जशपुर : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है: कलेक्टर श्री व्यास जशपुर, 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि आजादी हमें देश के महानायकों के त्याग…

Read More

जशपुर : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट निवास में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं जशपुर, 15 अगस्त 2025/  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर और वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और श्री हरिओम द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

जशपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस में किया सिंदूरी के पौधे का रोपण

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत किया पौधारोपण जशपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत सिंदूरी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सीता अशोक, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत ने गुलमोहर, कलेक्टर रोहित व्यास ने नागकेशरी के पौधे का रोपण किया। इसके माध्यम से सभी ने लोगों…

Read More

जशपुर : जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों हुए सम्मानित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई शानदार प्रस्तुति जशपुर, 15 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद…

Read More

जशपुर की सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : जय स्तंभ तक लहराया तिरंगा, “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा जशपुर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों हुए सम्मिलित.

 “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जशपुर में निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिलीप सिंह जूदेव चौक से शुरू होकर जय स्तंभ चौक तक पहुँची इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।  “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में एक भव्य…

Read More

जशपुर की शान को भावभीनी श्रद्धांजलि : गूंजा ‘कुमार साहब अमर रहें’ का नारा, सेवा और समर्पण की मिसाल, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब याद करने कुमार दिलीप सिंह जूदेव को.

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वर्गीय कुमार दिलीप…

Read More

जशपुर को मिलेगा सिंचाई और विकास का तोहफा —मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर फरसाबहार पम्पशाला एनीकट कार्य को 28.02 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल से राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले विकासखंड-फरसाबहार की पम्पशाला एनीकट योजना कार्य हेतु प्रथम चरण में एनीकट की लागत राशि रू. 2802.91 लाख अठाईस करोड़ दो लाख इक्यानबें हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़कों का विस्तार, मेडिकल कॉलेज की सुविधा, 200 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, हार्टिकल्चर कालेज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…

Read More

जशपुर जिले के कांसाबेल में आबकारी विभाग की छापेमारी, चराईखारा-पकरीटोली से 8 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी संदीप तिग्गा गिरफ्तार और जेल भेजा गया

जशपुर, 14 अगस्त 2025/ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आबकारी वृत्त कांसाबेल अंतर्गत चराईखारा-पकरीटोली, थाना नारायणपुर में की गई कार्रवाई में 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। मामले में आरोपी संदीप तिग्गा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यवाही विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक अजय गिरी, धनेश्वर पैकरा, आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, नगर सैनिक मंजीत महेश्वरी, लोकेश पैकरा और पुनम टोप्पो ने सक्रिय योगदान दिया। आबकारी अमले ने बताया कि जिले में इस तरह की कार्रवाई…

Read More

गौ तस्करी पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार : ऑपरेशन शंखनाद से मचा हड़कंप, जशपुर में आधी रात पुलिस की दबिश,13 गौवंश तस्करों से छुड़ाए, तस्कर जंगल में फरार.

मुखबिर की सूचना पर चौकी मनोरा पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी तस्कर फरार, पुलिस कर रही है पतासाजी, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी, मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्रांतर्गत का. आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 14 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी मनोरा क्षेत्र से 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।…

Read More

जशपुर जिले में औसत से अधिक बारिश, कुनकुरी ने तोड़ा रिकॉर्ड – 14 अगस्त तक 1135.2 मिमी वर्षा

जशपुर, 14 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7674.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 14 अगस्त तक की स्थिति में 6651.9 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 32.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 844.0 मिमी, मनोरा में 969.3 मिमी, कुनकुरी में 1135.2 मिमी, दुलदुला में 455.3 मिमी, फरसाबहार में 602.9 मिमी, बगीचा में 816.9 मिमी, कांसाबेल में 722.1 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More