जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो कमरा ,एक हाल एक किचन और स्टडी रूम की भी सुविधा दी है। इसमें पायलेट एवं उनके टेक्निक स्टाप के लिए रूकने की सुविधा की गई है। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, कमिश्नर…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : वर्षों से फरार चल रहे चोरी और गुंडागर्दी के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से जशपुर पुलिस ने पकड़े पुराने मामलों के फरार अपराधी.
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत चोरी के मामले में गिरफ्तार फरार तीन आरोपियों के नाम क्रमश – 1.विकाश केरकेट्टा, उम्र 22वर्ष निवासी जबला, थाना तपकरा जिला जशपुर (छग), 2. बादल कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी चक्रेश टोली, थाना तपकरा, जिला जशपुर (छग), 3. ऋतिक साय, उम्र 20वर्ष, निवासी बत्रा टोली, थाना तपकरा, जिला जशपुर (छग). थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत गुंडा-गर्दी, मारपीट के मामले में गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम – 1. कृष्णा यादव उम्र 23वर्ष, निवासी सिकिरमा, विदुरपुर थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छग). जशपुर. 6 अप्रैल 2025 : जशपुर पुलिस ने एक बार…
Read Moreहुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से बदली तक़दीर – जशपुर की रिंकी यादव ने छिंद कांसे की टोकरी से बना लिया आत्मनिर्भर जीवन
जशपुर 6 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टाटीडांड की रहने वाली श्रीमती रिंकी यादव आज अपने आत्मविश्वास, मेहनत और हुनर से न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे पिछले 6 वर्षों से ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत राखी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और समूह के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक छिंद कांसे की टोकरियाँ बनाकर अपनी आजीविका का नया मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती रिंकी यादव ने वर्ष 2019 से छीद…
Read Moreजशपुर : जल जागृति जागरूकता शिविर का घोलेंग में हुआ आयोजन, वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के विभिन्न नवाचारी तरीके
जल संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढियां पम्प से खरीद कर पियेंगी पानी – नीरज वानखेड़े घोलेंग सरपंच ने लोगों को प्रेरित करने घर में लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जशपुर, 05 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को घोलेंग ग्राम पंचायत में जल जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया गया। जल स्त्रोतों के साथ साथ पानी के स्त्रोतों के रिचार्ज…
Read Moreसूचना प्रौद्योगिकी विभाग के ई जिला प्रबंधक निलाकर बासु ने कुनकुरी तहसील कार्यालय के आधार केंद्र और लोक सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ ई-ज़िला प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग जशपुर के निलाकर बासु द्वारा कुनकुरी तहसील कार्यालय में स्थित आधार केंद्र एवं लोक सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान केंद्र में साफ़-सफ़ाई रखने एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, आधार अथॉरिटी के नियमानुसार आधार संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी स्पष्ट उल्लेख किए जाने का निर्देश दिया गया । केंद्र में आधार कार्ड में सुधार हेतु आये हुए नागरिकों से बात की गई एवं सुधार हेतु लिए जाने वाले शुल्क के संबंध में जानकारी लिया…
Read Moreपत्थलगांव विकास खंड के धार्मिक स्थल किलकिला मंदिर के आस पास श्रमदान कर स्वच्छता का दिया गया संदेश
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह 02 सार्वजनिक स्थानों में जनभागीदारी से जनपद स्तरीय स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत किलकिला के मंदिर परिसर में जन भागीदारी से स्वच्छता श्रमदान करके मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विरेन्द्र राठौर, जनपद…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही स्वावलंबी, कुनकुरी में सी मार्ट का हुआ शुभारंभ
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य, पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी प्रमोद सिंह और कुनकुरी एनआरएलएम के डीपीएम अमीन खान, भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित…
Read Moreदुख की घड़ी में शासन बना संबल: जीवन ज्योति बीमा योजना से जशपुर जिले के दो परिवारों को मिला ₹2-2 लाख का सहारा
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ विकासखंड कुनकुरी में जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोकबहला के सूरज स्वयं सहायता समूह की दिलवती नाग की मृत्यु के उपरान्त उनके पति राम फल नाग एवं ग्राम पंचायत गोरिया की गायत्री स्व सहायता सहायता समूह की सुमित्रा बाई के मृत्यु के उपरांत नॉमिनी पुत्र तमेस्वर को बीमा क्लेम राशि 2,00,000/- रुपये इंडियन बैंक के द्वारा स्वकृति किया गया था. इस अवसर पर कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव कुनकुरी एसडीएम नंदजी पाण्डेय जनपद पंचायत सीईओ…
Read Moreजशपुर की बिरजमनी महली को मिला पक्का मकान, अब नहीं डरेगी बारिश से – PM आवास योजना बनी उम्मीद की छत
महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार जशपुर 5 अप्रैल 2025/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है। श्रीमती बिरजमनी महली…
Read Moreपढ़ाई की जगह धर्मांतरण की ट्रेनिंग! हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज की सनातनी छात्रा ने खोली साजिश की परत : धर्मपरिवर्तन की साजिश पर फूटा विजय आदित्य सिंह जूदेव का गुस्सा – “तुरंत कॉलेज सील करो, वरना बजरंग दल तैयार है!”
जशपुर, 04 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में कुनकुरी स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज से उठी एक आवाज़ ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। जब एक छात्रा ने धर्मांतरण के दबाव की सच्चाई सबके सामने रखी, तो यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या अब शिक्षा संस्थान भी ईमान और आस्था के सौदे का अड्डा बनते जा रहे हैं ? पढ़ाई के लिए संघर्ष करती एक छात्रा, जिसकी मां और भाई दिन-रात मेहनत कर उसके भविष्य को संवारने में लगे हैं – आज उसी छात्रा को अपने धर्म,…
Read More