जशपुर : सांप के काटने से हुई मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 21 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरगांव निवासी प्रीति ज्वाला टोप्पो का सांप के काटने से 22 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता संदीप टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

श्री शिव महापुराण कथा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन अलर्ट, 3 कंट्रोल रूम और अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था, 140 शौचालय और 10 पार्किंग स्थल तैयार

जशपुर, 21 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली में 21 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं एवं जनमानस की सुरक्षा हेतु सभी इंतेज़ाम किये गए हैं। जिसके तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम नम्बर जारी किए गए हैं साथ ही 3 कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं। जिसमें कंट्रोल रूम कुनकुरी 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगा। जिसका दूरभाष नम्बर 07764296765 है। वहीं कंट्रोल रूम पुलिस लाइन…

Read More

मधेश्वर महादेव की गोद में शिवमहापुराण कथा: पहले दिन शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजा शिवधाम

कैलाश नहीं जा सकते? तो करें मधेश्वर महादेव के दर्शन, जीवन धन्य हो जाएगा – पंडित प्रदीप मिश्रा मयाली (कुनकुरी), 21 मार्च 2025 : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता पूरा स्थल, भक्तिमय वातावरण और शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, यह नज़ारा सचमुच अद्भुत था। श्री शिव महापुराण कथा के वाचन के दौरान पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने जब भगवान शिव की दिव्य कथा सुनाई, तो भक्ति का ऐसा रस घुला कि शिवभक्त झूम उठे। कथा के पहले दिन अपने प्रवचन में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने कहा, “जो कोई कैलाश…

Read More

नदियों से उठाया पावन जल, सिर पर कलश और हृदय में शिवभक्ति, 11 हजार कलश लेकर निकली मातृशक्ति के उत्साह ने रचा भक्ति का अद्भुत दृश्य!

मधेश्वर महादेव के चरणों में उमड़ी श्रद्धा, मधेश्वर महादेव श्री शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य शुभारंभ मयाली (कुनकुरी), 21 मार्च 2025 : शिवधाम मयाली में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव के समीप आज से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 11 हजार से अधिक मातृशक्ति एवं हजारों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कलश यात्रा का शुभारंभ बेलजोरा नदी से हुआ, जहाँ से श्रद्धालुओं ने जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए मयाली…

Read More

शिव महापुराण कथा मायली (कुनकुरी): सुरक्षित और अनुशासित आयोजन सुनिश्चित करने प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

मायली (कुनकुरी) 20 मार्च 2025 : धार्मिक आयोजनों का समाज में विशेष महत्व होता है, क्योंकि ये न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक होते हैं, बल्कि आध्यात्मिकता और सामाजिक सौहार्द को भी सुदृढ़ करते हैं। मायली में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन भक्तों के लिए एक पावन अवसर है, जहां वे भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त करेंगे। मायली में आयोजित इस आयोजन को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए…

Read More

राज्य में ‘आउटपुट-आउटकम मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’ के आधार पर होगी योजनाओं की निगरानी : डीएमईओ, नीति आयोग और राज्य नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन

रायपुर, 20 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ में शासन की प्रभावशीलता और योजनाओं की दक्षता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग एवं नीति आयोग (भारत सरकार) के डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस (डीएमईओ) के सहयोग से “मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह दो दिवसीय कार्यशाला  20 और 21 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधुनिक निगरानी और मूल्यांकन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं…

Read More

मयाली में पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य आगमन: हेलीकॉप्टर से मधेश्वर महादेव की परिक्रमा और अभिषेक, शिवलिंग पर पुष्पवर्षा कर भक्तों को किया भाव-विभोर

मयाली (कुनकुरी), 20 मार्च 2025 : विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की पावन भूमि मधेश्वर महादेव, मयाली (कुनकुरी) में प्रसिद्ध श्री शिवपुराण के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आज हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ पंडित मिश्रा हेलीकॉप्टर से कथास्थल के समीप हेलीपेड पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से की मधेश्वर महादेव की परिक्रमा और किया अभिषेक कथा स्थल पर पहुंचने से पहले, पंडित प्रदीप मिश्रा ने हेलीकॉप्टर से ही मधेश्वर…

Read More

जशपुर में कृषि पशु तस्करी का भंडाफोड़ : ऑपरेशन शंखनाद के तहत 14 कृषि पशु चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, 1 फरार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, कृषि पशु की तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, कृषि पशु तस्करी द्वारा तुमला क्षेत्र से 14 कृषि पशु की चोरी कर तलसरा (सुन्दरगढ़) में बेच दिया गया था, आरोपियों से चोरी किया हुआ कुल 14 नग कृषि पशु की तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, जशपुर पुलिस ने कृषि पशु तस्कर सहित चोरी का कृषि पशु खरीदने वाला खरीददार को किया गिरफ्तार, एक फरार पतासाजी जारी, कीमत 04 लाख 20 हजार रूपये का जप्त, जशपुर पुलिस द्वारा अब तक…

Read More

महाशिवपुराण कथा के लिए विशेष तैयारियां: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन ने तैयार किया ले-आउट

जशपुर, 20 मार्च 2025 : कुनकुरी के मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग, मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन 21 से 27 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी श्रद्धालुओं को महाशिवपुराण कथा का श्रवण कराएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन की खास पहलश्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक विस्तृत ले-आउट तैयार किया गया है, जिससे सभी आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने…

Read More

जशपुर: सांप के काटने से मौत, मृतक के परिजनों को सरकार से 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 20 मार्च 2025  : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा के तहत जनहानि के एक मामले में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता कांसाबेल तहसील के ग्राम कुसुमताल निवासी ओमेगा एक्का के परिजनों को दी गई है, जिनकी 17 जुलाई 2024 को सांप के काटने से दुखद मृत्यु हो गई थी। शासन की आर.बी.सी. 6-4 प्रावधानों के तहत मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता उत्तमदान बाई को यह आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया है। यह सहायता राशि प्रभावित परिवार के लिए आर्थिक संबल…

Read More