Category: राजनीति

  • पत्थलगांव हादसा : नगरवासियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिया धरना, मृतक के परिजन को एक करोड़, घायलों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार, मांगें पूरी नही होने तक देंगें धरना

    पत्थलगांव हादसा : नगरवासियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिया धरना, मृतक के परिजन को एक करोड़, घायलों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार, मांगें पूरी नही होने तक देंगें धरना

    सांसद गोमती साय ने कहां जिस सरकार में पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाती है उस सरकार में पत्थलगाँव जैसी ही घटना होगी

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर. जिले के पत्थलगाँव मे शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पत्थलगांव नगरवासियों का साथ देने केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा नेता ओ पी चौधरी, अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव सहित कई भाजपा नेता भी पत्थलगाँव पहुंचे और नगरवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। कल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी पत्थलगांव आकर नगरवासियों के साथ अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की थी.

    भाजपा सांसद गोमती साय और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने शुक्रवार को पत्थलगाँव मे हुई दुर्घटना के लिए सरकार और सरकार में चल रहे सिस्टम को जिम्मेदार बताया और कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आंदोलन कर रहे भाजपा के नेताओं ने घायलों का हालचाल एवं ईलाज की व्यवस्था जानने के लिये अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की।

    श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जिस सरकार में पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाती है उस सरकार में पत्थलगाँव जैसी ही घटना सामने आती है। मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायलों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा एवं अच्छा से अच्छा इलाज की व्यवस्था सरकार करे।

  • सांसद गोमती साय ने बगीचा में किया सांसद कार्यालय का उद्घाटन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

    जशपुर. जिले के विकासखंड मुख्यालय बगीचा में नवरात्र पर्व के नवमी तिथि के शुभ अवसर पर सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने और आम जनता तक सीधे पहुँच बनाने के लिए सांसद कार्यालय का शुभारम्भ किया ।

    कार्यालय उद्घाटन कर श्रीमती साय ने नागरिकों से अनुरोध कर समस्यों से अवगत कराने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान हो और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों को मिल  सके।

  • पीड़ित कोरवांओं के ग्राम सरधापाठ पहूंची सांसद, प्रभावितों के लिये व्यवस्था बनाने प्रशासन को दिया निर्देश

    कोरवांओं से समस्याओं की ली जानकारी और प्रकट की संवेदना

    जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले विकासखंड बगीचा अंतर्गत सरधापाठ क्षेत्र के ग्राम पकरीटोली में पहाड़ी कोरवाओं की उल्टी दस्त से विगत जनवरी 2021 से लगातार हो रही मृत्यु पर गुरुवार को पहाड़ी कोरवा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जातिवर्ग कोरवाओं के इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गई है इसका जायजा भी लिया।

    जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने प्रशासन को इनके इलाज की व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पहाड़ी कोरवाओं के पेयजल व्यवस्था हेतु हैंडपंप व निराश्रित पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन को तत्काल निर्देशित कर कार्यवाही करने हेतु कहा। इस दौरे में उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, रीना भगत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, हरिशंकर यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, बगीचा मण्डल अध्यक्ष राम सलोनी मिश्रा, गेंद बिहारी, जयशंकर यादव, सुभाष गोयल, अशोक यादव, कारमा राव मौजूद रहे।

  • कोरवाओं की बिमारी से हुई मृत्यु को लेकर प्रबल हुए आक्रामक, जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का लगाया आरोप

    कोरवा जनजाति के संरक्षक प्रबल प्रताप ने कहा शासन और प्रशासन मिलकर लूट रहे हैं जशपुर को, भ्रष्ट अधिकारियों को दी चेतावनी

