शारदीय नवरात्र: कुनकुरी अंचल डूबा माता की भक्ति में, कलश यात्रा के साथ नगर में दुर्गोत्सव का हुआ शुभारंभ, पण्डालों में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमाएं

नौ दिनों तक चलेगा माता की आराधना का महापर्व धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी हो रहा आयोजन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि से प्रारंभ होने वाले हिन्दू धर्मावलम्बियों के आस्था के महापर्व नवरात्र की पूरे अंचल में धूम मची हुई है। छोटे बड़े सभी ग्राम व नगरों के पण्डालों में मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आस्था के साथ माता के इस महापर्व को मनाया जा रहा है। अनेक श्रद्धालु अपने निवास में भी मां दूर्गा का…

Read More

कवर्धा कांड के विरोध में कुनकुरी भाजयूमों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

पुतला जलते ही पुलिस ने बुझाकर पुतला लिया कब्जे में सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये थे। इसी निर्देश के अनुसार भाजयुमों मण्डल कुनकुरी के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड में दोपहर को मुख्यमंत्री…

Read More

ब्रेकिंग: जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के दिये सख्त निर्देश सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश के अन्तर्गत जशपुर के नये कलेक्टर के रूप में रितेश कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया। वे इससे पूर्व बीजापुर जिला में कलेक्टर पद पर पदस्थ रहे थे। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के…

Read More

सांसद गोमती साय की पहल से पत्थलगांव के होटल व्यवसायी संतोष यादव को उपचार हेतु मिली आर्थिक सहायता, हो सकेगा सघन उपचार

तात्कालिक रूप से दी गई एक लाख अस्सी हजार की सहायता राशि समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर/फरसाबहार. जशपुर जिले में पत्थलगांव के युवा होटल व्यवसायी संतोष यादव किडनी की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे हैं जिसके बेहतर इलाज के लिये उसे अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां किडनी प्रत्यारोपण के लिए तीन लाख पचास हजार रुपए की फीस की जरूरत बताई गई। जिसके बाद संतोष साहू के परिवार के सामने आर्थिक समस्या आन खड़ी हुई, उसके बेहतर इलाज के लिए समस्याओं को देखते हुए परिवारिक…

Read More

मूर्ति निर्माण के साथ दुर्गोत्सव की तैयारियां पूर्ण, कुनकुरी नगर के पण्डालों की सजावट अंतिम चरण में, कल से होगा नवरात्र पर्व प्रारंभ

सनातन धर्म समिति कुनकुरी शिव मंदिर परिसर में होगा प्रमुख दुर्गा पूजा का आयोजन नगर के अन्य स्थलों बजरंगनगर, डुगडुगिया, गड़ाकटा आदि में भी होगी भव्य पूजा सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. गुरूवार से प्रारंभ होने वाले श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहूंच गई है। पण्डालों को आकार दिये जाने के साथ प्रतिमाओं के निर्माण भी पूर्णता की ओर है। इस महोत्सव का प्रमुख आयोजन सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थानीय शिव मंदिर परिसर स्थित पण्डाल में किया जा रहा…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए पुलिस मुख्यालय स्तर पर होने वाले सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिये इच्छुक अभ्यर्थी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिला पुलिस जशपुर एवं नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर की ओर से एक कदम सफलता की ओर कार्यक्रम आयोजित कर बुधवार को आगामी होने वाले सूबेदा, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा, कम्प्यूटर, अंगुल चिन्ह, रेडियो), प्लाटून कमांडर के पदों पर चयन हेतु इच्छुक अभ्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में मार्गदर्शन दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक इत्यादि इवेंट्स में सफलता प्राप्त करने के लिये रक्षित निरीक्षक, सूबेदार, महिला उप निरीक्षक एवं प्रशिक्षक…

Read More

कलेक्टर महादेव कावरे को दी गई भावभीनी विदाई, कलेक्टर की सरलता, सहजता, सादगी और मधुर व्यवहार को जशपुरवासी हमेशा रखेगें याद

कठिन परिस्थितियों में धैर्य न खोना और अधिकारी-कर्मचारियों का विश्वास जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है – एसपी किसी भी बातों को धैर्य से सुना और बड़ी ही सरलता से समस्याओं की समाधान निकालते थे- वनमण्डलाधिकारी आर.बी.सी.6/4 के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को 24 घण्टे और 12 घण्टे के अन्दर सहायता राशि उपलब्ध कराया गया है-जिला पंचायत सीईओ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे को आज एक सादे समारोह में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर महादेव कावरे का स्थानांतरण रायपुर हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा आज…

Read More

नवरात्र एवं दशहरा पर्व के लिये कुनकुरी थाने में हुई शांती समिति की बैठक

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. पुलिस थाना कुनकुरी में आगामी त्यौहारो दुर्गा पूजा, दशहरा के दौरान शांती व्यवस्था बनाये रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पूजा पण्डालों के आयोजन समितियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श कर व्यवस्था बनाई गई। जिसके अन्तर्गत शोभायात्रा एवं आयोजन के दौरान नियंत्रण एवं पण्डालों में अनुमति लेकर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार ध्वनि विस्तारक का उपयोग करने की जानकारी दी गई साथ ही शासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन के बारे में भी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा द्वारा जानकारी प्रदान की गई। सार्वजनिक व्यवस्था एवं…

Read More

उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर जशपुर कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय जशपुर में एक रैली निकालकर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को सौंपा। रैली में जिले भर से समस्त ब्लॉक से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कांग्रेस भवन से रैली दोपहर में लगभग 2 बजे मनोज सागर यादव की अगुवाई में निकली और महाराजा चौक, बालाजी मंदिर,…

Read More

जशपुर में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, राहत राशि प्रकरण, एट्रोसिटी संबंधी मामले आदि के निराकरण हेतु निर्देशित किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को समस्त लंबित अपराध, मर्ग, चालान, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, लंबित शिकायतें, राहत राशि प्रकरण, एट्रोसिटी के मामले आदि के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित करते हुए पुराने…

Read More