घायलों का प्राथमिकता से कराया जा रहा उपचार घटना के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. दशहरा पर्व के आयोजन के अवसर पर पत्थलगांव से बड़े हादसे की सूचना मिली है। बाजारपारा क्षेत्र में त्यौहार की भीड़ के बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घुसकर अनेक लोगो को घायल कर दिया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है। वहीं चार से छः लोगो के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार मिले है। लगभग दो दर्जन लोग इस…
Read MoreCategory: जशपुर
दशहरा त्यौहार के दिन अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्गों की खुशी हुई दुगुनी
दशहरे के पावन पर्व पर जिला प्रशासन ने आश्रम छात्रवास, वृद्वा आश्रम में फल मिठाई चाकलेट का वितरण किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और दशहरे त्यौहार के अवसर पर आज जशपुर जिले के आश्रम छात्रावास बालिका छात्रवास सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र और जिले के वृद्धा आश्रम में फल, मिठाई, चाकलेट का एसडीएम और जनपद सीईओ के माध्यम से वितरण करवाया गया। साथ ही बालिका गृह और बालिका छात्रवास में बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें किताब, कापी, पेन अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।…
Read Moreविजयादशमी पर्व के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में हुई शस्त्र पूजा
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हर्ष फायर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. आज शुक्रवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से) द्वारा मंगलकामना करते हुये रक्षित केन्द्र जशपुर के शस्त्रागार में अस्त्र शस्त्र की पूजा के साथ वाहनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवागंन, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित रक्षित केन्द्र जशपुर के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शस्त्र पूजा के उपरांत पुलिस अधीक्षक…
Read Moreदशहरा पर्व की जशपुर जिलावासियों को कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई सहित शुभकामनाएं
शांति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने की अपील की कोरोना से सुरक्षित बचाव के लिए जिला प्रशासन के मापदंड का पालन करने का आग्रह भी किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जिले वासियों को दशहरा त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए शान्ति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने के साथ लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः सभी मास्क लगाए…
Read Moreसांसद गोमती साय ने बगीचा में किया सांसद कार्यालय का उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिले के विकासखंड मुख्यालय बगीचा में नवरात्र पर्व के नवमी तिथि के शुभ अवसर पर सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने और आम जनता तक सीधे पहुँच बनाने के लिए सांसद कार्यालय का शुभारम्भ किया । कार्यालय उद्घाटन कर श्रीमती साय ने नागरिकों से अनुरोध कर समस्यों से अवगत कराने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान हो और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों को मिल सके।
Read Moreनवरात्र पर्व की नगर में धूम, माता की भक्ति में डूबा पूरा नगर, पण्डालों में दर्शन हेतु उमड़े श्रद्धालु
नगर के दुर्गा पण्डालों में आज हुआ भण्डारा, कल शोभायात्रा, रावण दहन के उपरांत होगा प्रतिमा विसर्जन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. नवरात्र पर्व के अन्तर्गत नगर के दुर्गा पण्डालों में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं के प्रतिदिन हो रहे पूजा, आरती भजन, कीर्तन आदि के आयोजन से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। सप्तमी से मां दुर्गा के प्रारंभ हुए दर्शन के साथ पण्डालों में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में जूटने लगी है। रात्री में महाअष्टमी व्रत बलीदान, महागौरी पूजन के साथ रात्री में संधि पूजा…
Read Moreजशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…….
सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु परीक्षा 09 जनवरी 2022 को आयोजन, स्कूल में प्रवेश के लिए 26 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे जशपुर. सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रभारी प्राचार्य कमाण्डर तजिन्दर सिंह गिल ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंपेेममण्दजंण्दपबण्पद पर 26 अक्टूबर 2021 तक जमा किए जा सकेंगे। जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकास…
Read Moreपीड़ित कोरवांओं के ग्राम सरधापाठ पहूंची सांसद, प्रभावितों के लिये व्यवस्था बनाने प्रशासन को दिया निर्देश
कोरवांओं से समस्याओं की ली जानकारी और प्रकट की संवेदना जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले विकासखंड बगीचा अंतर्गत सरधापाठ क्षेत्र के ग्राम पकरीटोली में पहाड़ी कोरवाओं की उल्टी दस्त से विगत जनवरी 2021 से लगातार हो रही मृत्यु पर गुरुवार को पहाड़ी कोरवा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जातिवर्ग कोरवाओं के इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गई है इसका जायजा भी लिया। जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने प्रशासन को…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के गांव पहुंचे विधायक और कलेक्टर, स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया गया ईलाज और दी गई दवाईयां
प्रभावित ग्राम पकरीटोली पहुँच कर विधायक एवं कलेक्टर ने मृतको के परिवार से भेंट कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली और परिवार को दी सांत्वना कलेक्टर ने पात्र लोगों का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य शासन की सुविधाओं का लाभ देने के लिए कहा सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल आज बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पकरीटोली पहुँच कर मृतको के परिवार से भेंट कर घटना के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के…
Read Moreकोरवाओं की बिमारी से हुई मृत्यु को लेकर प्रबल हुए आक्रामक, जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का लगाया आरोप
कोरवा जनजाति के संरक्षक प्रबल प्रताप ने कहा शासन और प्रशासन मिलकर लूट रहे हैं जशपुर को, भ्रष्ट अधिकारियों को दी चेतावनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. जिले के वनांचल में जबसे उल्टी दस्त से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवाओं की मौत की खबर आयी है उनके संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शासन और प्रशासन के खिलाफ कड़े तेवर दिखाये है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जशपुर स्वास्थ्य विभाग के शर्मनाक घोटाला के उजागर होने के उपरांत कोरवाओं की मृत्यु पर प्रशासनिक चुप्पी दर्शाती है कि प्रशासन का…
Read More