जशपुर में 12 से 15 नवम्बर तक होगी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता प्रदेश के 9 जोन के 427 प्रतिभागी आयोजन में होंगे शामिल कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व तैयारी को लेकर अपर कलेक्टर श्री साहू ने ली बैठक जशपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जशपुर जिले को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जशपुरनगर में किया जाएगा। यह आयोजन 12 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में…
Read MoreCategory: जशपुर
जनता की आवाज़ पर प्रशासन की संवेदना — कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनीं 37 शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान आज…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — झारखंड से आ रही 300 बोरी अवैध धान जब्त
कलेक्टर श्री व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित धान पर कार्रवाई जारी राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही 300 बोरी अवैध धान जप्त जशपुर : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार को मिला सहारा — प्रशासन ने 4 लाख की मदद स्वीकृत की
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बुटकछार निवासी स्व. रामबिलास का डबरी के पानी में डूबने से 18 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सनपति बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreचार दिन चला साहस और संस्कृति का उत्सव — जशपुर जम्बुरी बना छत्तीसगढ़ पर्यटन का चमकता प्रतीक
जशपुर : अंतिम दिन देश देखा के शांत और खूबसूरत वातावरण में उगते सूरज के साथ शुरू हुआ। प्रतिभागियों ने सुबह की ठंडी हवाओं के बीच सूर्योदय का आनंद लिया और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) द्वारा परोसे गए पारंपरिक स्थानीय नाश्ते का स्वाद लिया। वातावरण में आत्मीयता, ऊर्जा और चार दिवसीय उत्सव के प्रति गर्व की भावना झलक रही थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है और जशपुर जम्बुरी सफल रहा।…
Read Moreमतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ — घर-घर जाकर दे रहे गणना और घोषणा प्रपत्र, जशपुर में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित जशपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। जशपुर जिले में विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी…
Read MoreCM विष्णुदेव साय के संभावित दौरे से पहले गोकुल धाम में हलचल तेज — कलेक्टर पहुंचे स्थल पर, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की रात-दिन चल रही तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने किया यज्ञ नगर गोकुल धाम का निरीक्षण सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : यज्ञ नगर गोकुल धाम कण्डोरा में 12 नवंबर को आयोजित गोकुला अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम नन्दजी पांडेय सहित महाकुल यादव समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण…
Read Moreटोनही प्रताड़ना में हुआ सनसनीखेज खुलासा : ‘मृत महिला को जिंदा करने’ के नाम पर तंत्र-मंत्र, टोनही का आरोप लगाकर महिला को घसीटा, पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल.
बैगा ने किया था, मृतिका को जिंदा करने का दावा, शमशान में किया था तंत्र-मंत्र, फरार बैगा व उसके साथियों की तलाश जारी, मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का. गिरफ्तार आरोपियों में चार महिला सहित, चार पुरुष सम्मिलित. आरोपियों के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. गायत्री भगत, उम्र 30 वर्ष, 2. फूलचंद भगत उम्र 55 वर्ष, 3. विष्णु भगत उम्र 45 वर्ष, 4. अनिता भगत उम्र 40 वर्ष, 5.…
Read More“सांप ने डसा, पर परिवार ने नहीं खोया धैर्य!” — जशपुर में 13 वर्षीय लक्ष्मी की जान समय पर इलाज से बची, प्रशासनिक जागरूकता अभियान बना मिसाल
सांप काटने पर परिजनों ने दिखाई तत्परता बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर बची जान झाड़ फूंक के चक्कर में ना आए तत्काल अस्पताल पहुंचे जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा जशपुर : विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा है पत्थलगांव के पालीडीह निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मी सिदार पिता प्रदीप सिदार अपने परिजनों के साथ खेत के किनारे मेड पर बैठी थी। परिजन खेत में धान काटने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने लक्ष्मी के पैर में…
Read Moreजशपुर जम्बूरी 2025: नीमगांव वेटलैण्ड में बर्डवॉक के दौरान पर्यटकों ने देखी 51 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी
जशपुर : जिले जशपुर में 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जम्बूरी 2025 का आयोजित की गई है। इस दौरान वन विभाग द्वारा नीमगांव में बर्डवॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आये पर्यटकों द्वारा बर्डवॉक के दौरान नीमगांव वेटलैण्ड में आये प्रवासी पक्षियों को देखा। नीमगांव में उपस्थित प्रवासी पक्षी के कुल 51 प्रजाति को देखा गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।
Read More