समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल आज खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 17 लाख 25 हजार रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि गांवों में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रख कर अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। गांवों में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन एसएचजी शेड जैसे निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।…
Read MoreDay: December 26, 2021
‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान,‘भोपाल में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्टॉल’
राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण से मूल्यवर्धन तक के कार्य में 7 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सक्रिय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को 8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ का स्टॉल लगाया गया…
Read Moreमुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में, संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण, कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए व जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली…
Read Moreमुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा प्रकाशित वर्ष-2022 के कैलेंडर का विमोचन किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महाधिवक्ता-कार्यालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा भी उपस्थित थे महाधिवक्ता श्री वर्मा के प्रयासों से कैलेंडर प्रकाशन का यह द्वितीय वर्ष है। यह कैलेंडर सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व शासकीय विभागों के न्यायिक कार्यों हेतु काफ़ी सुविधाजनक रहा है।
Read Moreसाय, सुंदरानी जान ले छग में भाजपा के साथ ही माफिया युग का भी अंत हो गया है -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, और सुंदरानी द्वारा लगाए गए माफिया पनपने के आरोपो को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय और सुंदरानी जान ले छत्तीसगढ़ में भाजपा के साथ ही सारे तरह के माफियाओं का अंत हो गया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता सम्भालते ही छत्तीसगढ़ में राज्य की संपदा लूटने वालो पर प्रभावी नकेल कस कर राज्य की संपदा का दोहन राज्य की जनता के हित में शुरू किया गया। कांग्रेस संचार प्रमुख…
Read Moreपूर्व मंत्री राजेश मूणत बताये बसना का अटल आवास का निर्माण 11 साल में पूरा क्यो नहीं हुआ?, पूर्व रमन सरकार के कमीशनखोरी ने बसना के अटल आवास को खंडहर बना दिया – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत को स्पष्ट करना चाहिए की रमन भाजपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान 2007 में बसना ब्लाक के ग्राम बंसूला में शुरू हुई गरीबो की अटल आवास बनाने की योजना 11 साल में पूरा क्यों नहीं हो पाया? 300 अटल आवास का निर्माण होना था लेकिन 2007 से 2018 तक अटल आवास के नाम…
Read Moreकलेक्टर ने जिले में कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 2 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि की स्वीकृत, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि तत्काल भुगतान करने के दिये निर्देश
जिले में अब तक कुल 1137 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 5 करोड़ 68 लाख 50 हजार रूपए के भुगतान की दी गई स्वीकृति पहले कोविड से मृत 541 व्यक्तियों के परिजनों को कुल 2 करोड़ 70 लाख 50 हजार रूपए की राशि का किया जा चुका भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 2 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति के पश्चात राशि संबंधित तहसीलदार को पुनर्राबंटित कर दिया…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज रौतिया समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल, रौतिया समाज को संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने बताया दानवीर समाज
रौतिया समाज के संघर्ष को बहुत करीब से देखता आया हूँ आपकी मांग जायज़ है:-यू.डी. मिंज संसदीय सचिव ने कहा रौतिया समाज की समस्याओं से माननीय भूपेश बघेल जी को अवगत कराया है उन्होंने जल्द समाधान भरोसा दिया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संसदीय सचिव रौतिया समाज के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में रौतिया समाज के प्रणेता आदर्श वीर अमर शहीद बख्तर साय और मुंडन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया उससे पहले गाजे बाजे के साथ विधायक का स्वागत…
Read Moreसुकमा जिला पुलिस को वर्ष 2021 में नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता की कहानी भाग 1……
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सुकमा वर्ष 2021 के अन्तर्गत नक्सल विरोधी अभियान में सुकमा जिला पुलिस को मिली सफलताओं की जानकारी विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है। विज्ञप्ति में मारे गये नक्सलियों की जानकारी के साथ बरामद हुए हथियार एवं गोला बारूद की जानकारी भी दी गई है। इस जानकारी की पहली कड़ी इस प्रकार है –
Read Moreप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एम ए इकबाल कांग्रेस के ऊर्जावान सिपाही थे कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने निरंतर कार्य करते रहे हैं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस की विचारधारा और सरकार के कार्यों को टीवी चैनलों में के माध्यम से जनता तक पहुंचाते थे उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति…
Read More