कल अजय चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ता पहुँचेंगे निर्वाचन कार्यालय, मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी की करेंगें शिकायत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बीरगांव चुनाव में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने किया था, जिसके बाद से उस फर्जीवाड़े की चर्चा पूरे बीरगांव में होने लगी अब उसी फर्जीवाड़े के विरोध में अजय चंद्राकर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ सहीत राज्य निर्वाचन आयोग पहुँचेंगे , सनद रहे कि एक ही मकान क्रमांक में 300 के लगभग मतदाता का स्पष्ट फर्जीवाड़ा कल संज्ञान में आया था ।

Read More

‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ विश्व को भारत की मिली अनमोल विरासत : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत के अतीत गौरव से नई पीढ़ी को आस्था और भावनाओं को धरातल पर जोड़ने का स्तुत्य कार्य कर रही है। श्री साय ने कहा कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक प्राचीन धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का प्रधानमंत्री श्री नोदी कल…

Read More

विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने रोड़ शो, गो इलेक्ट्रीक कार्यक्रम का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष पर उर्जा दक्षता ब्यूरो (विद्युत मंत्रालय भारत सरकार), छत्तीसगढ़ पुलिस एवं इंटर डिपार्टमेंटल लीड़ एजेंसी (रोड सेफ्टी) के सहयोग से क्रेडा द्वारा राज्य में विद्युत वाहन को बढ़ावा देने हेतु रविवार 12 दिसम्बर को रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राईव रोड पर राष्ट्रीय गो इलेक्ट्रीक रोड़ शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगो को विद्युत वाहन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में कुल 27 विद्युत वाहनों ने भाग लिया, जिसमें…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोसा की चमक पहुंची दिल्ली तक, प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ कोसाफल का उत्पादन

जांजगीर-चांपा जिले में कोसाफल उत्पादन से दो हजार हितग्राही को मिल रहा रोजगार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के कोसा वस्त्रों की चमक देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है। राज्य के जांजगीर-चांपा जिला कोसा, कांसा, कंचन के नाम से विख्यात है। यहां के कारीगरों द्वारा निर्मित कोसा कपडे़ को देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी प्रसिद्ध है। जिले में कोसा उत्पादन को बढ़ावा देने हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के…

Read More

सेवानिवृत्त, मृत और आगामी दो साल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण का होगा निराकरण

पेंशन निराकरण सप्ताह में प्रकरणों को कोषालय में प्रस्तुत करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, सेवानिवृत्त तथा मृत कर्मचारियों के साथ ही आगामी दो साल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर श्री जीआर चुरेंद्र के निर्देश पर पेंशन निराकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन शासन द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देश पर पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के…

Read More

बीरगांव नगर निगम चुनाव : बिरगांव के विशाल युवा सम्मेलन में युवाओं ने भरी हुंकार, अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता हुए सम्मिलित

कांग्रेस सरकार को बताया युवा विरोधी, न तो दे रही रोजगार न ही दे रही बेरोजगारी भत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बीरगांव चुनावी समर में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. मंच पर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, बीरगांव भाजपा के प्रभारी कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री द्वय ओ.पी.चौधरी, विजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, बीरगांव महापौर अंबिका यदु, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित प्रदेश प्रदेश के बहुतेरे…

Read More

सांसद गोमती साय ने नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, वॉर्डों में किया सघन जनसंपर्क

श्रवण सिदार के पक्ष में सम्हाला मोर्चा संपूर्ण वार्ड मे जनसंपर्क कर जिताने माँगा जनता से आशीर्वाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, माननीय सांसद गोमती साय  ने आज रायगढ़ नगर पालिक निगम चुनाव के भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशी श्रवण  के पक्ष में मोर्चा संभालते हुए वॉर्डवासियों से इन्हें जिताने की अपील की।इस दौरान सांसद ने शहर के वॉर्ड क्रमांक 9 के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।जनसंपर्क के दौरान वॉर्डवासियों में ख़ासा उत्साह देखनें को मिला। सांसद गोमती साय ने रविवार को सुबह वॉर्ड क्रमांक 9…

Read More

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा विभिन्न वर्ग एवं जनता का आक्रोश बताता हैं कि कांग्रेस के पाप का घड़ा भर गया हैं और अब जनता करारा जवाब देगी – डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग भूपेश बघेल और उनकी सरकार से परेशान हैं ! क्या यही हैं भूपेश का छत्तीसगढ़ मॉडल ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सवाल उठाया कि क्या भूपेश बघेल और उनके सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ में करीब 8 लाख गरीबों से पीएम आवास छीन लिए, 20 हजार स्व सहायता समूह से रोजगार छीन लिया, अब 60 हजार बुनकरों का काम छीनने की…

Read More

पूर्व गृहमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम एसपी कलेक्टर को लेकर अमर्यादित भाषा बोल रहे, भाजपा के ऐसे वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओ को क्या सीख देंगे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  पूर्व  गृहमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम एक सभ्य जन प्रतिनिधि के दायित्व मर्यादा भूल चुके हैं। कलेक्टर एसपी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे है। कलेक्टर एसपी को जूता की माला पहनाने की धमकी दे रहे है। ऐसे ही कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे अधिकारी को केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंग ने अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट…

Read More

जिला जेल जशपुर मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देश पर जिला विविध सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव अमित जिन्दल ने विगत दिवस को जिला जेल जशपुर का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित बंदियों को बताया कि प्ली बारगेनिंग के अनुसार सात साल के दण्ड तक के मामले में उस दशा को छोड़कर जहां अपराध देश की सामाजिक आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है या स्त्री या 14 साल के बालक के विरूद्ध किया…

Read More