजशपुर जिला बाल कल्याण समिति एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला बाल कल्याण समिति एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जनप्रतिनिधि गण तथा ग्रामीण सरपंचों की उपस्थिति में पुलिस थाना बगीचा परिसर में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शिविर के माध्यम से बच्चों के सुरक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदुरी, बाल यौन शोषण के संबंध में उपस्थित बालक-बालिकाओं एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही नाबालिक बच्चों को नशा से दूर रखने एवं नशापान से गांव को मुक्त…
Read Moreजशपुर श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक सम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. श्रम विभाग के द्वारा जशपुर में विगत दिवस को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में किया गया। श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में जशपुर विधायक विनय भगत एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 14 हितग्राहियों को लाभावित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत रामवृक्ष राम के उत्तराधिकारी रोसरानी तिग्गा को एक लाख रुपए, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के अन्तर्गत 06 हितग्राही, मेधावी छात्र-छात्रा प्रोत्साहन…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसमें पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी स्व. अलविस खलखो की मृत्यु 05 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक की पत्नी सिलबिना हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फरसाबहार तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी स्व. मनोज टोप्पो की मृत्यु 14 दिसम्बर…
Read Moreलर्निंग लाइसेंस जारी करने एक दिवसीय शिविर का आयोजन पत्थलगांव विकाखण्ड के रेस्ट हाऊस परिसर में किया जा रहा
1 दिसम्बर 2021 को आवेदन के साथ उपस्थित होकर शिविर का ले सकते हैं लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु रेस्ट हाऊस परिसर पत्थलगांव में 1 दिसम्बर 2021 को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोकसेवा…
Read More