मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी कर रही – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा राज्यसभा में दिये गये जवाब से मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी की मंशा स्पष्ट हो गई है। वन नेशन वन टैक्स का राग अलापने वाली मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं है। न ही जीएसटी काउंसिल के द्वारा भी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव बनाया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी…

Read More

हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में वन और वन्य जीवों की रक्षा है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला उत्खन्न को प्राथमिकता में रखा था। भाजपा के लिये वन क्षेत्र के निवासी और वन्यप्राणियों के हित दूसरे पैदान पर थे, कांग्रेस सरकार ने इसीलिये लेमरू हाथी अभ्यारण्य के दायरे में जिसे रमन सरकार ने घटाकर 450 वर्ग किमी कर दिया था उसे…

Read More

रमन बताएं कि उसना चावल क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार, किसानों की समस्या भीगा चावल नहीं उसना चावल है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा पाखड़ धान की ख़रीदी को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह पाखड़ धान खरीदने की मांग करके किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या भीगा धान नहीं है। किसानों की समस्या केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेना है। रमन सिंह केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेने के मामले में क्यों मौन है? रमन सिंह भीगे धान खरीदी की…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक होगी आयोजित, वर्तमान स्थिति सहित अन्य विषयों पर संबंधित विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की जावेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक दिनांक 23.12.2021 केा दोपहर 02ः00 बजे से मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के सभाकक्ष – एस 012 में माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग छ0ग0 शासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई हैं। इस बैठक में परिवहन, स्वास्थ्य पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग, आबकारी तथा महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यो की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में मुख्यतः पूर्व में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट…

Read More

पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा जनवरी में, जेई व डाटा एंट्री आपरेटर की परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक, परिचारक (लाइन) के दस्तावेजों का सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 18 जनवरी से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आई.डी. पर भेजे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे…

Read More

27 दिसंबर को शासकीय उ.मा.वि.कन्या नगरी में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, शासकीय उमावि कन्या नगरी में 27 दिसंबर 2021 को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, जिला मुख्यालय से दूर निवास करने वाले  एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाइसेंस बनवाने के लिए बहुत दूर धमतरी जाकर लाइसेंस बनवाना पड़ता है | कई लोग जानकारी के अभाव में लाइसेंस नहीं बनवा पाते | लोगों की दिक्कतों को देखते हुये परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी…

Read More

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्राम बम्हनी में जप्त किया गया 60 बोरा अवैध धान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अन्तर्गत बस्तर जिले में धान के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु सुनिश्चित करने हेतु अवैध धान विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत आज एसडीएम जगदलपुर श्री दिनेश नाग के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जगदलपुर तहसील के राजस्व मण्डल मारकेल के अन्तर्गत ग्राम बम्हनी में फुलसिंह नायर के घर में दबिश देकर 60 बोरा अवैध धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध…

Read More

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने किया कांकेर जिले की शालाओं का निरीक्षण, दो शिक्षकों का एक-एक माह का वेतन रोकने और छः शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, संभाग बस्तर के शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री हेमंत उपाध्याय द्वारा आज कांकेर जिले के विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरर में अध्यापन कार्य से असंतुष्ट संयुक्त संचालक ने दो शिक्षकों के एक-एक माह के वेतन को रोकने के निर्देश दिए, वहीं भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कच्चे में संचालित प्राथमिक शाला में 6 शिक्षकों को अनुपस्थित पाए जाने पर एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री उपाध्याय ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

Read More

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी बेहतर से बेहतर सुविधाएं: कलेक्टर श्री बंसल

ज्ञानगुड़ी योजनांतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चयनित अभ्यर्थियों के उन्मुखीकरण के लिए हुई कार्यशाला एवं परिचर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बस्तर के युवाओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्री बंसल आज जगदलपुर के टाउन हाल में ज्ञानगुड़ी योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित युवाओं के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला और परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि बस्तर के अभ्यर्थियों को संघ और…

Read More

केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने में छत्तीसगढ़ की रिकार्ड उपलब्धि, छत्तीसगढ़ ने एफसीआई और नॉन में जमा कराया एक लाख 55 हजार मीटरिक टन चावल

मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में धान खरीदी और उठाव के साथ तेजी जारी है कस्टम मिलिंग, राज्य में अब तक 40.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी  किसानों को धान खरीदी के एवज में 6 हजार 751 करोड़ रूपए जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानान्तर समितियों से धान का उठाव एवं कस्टम मिलिंग और केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी छत्तीसगढ़ राज्य ने रिकार्ड उपलब्धि हासिल की…

Read More