भाजपा के नौ सांसद, चौदह विधायक, प्रदेश कार्यकरणी के नेता मोदी सरकार का विरोध कर अपना धान प्रदेश सरकार को बेच रहे है- कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश के किसान अपना फसल किसी भी प्रदेश में बेच सकते है पर भाजपा नेताओं को इस पर भरोसा नही हुवा भाजपा, आरएसएस नेता भी कह रहे हैं भूपेश सरकार है तो भरोसा है भाजपा के एक-एक नेता अपनी फसल का एक-एक दाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बेच रहे है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कल रात तक जो भाजपा,आरएसएस नेता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश सरकार का विरोध कर रहे थे आज तड़के सुबह से ही वह पच्चीस सौ रु धान समर्थन मूल्य…

Read More

दीनदयाल लूट केंद्र के लूटेरो की हो रही गिरफ्तारी तो भाजपा नेताओं के छूट रहा है पसीना, चिटफंड कंपनियों ने रमन भाजपा के संरक्षण में भोली-भालि जनता से करोड़ो रू. लूट कर भागे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों की वर्धा, हैदराबाद एवं नारायणपुर में गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि रमन भाजपा के संरक्षण में चिटफंड कंपनियों ने दीनदयाल लूट केंद्र खोल कर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक को लूटने की योजना बनाई एवं छत्तीसगढ़ के भोली-भाली किसान, मजदूर, ठेला खोमचा वाले, कामकाजी महिलाओं एवं गृहणियों को पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर निवेश कराये एवं अरबों रू. गबन कर रमन सरकार के संरक्षण पर सुरक्षित छत्तीसगढ़ राज्य से निकल गये थे। मुख्यमंत्री भूपेश…

Read More

मोदी सरकार को ले डूबेगा अहंकार – कांग्रेस, सांसद किस बात की माफी मांगे? सांसदों का निलंबन बिना शर्त वापस लिया जाय – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा सहित अन्य सभी राज्यसभा सांसदों का शीत कालीन सत्र से निलंबन बिना शर्त वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सांसदों के निलंबन समाप्ति के लिये माफी मांगने की शर्त अलोकतांत्रिक है। सांसद किस बात की माफी मांगें? लोकतंत्र के मंदिर में जनता के हित में आवाज उठाना कोई गुनाह नहीं है। माफी मांगने की शर्त पर सांसदों का निलंबन वापस लेने संबंधी बात लोकतंत्र की आवाज…

Read More

भाजपा सांसद अरुण साव और संतोष पांडे ने कहा – प्रदेश सरकार अपने किसान विरोधी चरित्र से उबरे और धान ख़रीदी से बचने की साजिशें बुनना बंद करे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के संसद सदस्यों अरुण साव,संतोष पांडेय,  ने कहा है कि आज से शुरू हुई धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार लगातार झूठ बोलकर किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा सांसदों ने प्रदेश सरकार को आगाह किया कि प्रदेश सरकार झूठ का रायता फैलाना बंद करके सीधे-सीधे किसानों का दाना-दाना धान खरीदने पर ख़ुद को फ़ोकस करे, क्योंकि प्रदेश के किसानों के हित को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल में 61.65…

Read More

जहाँ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश दिखाई देती है, कांग्रेस के लोग उन्हीं कामों में रुचि लेते हैं, वादों से मुकरने वाली कांग्रेस से प्रदेश के मतदाताओं का पूरी तरह मोहभंग – मोती लाल साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा है कि इस बार के स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत बताने के लिए मतदाता तैयार हैं और अब वे कांग्रेस के चुनावी वादों के झाँसे में नहीं आने वाले हैं। श्री साहू ने कहा कि पिछले विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के समय किए गए वादों से मुकरने वाली कांग्रेस से प्रदेश के मतदाताओं का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और अब वे प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस को माक़ूल ज़वाब…

Read More

स्व सहायता समूहों को अधिकार दिलाने समर्थन में सामने आई भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश सरकार के निर्णय वापस लेने तक संघर्ष में साथ देने की घोषणा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. रेडी टू ईट खाने का पैकेट निर्माण का कार्य स्व सहायता समूहों से छिन कर बीज विकास निगम को सौपें जाने का प्रदेश सरकार के निर्णय का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। सरकार के निर्णय से भड़की महिलाएं,सोमवार को सड़क पर उतर आई।  स्व सहायता समूहों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आ गई है। रणजीता स्टेडियम के पास धरने में बैठी  महिलाओं को समर्थन देने के पश्चात भाजपाइयों ने महिला मोर्चा के बैनर तले प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली निकाल…

Read More

प्रदेश में धान खरीदी की सारी तैयारी पूर्ण, अन्नदाता को परिश्रम का लाभ देने सरकार प्रतिबद्ध – कांग्रेस

राज्य इतिहास में कांग्रेस भूपेश सरकार धान खरीदी का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है – घनश्याम तिवारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज से प्रदेश में वर्ष 2021-22 खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी धान खरीदी वर्ष शुरुवात को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। सत्ता और संगठन ने खरीदी को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की समस्या का…

Read More

कोई काम नहीं है इसलिए ट्विटर पर खीझ निकाल रहे हैं रमन – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट के जवाब में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की खुशहाली और मुख्यमंत्री श्री बघेल की देश भर में बढ़ी लोकप्रियता से रमन सिंह काफी खिन्न हैं। उन्हें अपनी खुद की पार्टी  काम नहीं दे रही। किसी भी  राज्य के चुनाव में उन्हें प्रचार के लिए बुलाया नहीं जा रहा तो वे यहां घर पर बैठे बैठे भड़ास निकालते रहते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री ओमीक्रान के खतरे से बचाव के लिये प्रधानमंत्री को सलाह दे रहे तो भाजपाई क्यों तिलमिला रहे? – कांग्रेस

अगर मोदी जागरूक होते तो कोरोना का तांडव नृत्य नहीं होता – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कड़ा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्य के लोगों की जान की परवाह करते हैं, इसलिए वे कोरोना के नए वैरिएंट के संदर्भ में प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहे हैं और इधर जनता द्वारा ठुकराये जा चुके भाजपा के ड्राइंगरूमी नेता अशिष्ट भाषा में ज्ञान…

Read More

धान खरीदी में अफसरशाही हावी,बारदाना लाने का नया फरमान किसानों के लिए नुकसानदेह – बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो.     रायपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजार ने धान खरीदी के लिए 25% बारदाना किसानों से लाने की अनिवार्यता संबंधी आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है । उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार देर से धान खरीद रही है दूसरी तरफ नित नए जटिल नियम निकालकर किसानों को हलाकान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नया नियम लागू होने से खाली बारदाने के लिए किसानों को बाजार में भटकना पड़ेगा , यदि बाजार में खाली बारदाना…

Read More