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो

    जशपुर. जिले के वनांचल में जबसे उल्टी दस्त से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवाओं की मौत की खबर आयी है उनके संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शासन और प्रशासन के खिलाफ कड़े तेवर दिखाये है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जशपुर स्वास्थ्य विभाग के शर्मनाक घोटाला के उजागर होने के उपरांत कोरवाओं की मृत्यु पर प्रशासनिक चुप्पी दर्शाती है कि प्रशासन का उद्देश्य लूट खसोट के अलावा कुछ भी नहीं रह गया है जनता मरती है तो मरे। पहाड़ी कोरवाओं की उल्टी दस्त से इलाज के अभाव में मृत्यु प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश की चिंता छोड़ें भूपेश जी अपना घर पहले सम्हालें। कहां हैं जनता के शुभचिंतक जनप्रतिनिधि विधायक त्रय अगर उद्घाटन समारोह से फुर्सत मिल जाए तो थोड़ी जनता की भी चिंता कर लें कृपा होगी।

     प्रबल प्रताप का ये कटाक्ष जशपुर की लचर व्यवस्था एवम शासन और प्रशासन की अकर्मण्यता के प्रति उनका आक्रोश हैं। ज्ञात हो कि पिछले कई महीने से जशपुर में घोटालों की बाढ़ आई हुई है पर अभी तक किसी मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है न ही शासन मुस्तैद दिखाई देता है। कोरोना काल के दौरान उजागर अनियमितता के बाद भी कोई प्रशासनिक कसावट कहीं दिखाई नहीं देती है। इसके उलट साधारण बीमारी से कोरवाओं की मौत प्रशासन की लचर व्यवस्था एवं लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है जबकि प्रशासन के दावो के अनुसार हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक सहायता एवं सुविधा पहुंचाई जा रही है।

    जिले में सरकारी कर्मचारियों एवम अधिकारियों के स्थानांतरण को उद्योग का दर्जा देने वाली सरकार के जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष करते हुए प्रबल ने कहा कि जशपुर को तो चारागाह बना डाला है जैसे अपने प्रदेश की जनता का ख्याल छोड़कर मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश की चिंता में लगे हैं वैसे ही कुछ जनप्रतिनिधि दूसरों के क्षेत्र की चिंता में व्यस्त है।

    हमलोग 15 साल शासन में थे परंतु कभी जशपुर में बदले की भावना से कोई कार्यवाही नहीं की परंतु कांग्रेस सरकार हमारे लोगों को जानबूझकर परेशान करने का काम कर रही है उन्हें याद रखना चाहिए कि बहुत जल्द हम सत्ता में होंगे फिर हमें दोष मत देना। राजनीति में मर्यादा और संयम बहुत जरूरी है जशपुर जनजातीय बहुल क्षेत्र है यहां संवेदनशील पदाधिकारी चाहिए ना कि रसद पहुंचाने वाले लोग। जशपुर जिले में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी का स्वागत है पर याद रहे जशपुर चारागाह नहीं अगर भ्रष्टाचार में संलिप्तता पायी गई तो अंजाम बुरा ही होगा।

  • राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की लगातार हो रही मौतें पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताई चिंता

    राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की लगातार हो रही मौतें पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताई चिंता

    नेता प्रतिपक्ष ने 4 पहाड़ी कोरवा जनजातियों के लोगो की मौत पर जताया दुःख

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो

    रायपुर/जशपुर. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जशपुर जिले के बगीचा तहसील के सरधापाठ पकरीटोली में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति के 4 सदस्यों की मृत्यु पर दुःख जताते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के संरक्षण की दिशा में कुछ भी नहीं कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार इनकी हो रही मौतों के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा इनके संरक्षण के लिए कोई ठोस पहल नही की जा रही है। इससे पूर्व भी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित पंडो जनजाति के 20 लोगों की मौतें हो चुकी है। जिसके पीछे की वजह कुपोषण व स्वास्थ्य कारणों को माना गया है। उन्होंने कहा कि कुपोषण के नाम पर केवल खुद की प्रसिध्दि के लिए अभियान चला रहे है और जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालात जिस तरह के निर्मित हुए है इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम लोगों के साथ ही ऐसे संरक्षित जनजाति के लोगों को भी बुनियादी सुविधा देने में असफल है।

    नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जनवरी 2021 से लेकर अब तक पहाड़ी कोरवा जनजाति के 15 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इन सबके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने सबक लेकर कोई भी बेहतर कार्य नहीं किया है। पॉलिटिकल पर्यंटनकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम के बाद अब यूपी में मस्त है और छत्तीसगढ़ की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। इन प्रभावित इलाकों में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण अव्यवस्था का आलम है और मौतें लगातार आम होती जा रही है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन इलाकों में चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है।

  • चंदा के लिये धर्म को गिरवी रखने का काम कुनकुरी दुर्गा पूजा समिति ने किया है – गोमती साय

    चंदा के लिये धर्म को गिरवी रखने का काम कुनकुरी दुर्गा पूजा समिति ने किया है – गोमती साय

    विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका कराया जाय जनेऊ संस्कार

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर. कुनकुरी विधायक उत्तम दान मिंज से कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत रावण वध कराए जाने का सांसद गोमती साय ने कड़ा विरोध किया है। दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान सांसद ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चंदा के लिए धर्म को गिरवी रखने का काम किया गया है।

    उन्होने आगे कहा कि विधायक यू डी मिंज के प्रति समिति के लोगो को यदि ज्यादा श्रद्धा है तो उन्हे सम्मान के साथ पंडाल में बुलाये, उन्हें प्रसाद खिलाये, सम्मानित करें लेकिन उंनसे रावण वध करवाना धर्म और हिन्दू संस्कार के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जनेऊ धारण करने वाला ही रावण वध करेगा ऐसा पुराणों में लिखा है इसलिए विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका जनेऊ संस्कार कराया जाय तभी उंनसे रावण वध करवाया जाय।

    सांसद का कहना है कि धर्म और हिन्दू संस्कारो के विपरीत होने वाले किसी भी गलत काम का वह विरोध करती रहेंगी। चंद पैसों के लालच में धर्म और संस्कृति को कहाँ ले जाया जा रहा है। इस तरह का फैसला करने वालों को वेद पुराणों का अध्ययन कर लेना चाहिए। रावण बुराई का प्रतीक होने के बावजूद बड़े ही विधि विधान से पूजा पाठ करता था, वेद का ज्ञाता था इसलिए ऐसे विद्वान का वध भी वेद संस्कारो से होना चाहिए।

  • कवर्धा भगवा पताका विवाद : विहिप ने जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किया हिन्दू आक्रोश धरना प्रदर्शन

    प्रदेश सरकार पर लगाया एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप

    प्रदर्शन में कम जुटी भीड़ को भी प्रशासन की रोकटोक का परिणाम बताया

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर. कवर्धा जिले में घटी घटना के बाद उपजे सामप्रादायिक तनाव एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही एकतरफा कार्यवाही के विरोध में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जशपुर जिला मुख्यालय में भी जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का आयोजन बस स्टैण्ड में किया गया। वक्ताओं के उद्बोधन के पश्चात् प्रदर्शकारी रैली के रूप में महाराजा चौक पहूंचे और प्रशासनिक अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा।

    कवर्धा घटना के विरोध में आयोजित इस आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयोजक सुरेन्द्र बेसरा द्वारा आयोजन की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए घटना की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने हिन्दू समाज को एकजूट होकर इस प्रकार की घटनाओं का विरोध करने का संदेश दिया गया। कृष्ण कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि कवर्धा से हिन्दूत्व को ललकारा जा रहा है। मुख्यमंत्री कोई कार्यवाही नही कर रहे है। वहां के कांग्रेस विधायक भी दबाव डालकर एक पक्षीय कार्यवाही करा रहे है।

