आज जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 16 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 4 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अन्तर्जातीय विवाह के कारण समाज के प्रमुख जो आयोग के समक्ष अनावेदक के रूप…
Read MoreDay: December 15, 2021
पल्ली-बारसूर सड़क की प्रगति देखने मोटर सायकल से पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी, सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू एवं पुलिस अधीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कन्हारगांव, कड़ेमेटा, कड़ेनार और बोदली के अंतिम छोर पर मोटर सायकल के जरिये पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियांे ने कैंप के जवानों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं आदि के बारे में पूछा। कैंप में जवानों से बातचीत के दौरान जवानों ने मोबाईल कनेक्टीविटी की समस्या से…
Read Moreकोविड टीका के लिए जागरूक करने कलेक्टर एवं एसपी उतरे मैदान में, हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत वैक्सीनेशन- कलेक्टर श्री साहू
जिले के 92 हजार 615 नागरिकों ने अब तक कोरोना का टीका लगाया, वनांचल से लेकर शहर में टीका के प्रति लोगों में उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, नारायणपुर जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव को कम करने और नियंत्रण तथा रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वैक्सिनेशन को एक अभियान दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप में जिले में करोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने और जिले के नागरिकों में कोरोना वैक्सिनेशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर…
Read Moreजिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक, सभी सातों विकासखण्ड के 750 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, जिला स्तरीय युवा उत्सव में बस्तरिया लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। आज कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय के औडिटोरियम में जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एमआईसी सदस्य यशवर्द्धन राव उपस्थित थे। युवा उत्सव में जिले के सभी सातों विकासखण्ड के 750 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोक नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, चित्रकला, निबंध,…
Read Moreकलेक्टर श्री बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, निर्माण कार्यों में विलंब पर नगर निगम के ईई, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और आरईएस के सब इंजीनियर को नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला खनिज निधि न्यास, नैगेमिक सामुदायिक उत्तरदायित्व और विशेष केंद्रीय योजना से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत कार्यों का निर्माण पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके दत्ता, लोक निर्माण विभाग संभाग एक के तीनों…
Read Moreकलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वनमण्डलाधिकारी ने सरगीपाल पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित स्थान का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा ने वनमण्डलाधिकारी के साथ आज जगदलपुर शहर के समीपस्थ ग्राम सरगीपाल में पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर शहर में बड़ रहे यातायात की दवाब को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सरगीपाल में प्रस्तावित इस ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि चिन्हांकन आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Read Moreजगदलपुर बस स्टैंड में यात्रियों को शीघ्र मिलेगी बेहतर सुविधाएं, बस स्टैंड के सुचारू संचालन के लिए किया जाएगा प्रबंधन समिति का गठन, कलेक्टर ने लिया आम लोगों से सुझाव, व्यवस्थाओं में सुधार करने का दिया आश्वासन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के मंशानुरूप जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बस्तर के हृदय स्थली जगदलपुर बस स्टैण्ड के व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ शीघ्र ही यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी। जगदलपुर बस स्टैण्ड के देखरेख एवं सुचारू संचालन के लिए आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल की अगुवाई में प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस प्रबंधन समिति में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगाी। कलेक्टर…
Read Moreबिरगांव नगर निगम चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बिरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूरत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद पारख जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ग्रामीण विधानसभा पूर्व विधायक नंदकुमार साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महापौर अंबिका यादु सुभाष तिवारी महामंत्री द्व ओंकार बैस रमेश ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अपना संकल्प पत्र जारी किया पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बीरगांव नगर निगम बनने के पश्चात…
Read Moreवनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी में देशभक्ति की भावना का संचार करने शुरू हुआ राष्ट्रगान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी/धमतरी, वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी ,जिला धमतरी के विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय में बीईओ सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा से शासकीय कार्य दिवसों में प्रतिदिन प्रातः10:30 बजे “राष्ट्रगान” प्रारंभ किया गया हैं । विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने नवपहल कर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार करने , समयबद्धता का पालन करने तथा अपने शासकीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक संपादित करने के दृष्टिकोण से शासकीय कार्यदिवसों पर प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे कार्यालय परिसर में “राष्ट्रगान” का…
Read Moreराज्य में 25.08 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 7.06 लाख किसानों ने बेचा धान, किसानों को भुगतान के लिए 4465.02 करोड़ रूपए जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 15 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक…
Read More