सेवा पखवाड़ा के जरिये समाज को और जोड़ना होगा – डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल सेवा पखवाड़ा हमारा संकल्प का पखवाड़ा – किरण देव रायपुर, 4 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण कार्यशाला आज संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास…
Read MoreCategory: राजनीति
“नशे का नेशनल हाई-वे”: संतोष पांडेय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले— तस्करों के साथ खड़ी रहती थी कांग्रेस
रायपुर, 3 सितंबर 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नशीले पदार्थ के तस्करों के साथ खड़ी रहती है। प्रदेश में जिस तरह से नशे के कारोबार में फंसे हुए लोगों का नाम लगातार कांग्रेस के लोगों और उनके परिवारों के साथ आना ही इसे सही साबित करता है। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस शासनकाल में ही नशे के कारोबार फला और फूला है और इस कारोबार में संलिप्त कांग्रेस के नेता होते थे। एक समय छत्तीसगढ़ नशे का नेशनल हाई-वे बन गया…
Read Moreकिरण सिंह देव ने कांग्रेस पर साधा निशाना— कहा, “जनाधार घटने की असली वजह अपराधियों से नाता”
रायपुर, 3 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमेशा कांग्रेस का हाथ अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ रहा है। अपने रिश्तों को कांग्रेस को उजागर करना चाहिए। आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी खुलासे होंगे जिस पर कांग्रेस अभी चुप्प साधी हुई है। कांग्रेस का वास्ता कभी भी देश से नहीं रहा है ऐसे लोगों से रहा जो देश विरोधी है। समय-समय पर कांग्रेस को लेकर देश की जनता करारा जवाब देती है इसलिए कांग्रेस का जनाधारा लगातार देश में…
Read Moreधनंजय सिंह ठाकुर का सवाल: जशपुर में दुर्गा विसर्जन पर 1 करोड़ मुआवजा मांगने वाली भाजपा, गणेश विसर्जन दुर्घटना में सिर्फ 5 लाख क्यों दे रही?
रायपुर/03 सितंबर 2025। जशपुर के जुरूडाँड़ बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा मृतकों को 5 लाख रु एवं घायलों 50 हजार रु मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की सवेदनहीनता है।उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा के द्वारा 1करोड़ मुआवजा की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा 1 करोड़ मुआवजा…
Read Moreदीपक बैज-डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में बनी कांग्रेस की नई रणनीति, संगठन सृजन से लेकर किसानों और बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने की योजना
प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न : वोट चोर, गद्दी छोड़ो अभियान के तहत 9 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम होगा रायपुर/03 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में संपन्न हुई। पहली बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी (उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्यगण) की हुई। इस बैठक में संगठन सृजन के तहत मंडल, सेक्टर कमेटियों के गठन पर चर्चा एवं समीक्षा, संगठन सृजन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी…
Read More“मां भारती का अपमान बर्दाश्त नहीं” – महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय घेरा, राहुल गांधी को दी कड़ी चेतावनी
कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही है – किरण देव रायपुर, 2 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे है। जिस प्रकार से बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। आज महिला मोर्चा की बहनें मातृशक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यालय का…
Read More“कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति कर रही है” – राहुल योगराज टिकरिहा का बड़ा आरोप, कोर्ट से मिली क्लीन चिट का हवाला
रायपुर, 2 सितंबर 2025 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे उस पत्र को कांग्रेस की साजिश बताया है जिसमें उन पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस हत्या की धमकियाँ देने और अपशब्दों का प्रयोग करने के बाद अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। श्री टिकरिहा ने कहा कि जब तक पार्टी का आदेश नहीं था, तब तक वह (स्वयं श्री टिकरिहा) चुपचाप बैठे थे, पर अब इन षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। हर…
Read More“माँ का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान” – पीएम मोदी की स्वर्गीय माताश्री पर टिप्पणी को लेकर सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-राजद पर प्रहार
रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री के संबंध में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वाणी ही मनुष्य के संस्कारों का सचित्र प्रतिबिंब होती है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विपक्षी दलों के दोषपूर्ण संस्कारों का दर्पण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, विश्व के भी सम्मानित नेता हैं। उनकी स्वर्गीय माताश्री पर अशोभनीय टिप्पणी…
Read More“कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं राहुल टिकरिया” – सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान, कहा– आरोपों का स्रोत उनके चाचा हैं
रायपुर/02 सितंबर 2025। भाजपायुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया आज प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उनके ऊपर लगे आरोपों की सफाई दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल टिकरिया ने अपने ऊपर लगाए आरोपों के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे है। वे झूठ बोल रहे है। जबकि राहुल टिकरिया के ऊपर आरोप कांग्रेस पार्टी के द्वारा नहीं लगाया गया। उनके रिश्तेदार (चाचा) ने आरोप लगाया है। उनके रिश्ते के चाचा का ऑडियो वायरल है, पत्र वायरल है, यह उनके अपने कर्म है। कांग्रेस ने कभी…
Read Moreबस्तर बाढ़ त्रासदी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की विशेष राहत पैकेज की मांग, कहा– 100 साल में पहली बार ऐसा मंजर
रायपुर/02 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बस्तर में पिछले एक हफ्ते में बारिश ने जो कहर बरपाया है। ऐसा मंजर पिछले 100 साल में देखने को नहीं मिला। यह बड़ी त्रासदी है जो बस्तर के लोगों को झेलनी पड़ रही है। इस बरसात ने सड़कों, पुल-पुलियों को तबाह किया ही है, आम आदमी की रोजी-रोटी के साधन खेती-बाड़ी सभी बर्बाद हो गये है। 1 लगातार तीन दिनों तक बस्तर दंतेवाड़ा एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर…
Read More