आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी किया हुआ मोटर सायकल को किया गया जप्त थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपचारी आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 237/22 धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी अजय सोनी निवासी जशपुर नगर ने दिनांक 18.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी ड्रीम नियो मोटर सायकल क्र. CG 14 MG 9268 को अपने घर के बाहर खड़ा करने के पश्चात् घर अंदर गया था, कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो उसके मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी…
Read MoreCategory: जशपुर
निर्माणाधीन सूने मकान में प्रवेश कर 2 नग लोहे का खिड़की ग्रिल की चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी किया लोहे की खिड़की ग्रिल कब्जे से किया बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया जप्त
थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 78/2022 धारा 454, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी दुर्योधन यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कुरकुंगा ने दिनांक 18.07.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के दिन में लगभग 4:00 बजे इसके निर्माणाधीन मकान में दो अज्ञात व्यक्ति प्रवेश किये और वहां रखे 02 नग लोहे का खिड़की ग्रिल चोरी कर मोटरसाइकिल में रख कर भाग रहे थे, परिवार के अन्य लोग एवं ग्रामीणों द्वारा उन अज्ञात व्यक्तियों का पीछा किया गया, जिन्हें पकड़कर…
Read Moreभाजपा सांसद गोमती साय ने राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा द्रोपदी मुर्मू को मूर्ति कहे जाने के बयान पर जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया, कहा..!!
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार देश के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए समर्थित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को मूर्ति बताने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सांसद ने तेजस्वी यादव को लेकर क्या कहा यह बताने से पहले आपको यह बता दें कि एनडीए द्वारा घोषित राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की गोमती साय प्रस्तावक बनी थी। कई प्रस्तावको में सांसद गोमती साय का भी नाम था। इसके अलावे यह भी बता दें कि राष्ट्रीय राजनीति को…
Read Moreवाटर वॉरियर श्री मसाजी द्वारा जल संवर्धन हेतु कांसाबेल में अधिकारी कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल संवर्धन विशेषज्ञ अय्यप्पा मसाजी द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन, भूमिगत जल स्तर मे वृद्धि हेतू वर्षा जल के प्रभावी संचयन के सम्बंध में जनपद पंचायत कांसाबेल के बगिया गौठान सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कांसाबेल, फरसाबहार, बगीचा, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के मनरेगा, आरईएस, पीएचई विभाग के उपअभियंता, तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण प्रदाय कर वाटर हार्वेस्टिंग की उपयोगिता को समझाया। श्री अयप्पा ने कहा कि भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिये वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण…
Read Moreवर्षा अपडेट 18 जुलाई : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 174.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 174.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक औसत वर्षा 361.8 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 167 मिमी, मनोरा में 197 मिमी, कुनकुरी में 151.5 मिमी, दुलदुला में 167 मिमी, फरसाबहार में 171.9 मिमी, बगीचा में 237 मिमी, कांसाबेल में 71.2 मिमी, पत्थलगांव में 192.2 मिमी एवं सन्ना में 217.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आग से जलने पर बगीचा तहसील के ग्राम बोड़ापहरी निवासी अलबीना केरकेट्टा की मृत्यु 06 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति पितरूस हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम झरगांव निवासी मंगलेश्व राम की मृत्यु 08 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी…
Read Moreआंगनबाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के पद हेतु दावा आपत्ति 28 जुलाई तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना के परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोरा एवं आस्ता के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता की नियक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन उपरांत प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन एवं परीक्षण कर योग्यता व पात्रता रखने वाले आवेदकों का वरिष्ठता क्रम में सूची का प्रकाशन कर आवेदकों से दावा आपत्ति 28 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदक अपना दावा कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय मनोरा में प्रस्तुत कर सकते है।
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची प्रकाशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरान्त मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें 13 पदों की भर्ती पूर्ण किया जा चुका है तथा स्टॉफ नर्स, एनआरसी, नर्सिंग आईसीयू, एएनएम, एएनएम आरबीएसके, सेक्यूरिटी गार्ड में तकनीकी त्रुटियों के कारण उक्त 5 पदों हेतु अभ्यर्थियों के दावा आपत्तियों को शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि…
Read Moreजशपुर जिले के गौठान की गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं हल्दी मसाला पिसाई व पीडीएस संचालन कर बन रही है आत्मनिर्भर
हल्दी मसाला का विक्रय से 6 हजार व पीडीएस संचालन से 1 लाख 65 हजार की हुई आमदनी अब परिवार के हर छोटे-बडे कार्य में अपना सहयोग दे रही है महिलाएं जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को गौठान में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने हेतु दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह से जोड़कर उन्हें गोठान में ही विभिन्न गतिविधियों के तहत् आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड के…
Read Moreजशपुर पुलिस ने 144 प्रकरणों में 276 व्यक्तियों के विरूद्ध की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जानें क्या है कारण….
जिला पुलिस जशपुर द्वारा जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य बड़ी घटनाओं को रोकने हेतु 144 प्रकरणों में 276 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य बड़ी घटनाओं को रोकने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। थाना जशपुर द्वारा 11 प्रकरण में 23 व्यक्ति, चौकी लोदाम द्वारा 03 प्रकरण में 11 व्यक्ति, चौकी आरा द्वारा 02 प्रकरण में 03 व्यक्ति, थाना आस्ता द्वारा 04 प्रकरण में 07 व्यक्ति, थाना दुलदुला…
Read More