    वरिष्ठ समाजसेवी कालेश्वर सिंह ने अंचल में हिन्दूओं एवं आदिवासियों पर निरंतर हो रहे हमले और अत्याचार की घटनाओं का विस्तृत वर्णन करते हुए हिन्दूत्व पर उत्पन्न हो रहे खतरे से अवगत कराया और गौ हत्या पर रोक लगाकर गौ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। घासी समाज के अध्यक्ष देवधन नायक ने भी अपने संबोधन में हिन्दूत्व की रक्षा के लिये समाज को एकजूट करने पर बल दिया। रायमुनी भगत ने भी हिन्दू आस्थाओं पर हो रहे कुठाराघात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए समाज को अपनी बाजूओं की शक्ति बढ़ाने का संदेश दिया और धर्मांतरण में लगे तत्वों से सचेत रहकर अपनी संस्कृति के प्रचार का संदेश दिया। हिन्दू नेता मनेजर राम ने भी हिन्दू संस्कृति पर निरंतर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश प्रकट किया।

    विष्णुदेव साय ने भी अपने संबोधन में कवर्धा घटना से हिन्दू समाज के आंदोलित होने की जानकारी देते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस घटना के लिये जिम्मेदार बताया और हिन्दूओं के विरूद्ध एकतरफा कार्यवाही किये जाने का आरोप लगाया। श्रीमती गोमती साय ने आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है वहां हिन्दू समाज खतरे में है इसलिये हिन्दू समाज को जागृत होने का संदेश देते हुए कहा कि जशपुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव की भूमि है यहां धर्मांतरण की गतिविधि नही चलने दी जायेगी।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रवीण डोलके ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवा ध्वज हिन्दू समाज की अस्मिता की पहचान है और सनातन धर्म की विजय पताका है। सत्य सनातन धर्म को समाप्त करने के षडयंत्र निरंतर किये जा रहे है। समाज को संगठित करके समाज को क्षति पहूंचाने वाले तत्वों से लड़कर ही देश को बचाया जा सकता है। आने वाला समय और भी कठिन है आज ध्वज पर आंच आई है कल इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। देश ही रक्षा करना हमारा दायित्व है और समाज संगठित होकर के ही हिन्दू विरोधी तत्वों पर आक्रमण कर विजय प्राप्त कर सकता है।

    विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में जिला स्तर पर हुए इस हिन्दू आक्रोश धरना प्रदर्शन में कम उपस्थिति को लेकर भी चर्चा व्याप्त रही। आयोजकों का आरोप था कि प्रशासन ने धरने में आने से लोगो को रोका और नगर में भी आम नागरिकों के आवागमन को बाधित किया गया जिसके कारण काफी संख्या में लोग प्रदर्शन स्थल पर नही पहूंच पाये।  

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र बेसरा के संयोजन में सहसंयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, विष्णुदेव साय, गोमती साय, कृष्ण कुमार राय, रायमुनी भगत, कालेश्वर सिंह, मनेजर राम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष नटवर मुंदड़ा, प्रवीण डोलके, रामप्रताप सिंह, देवधन नायक, नितिन राय, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नटवर मुंदड़ा ने भी अपने संबोधन में कवर्धा घटना की निदंा करते हुए प्रदर्शन में आये लोगो के प्रति आभार प्रकट कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

  • धान के मुद्दे पर भाजपा का आंदोलन: दुलदुला में सांसद गोमती साय एवं बागबहार में शिवशंकर साय करेंगें नेतृत्व

    धान के मुद्दे पर भाजपा का आंदोलन: दुलदुला में सांसद गोमती साय एवं बागबहार में शिवशंकर साय करेंगें नेतृत्व

    एसडीएम को सौंपा जायेगा ज्ञापन

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर. धान के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने के लिये रणनीति बनाकर जशपुर भाजपा आक्रामक होकर सशक्त विपक्ष की भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अभियान प्रादेशिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में कल से प्रारंभ कर रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुवे भाजपा के मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि धान के मुद्दे को लेकर भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित है। जिसके अन्तर्गत कल 11 अक्टूबर सोमवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुलदुला ब्लॉक मुख्यालय में मंगल भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। यह धरना प्रदर्शन रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के नेतृत्व में किया जाना है। इसी प्रकार पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागबहार में धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है। पूर्व संसदीय सचिव शिव शंकर साय के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन हेतु दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित है।

