किसानों की मौत के जिम्मेदार भूपेश यहां भी खायेंगे मात: विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ का पैसा उत्तर प्रदेश में खर्च करके 403 में से सिर्फ दो सीटें लाने वाले भूपेश बघेल अब जनता को धोखा नहीं दे पाएंगे। छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस की दोगली नीतियों को देख चुके हैं, समझ चुके हैं और उसका परिणाम भुगतने के लिए कांग्रेस को तैयार…
Read MoreCategory: राजनीति
भूपेश बतायें, यूपी में मुआवजा बांटने क्या प्रियंका से जांच कराई थी – भाजपा
विष्णुदेव साय बोले कांग्रेस अन्याय करती है और न्याय का ढोल पीटती है यूपी में मेहरबान, यहां का किसान हलाकान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नया रायपुर में न्याय की मांग कर रहे किसान सियाराम पटेल की मौत के एक रोज बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुआवजा की मांग पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार के अन्याय के शिकार किसान की मृत्यु पर बिना किसी हील हुज्जत के फौरन एक…
Read Moreशासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ एक विद्यालय मात्र नही बल्कि रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक महत्व की पहचान भी है – सांसद गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के अस्तित्व को बचाने 01 मार्च 2022 से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर पहुंच कर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपना समर्थन दिया। और कहा कि रायगढ़ शहर में संचालित शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदल कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कर दिया गया है और यंहा संचालित हिंदी माध्यम स्कूल को बंद करने की साजिश की जा रही है। हिंदी माध्यम स्कूल को बंद कर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी जी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरन्देश्वरी जी 14 मार्च को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहीं है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी 14 मार्च से 17 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर जिले में प्रवास करेंगी। 17 मार्च को प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी हैदराबाद लौट जाएगी।
Read More‘उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की प्रचण्ड विजय कांग्रेस मुक्त भारत पर जनमानस की मुहर’- भाजपा
भाजपा नेताओं ने कहा- सर्वतोमुखी विकास, जनकल्याण, राष्ट्रवाद, नागरिक सुरक्षा, सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अवसर, माफ़ियाराज के आतंक का अंत, सुशासन, सर्वधर्म समभाव से ही चार राज्यों में भाजपा की शानदार वापसी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का प्रचण्ड विजय को कांग्रेस मुक्त भारत पर भाारतीय जनमानस की मुहर बताते हुए कहा है कि विरोधी दलों को अब देश के जनमाानस के मिजाज़ को समझने की चेष्टा करनी होगी। जाति-पाँति, साम्प्रदायिक तुष्टिकरण, व्यक्ति-विरोधी राजनीति के दुष्चक्र के सहारे…
Read Moreयूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा – विष्णुदेव साय
मोदी का नाम, योगी का काम, जनता ने कर दिया बड़बोलों का काम तमाम : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर…
Read Moreकारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बतायें कितना फंड लिया है – विष्णुदेव साय
बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, जेल भेजते हैं-भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आयकर विभाग की कार्यवाही एक सुनिश्चित प्रक्रिया के तहत तथ्यों के आधार पर होती है। जिन कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्यवाही हुई है, उन कारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बघेल बतायें कि यूपी चुनाव के लिए कितना फंड लिया है? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, मीडिया के…
Read Moreबजट में निराशा और छलावे के सिवा कुछ भी नहीं – डॉ. रमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों…
Read Moreकांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट ‘लोक-बज़ट’ कम, ‘फेक-बज़ट’ ज़्यादा : भाजपा
भाजपा नेताओं ने कहा- पुरानी और विफल योजनाओं में मामूली हेरफेर करके प्रदेश को चकमा देने की कोशिश, पुरानी बोतल पर नया लेबल लगाकर खपाने के राजनीतिक पाखंड को जनता भलीभाँति समझ रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट लोक-लुभावन घोषणाओं का पुलिंदा है जिसमें प्रदेश की जनता को राहत देकर विकास की ठोस पहल की इच्छाशक्ति का नितांत अभाव है। भाजपा ने कहा कि पुरानी और विफल हो चलीं योजनाओं में मामूली हेरफेर…
Read Moreसमावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट : पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पंचायत प्रतिनिधि के मानदेय में वृद्धि, विधायक निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार के अवसर बढेंगे – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत चौथे बजट का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि समावेशी विकास और सामाजिक न्याय ही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। बजट में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है। महिलाओं की समृद्धि, सुराजी ग्राम योजना, युवाओं के लिए रोजगार मिशन, कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही उद्योग और सेवा के क्षेत्रों पर भी बराबर फोकस है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए देश की इकलौती योजना…
Read More