जशपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता संदेश: अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने दिया संदेश, नए मतदाताओं और निर्वाचन कर्मियों का सम्मान

शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन जशपुर, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नए मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने कार्यक्रम…

Read More

जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान: नगर पंचायत बगीचा में ईवीएम संचालन और मताधिकार का महत्व समझाने की पहल

जशपुर 25 जनवरी 25/ जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत बगीचा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए ईवीएम मशीन परिचालन की जानकारी दी जा रही है। और अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Read More

जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान : कुनकुरी के कंडोरा पंचायत में महिलाओं और युवाओं ने रंगोली, मेहंदी और रैली से किया मतदान के महत्व का प्रचार

जशपुर 25 जनवरी 25/ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इस कढ़ी में कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नई दिशा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली, मेहंदी एवं रैली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Read More

एकल अभियान : वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन संच मुख्यालयों में होगा आज 25 जनवरी को !

26 जनवरी 2025 को भी एकल अभियान के समस्त विद्यालयों में ‘गणतंत्र दिवस समारोह’ का होगा आयोजन. कुनकुरी : वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत की रचना की 150 वीं वर्षगांठ के गौरवशाली अवसर पर एकल अभियान के एकल विद्यालयों के तत्वावधान में दिनांक 25 जनवरी 2025 दिन शनिवार को अभियान के संचों (विकासखण्ड) में सार्वजनिक रूप से वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कुनकुरी संच मुख्यालय का वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत सामूहिक गायन कार्यक्रम नगर के शिव मंदिर परिसर के पांडाल मे दोपहर 2:00 बजे से 4:00…

Read More

जशपुर: कांसाबेल के शिक्षक ललित कुमार दिवाकर निलंबित, बिना अनुमति अनुपस्थिति और अनुचित गतिविधियों पर कलेक्टर का सख्त कदम

जशपुर, 23 जनवरी 2025: जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में विकासखण्ड कांसाबेल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गरिहादोहर के शिक्षक श्री ललित कुमार दिवाकर को निलंबित कर दिया गया है।आरोप है कि श्री दिवाकर ने 11 नवंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक कई दिनों तक बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थिति दर्ज की। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के हर्बल लाइफ कंपनी में कार्य किया, जिसकी पुष्टि उनके सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान : जशपुर पुलिस एक और बच्ची को महाराष्ट्र से ढूंढ कर लाई वापस…बच्ची को किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द… आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !

आरोपी शादी का झांसा दे भगा कर ले गया था नाबालिग बालिका को, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 137(2),87,64,(2m,) तथा 4,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध किया गया पंजीबद्ध.   नाम आरोपी:-आरोपी नीरज कुमार साह पिता शिव बहादुर साह, उम्र 21 वर्ष निवासी रूसी थाना जलालपुर जिला छपरा सारन (बिहार). आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस कर रही लगातार प्रयास. ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 से अब तक 18 बच्चों को खोज किया जा चुका…

Read More

जशपुर: एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे होंगे शामिल

नये मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को किया जाएगा सम्मानित कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं को समारोह उपस्थित होने के लिए किया है आग्रह जशपुर 24 जनवरी 2025/ 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में किया जा रहा है। जिसमें नये मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री जनार्दन खरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें।…

Read More

जशपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विकासखंड स्तर पर मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

जशपुर, 24 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायत निकायों हेतु विकासखण्ड स्तर पर मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जशपुर में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, मनोरा में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा, बगीचा में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा, कांसाबेल में नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल, फरसाबहार में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल फरसाबहार, कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद…

Read More

जशपुर: निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम को मिली कार्य व दायित्वों की विस्तृत जानकारी, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशिक्षण संपन्न

जशपुर 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार विगत दिवस 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभा कक्ष में निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम की प्रशिक्षण सम्पन्न हुई। निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम को मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. राठिया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमों को उनके कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय लेखा के नोडल अधिकारी लोकेश्वर पैंकरा, सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती इरमा तिग्गा, नगरपालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन व्यय लेखा के समस्त प्रभारी अधिकारी,…

Read More

जशपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प, कलेक्टर रोहित व्यास और अधिकारियों ने ली मतदान की शपथ

जशपुर 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ लिया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण…

Read More