  • दिल्ली में आयोजित भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित हुए रवि भगत, छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया मान

    सक्रियता पर राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली सराहना से कार्यकर्ता हुए उर्जावान

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर/रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमे सभी राज्यो के भाजयुमो अध्यक्ष एवं महामंत्री को आमंत्रित किया गया था। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य भी आमंत्रित रहे थे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारणी की यह प्रथम बैठक थी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला।

    आजादी के अमृत महोत्सव 2047 के महान उद्देश्य को लेकर एवं स्वर्णीम भारत यशस्वी भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने के विषय मे बैठक में चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या ने पूरे देश भर से आए कार्यकर्ताओ को राष्ट्र हित मे कार्य करने हेतु प्रेरित किया। परिचय सत्र, उद्धघाटन सत्र, प्रस्ताव सत्र सभी मे रवि भगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के साथ राजनैतिक प्रस्तावक के अनुमोदक के रूप में रवि भगत ने अपने विचार बैठक में रखे।

    राष्ट्रीय नेताओं का सानिध्य मिलना हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए सदैव से प्रेरणादायक रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक तक पहुचने के लिए कार्यकर्ता सदैव उत्साहित रहता है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जहां योग्य कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लाक के एक छोटे से गांव झरन से निकलकर रवि भगत ने भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री तक का सफर तय करके पूरे जिले एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

    आज युवा कार्यकर्ता रवि भगत को देखकर उनसे ऊर्जा ले रहा है। राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व ग्रहण के साथ ही रवि भगत ने संगठन के कार्यों को लेकर प्रदेश के कई जिलों का दौरा करके युवा कार्यकार्ताओं में ऊर्जायुक्त सक्रियता लाने का कार्य किया है। भारतीय संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ी सभ्यता के ध्वजवाहक रवि भगत के भारतीय परिधान की प्रशंसा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी की गई। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुक के साथ मंच साझा करने का सौभाग्य भी रवि भगत ने इस बैठक में प्राप्त किया।

    धर्मांतरण के विषय को लेकर रवि भगत की सक्रियता को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने प्रशंसा व्यक्त की है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री द्वय टेकेश्वर जैन, रीतेश गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दी।

  • जशपुर जिले में भाजपा करेगी 2 दिनों तक एसडीएम कार्यालयों का घेराव एवं प्रदर्शन

    जशपुर जिले में भाजपा करेगी 2 दिनों तक एसडीएम कार्यालयों का घेराव एवं प्रदर्शन

    भूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपाई 11 को कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रदर्शन

    जशपुर जिला मुख्यालय में 12 अक्तूबर को हल्ला बोल करने भाजपा ने बनाई रणनीति

    सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

    जशपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हल्ला बोल करने 11 व 12 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालयों का घेराव करेंगे। इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय से मिले दिशा निर्देश पर रणनीति भी तैयार कर ली है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुवे भाजपा मिडिया प्रभारी मोहम्मद सरवर फैजान खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा चावल वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है। वितरण में बरती जा रही अनियमितता एवं घोटाले के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गये है। जिले की तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के क्षेत्र में यह आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के अन्तर्गत एसडीएम कार्यालय का घेराव भी शामिल है।

    मीडिया प्रभारी श्री खान ने आगे बताया कि जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा से मिले निर्देश के अनुसार 11 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कुनकुरी और पत्थलगांव में होना सुनिश्चित किया गया है, जबकि जशपुर विधानसभा में धरना प्रदर्शन व घेराव 12 अक्टूबर को किया जाएगा। जशपुर में होने वाला धरना प्रदर्शन व घेराव जिला स्तरीय रहेगा। धरना के बाद कवर्धा मामले को लेकर थाने का घेराव और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। जिला मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का निर्देश पार्टी ने जारी किया है।