समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत के दिशा-निर्देश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय स्तर की खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का विगत दिवस एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बगीचा सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, आदिम जाति कल्याण विभाग विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत, बगीचा जनपद सीईओ विनोद सिंह, ग्राम पंचायम सन्ना की सरंपच श्रीमती रेशमा मिंज, श्रीमती…
Read MoreCategory: जशपुर
भारतीय स्टेट बैंक फरसाबहार में स्वसहायता समूहों को ऋण वितरण समारोह आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, जशपुर जिले विकासखंड फरसाबहार मुख्यालय के भारतीय स्टेट बैंक फरसाबहार में NRLM, GSS योजना के अंतर्गत 82 स्वयं सहायता समूह एवं अन्य ऋण लाभार्थियों को ऋण वितरण करने का समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विभाष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक रायगढ़ एवं जशपुर के साथ श्री दिलीप बैनर्जी चीफ मैनेजर आर ए सी सी जशपुर, राकेश बैरागी शाखा प्रबंधन एसबीआई गंझियाडीह, निलेश तिर्की शाखा प्रबंधक एसबीआई फरसाबहार, एस आर साहू विकास विस्तार अधिकारी फरसाबहार, नवीन लकड़ा सहायक विकास विस्तार अधिकारी फरसाबहार, विनोद राठिया…
Read Moreस्वामी आत्मानंद शासकीयअंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में गणित दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में दिनांक 22/12/2021को श्रीनिवासन रामानुजम जी के जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 1से 12 तक के सभी छात्र,छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किए।प्राचार्य ने गणित विषय के महत्व को बताते हुए कहा गणित हमें सत्य बोलना सीखता है,गणित को जानने वाला व्यक्ति सभी विषय में कामयाब होता है। प्राचार्य ने आगे विद्यार्थियों से पूछा की गणित आसान है या…
Read Moreलोयोला कालेज कुनकुरी में प्री क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम आयोजित, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें, फिर भरें अपने सपनों की उड़ान:- यू.डी. मिंज संसदीय सचिव ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को जशपुर की जैव-विविधता के संरक्षण में सहयोग की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज लोयोला कॉलेज में आयोजित प्री क्रिसमस गैदरिंग में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान के साथ की गई। इसके बाद प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर चरनी पर पूजा अर्चना से की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने प्रभु येशु…
Read Moreसंत जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांसाबेल में क्रिसमस एवं नए वर्ष की थीम पर प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कांसाबेल. संत जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों में छिपी कला को विकसित करने एवं उन में निखार लाने के मकसद से विद्यालय में क्रिसमस एवं नए वर्ष ग्रीटिंग कार्ड, राष्ट्रीय झंडा बनाने, कैंडल सजाने का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने इनाम जीतने एवं अपने कला को विकसित करने का सुनहरा अवसर का लाभ उठाया । इन प्रतियोगिताओं में बच्चों की पूरी उमंग एवं उत्साह देखते बन रही थी। प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा पहली एवं दूसरी…
Read Moreधर्मांतरण की घटनाओं से शांतीप्रिय जशपुर जिले के वातावरण को आंदोलित करने का हो रहा प्रयास निंदनीय, कांग्रेस सरकार बनने के बाद धर्मांतरण के मामले बढ़े – कृष्णा राय
बगीचा क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले से अंचल में हिन्दू संगठनों में रोष, धर्मांतरण पर कड़ी रोक लगाने कर रहे मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस की सरकार बनने के बाद से मिशनरी संस्थाओं के द्वारा सुनियोजित ढंग से धर्मान्तरण के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। सरल सहिष्णु प्रदेश वासियों को ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मातंरण के लिए बरगलाने, उकसाने की खबरें लगातार मिल रही हैं। छल-कपट ही नहीं बल्कि कथित पूर्णतः अवैज्ञानिक चंगाई सभा का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश की मीडिया में इस तरह की खबरें…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, सभी बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात 60 प्रतिशत् से अधिक लाने के दिए निर्देश
शासकीय ऋण योजनाओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने कहा सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। इस…
Read Moreजशपुर जनसंपर्क विभाग कांसाबेल विकास खण्ड के बाजार क्षेत्र में फोटो प्रदर्शनी लगाकर दे रहा विभागीय योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणजनों ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिल रही है उपयोगी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कांसाबेल विकासखंड के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, धन्वंतरी योजना , गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,…
Read Moreलोगों को ठंड से राहत देने जशपुर जिला प्रशासन कर रहा चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लोगों को शीत लहर और ठंड से राहत दिलाने जिले के विभिन्न चौक चौराहों में नगरपालिका एवं जिले के सभी नगरीय निकायों में अलाव की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थनों पर लकड़ी की व्यवस्था कर लोगों को ठंड में राहत पहुंचाया जा रहा है।
Read Moreजशपुर जिले में शत् प्रतिशत टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण महाअभियान, कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों में दिख रहा उत्साहए युवा, बुजूर्ग, महिलाएं सभी आगे बढ़कर लगवा रहे टीका
कोविड से बचाव के लिए बुजूर्ग बुधूराम एवं सुधन साय ने लगावाया टीकाए लोगों से टीका लगाने किया अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में कोविड 19 से बचाव के लिए लगातार ग्राम से शहर तक शिविर, डोरटूडोर सर्वे, एवं महाअभियान के तहत पात्र नागरिकों को कोविड टीका लगाया जा रहा है। जिससे की कोविड 19 के प्रभाव से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। जिले में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी युवा, बुजूर्ग, महिलाएं उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लेते हुए…
Read More