शासन की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने के लिये माध्यम बनना एवं कांग्रेस की विचारधारा से जन-जन को अवगत कराना-गिरीश देवांगन हम पिछड़े नहीं है पछाड़े गये है, हमें अब अगाड़ा बनने की जरूरत है -श्रीमती छाया वर्मा एकजुटता की ताकत से छत्तीसगढ़ में होगा विकास पिछड़ा वर्ग का- डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रादेशिक सम्मेलन का वृहद आयोजन राजीव भवन रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्याभ्यागत द्वारा महात्मा गांधी के तैल चित्र पर दिप प्रज्वलित माल्यार्पण…
Read MoreDay: December 4, 2021
इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दिल्ली में सेफी पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनसे इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरूद्ध सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। सेफी के अंतर्गत आने वाले अनेक इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों पर निजीकरण की तलवार लटकी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से नगरनार इस्पात संयंत्र, नीलांचल इस्पात संयंत्र, राष्ट्रीय इस्पात निगम, विशाखापट्टनम तथा सेल की तीन इकाईयों के निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि छत्तीसगढ़…
Read Moreप्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीटरिक टन धान की हो चुकी खरीदी, एक लाख 38 हजार 651 किसानों ने बेचा धान
खरीदी के साथ-साथ मिलिंग के लिए हो रहा है धान का उठाव, मिलिंग के लिए राज्य में1959 राइस मिलर्स का पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 04 लाख 43 हजार 441 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। इन तीन दिनों में 1,38,651 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है। उपार्जन केन्द्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए…
Read Moreबसों के संचालन समय में परिवर्तन, दूरी में कमी और वृद्धि होने पर अंतिम गंतव्य तक पहुंचने का बदल गया समय, पंडरी से भाठागांव शिफ्ट हुआ है अंतरराज्यीय बस अड्डा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में नवीन अंतरराज्यीय बस अड्डा की शुरुआत हुई, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया था। रायपुर के भाठागांव में निर्मित नवीन अंतरराज्यीय बस अड्डा से बसों का संचालन शुरू होने के बाद से प्रदेश के विभिन्न शहरों और जिलों के लिए आवागमन करने वाली बसों के परिवहन समय में परिवर्तन हुआ है। दरअसल यह परिवर्तन विभिन्न मार्गों की दूरी में कमी या वृद्धि होने की वजह हुआ है। ऐसे में परिवहन विभाग ने दूरी एवं समय में…
Read Moreस्कूल शिक्षा मंत्री ने किया नवा जतन योजना का शुभारंभ, स्कूलों में नवा जतन से पढ़ाई में पिछड़े बच्चों का स्तर सुधारें: मंत्री डॉ. टेकाम
राज्य में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के शैक्षणिक स्तर का रिकार्ड उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राज्य शैक्षणिक संस्थान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में नवा जतन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य स्रोत समूह के सदस्यों से कहा कि स्कूलों में नवा जतन मार्गदर्शिका का उपयोग कर पढ़ाई में पिछड़ गये बच्चों को वर्तमान कक्षा के स्तर तक लाया जाए। उल्लेखनीय है कि कोरानाकाल में राज्य के स्कूलों में ऐेसे…
Read Moreग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ‘इन्वेस्टगढ़- छत्तीसगढ़’ का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक, नवा रायपुर के व्यपार मेला मैदान में होगा आयोजन, राज्य सरकार की नयी औद्योगिक नीति से पूंजी निवेश के लिए बना सकारात्मक वातावरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 27 से 31 जनवरी 2022 तक नवा रायपुर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन नवा रायपुर स्थित व्यपार मेला मैदान में किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि राज्य सरकार की नई उद्योगिक नीति के…
Read Moreकायाकल्प पुरस्कार में जगदलपुर जिला अस्पताल को मिला चौथा स्थान, यूपीएचसी की श्रेणी जच्चा बच्चा केंद्र बस्तर को मिला सातवाँ स्थान
सीएचसी की श्रेणी में भानुप्रतापपुर रहा 11वें स्थान पर, बस्तर संभाग के 6 पीएचसी रहे विजेता 8 पीएचसी को मिला सांत्वना पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्य स्तर पर दिए जाने वाले कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है । कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना 2020-21 के अंतर्गत 18 जिला अस्पतालों, 32 सिविल अस्पतालों / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 160 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 19 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 151 उप स्वास्थ्य केंद्रों (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) को शामिल किया गया था। जिन स्वास्थ्य केन्द्रों के द्वारा 70 प्रतिशत या अधिक…
Read Moreजगदलपुर जिला प्रशासन ने टीकाकरण महाअभियान में 40,000 से अधिक लोगों ने लगवाया कोविड का टीका, 650 जगहों पर किया गया था सेशन प्लान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, जिला प्रशासन ने टीकाकरण महाअभियान में शाम तक 40,000 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया| अंदरूनी इलाकों और नेटवर्क से पहुंचहीन क्षेत्रों की जानकारी आना अभी बाकी थी| इस अभियान को सफल बनाने 650 केंद्र पर 1 लाख से अधिक लोगों को एक दिन में टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। शनिवार सुबह से ही सारे केंद्र शुरू हो गए थे जिसके कुछ देर बाद ही लोगों के सकारात्मक रुझान आने लगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी.राजन ने बताया: ” कोरोना की संभावित…
Read Moreकलेक्टर ने लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों का किया अवलोकन, टीकाकरण महाअभियान, धान खरीदी व्यवस्था, सेना भर्ती प्रशिक्षण का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां टीकाकरण महाअभियान, धान खरीदी व्यवस्था और सेना भर्ती प्रशिक्षण का जायजा लिया। कलेक्टर श्री बंसल ने शनिवार को मारडूम और गढ़िया में आयोजित सेना भर्ती प्रशिक्षण में शामिल युवाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने मारडूम में में धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। टीकाकरण केन्द्र समय पर नहीं खुलने के कारण पंचायत…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरियंट को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की
विदेश से आने वाले नागरिक अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में सूचना दें कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगाएं तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेविहयर का पालन करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 ओमिक्रॉन वेरियंट को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन नागरिकों ने कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है वे समय पर अपना दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने विदेश से आने वाले नागरिकों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में सूचना देने…
Read More